First Roti To Cow In Hindi: हिन्दू धर्म में पशु-पक्षियों को खाना खिलाने का विशेष महत्व है। इन्हीं प्राणियों में से एक हैं गौ माता। गाय को हिन्धू धर्म में न सिर्फ मां के समान माना जाता है बल्कि उन्हें दैवीय रूप मां कर पूजा भी की जाती है। गाय को खाना खिलाना शुभता की निशानी के तौर पर देखा जाता है।
माना जाता है कि गाय को खाना खिलाने से या चारा डालने से घर की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यहां तक की गाय की सेवा से अखंड पुण्य की प्राप्ति होती है।
प्राचीन कल से गाय को रोटी खिलाने की भी परंपरा चली आ रही है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों पहली रोटी किसी और जीव को नहीं बल्कि एकमात्र गाय को ही निकाली जाती है।First Roti To Cow In Hindi
पौराणिक धर्म ग्रंथों के अनुसार, गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए जब भी कोई व्यक्ति गाय को अन्न खिलाता है तो वह उन सभी देवी देवताओं को अर्पित हो जाता है। जिसे पाकर सभी देव एवं देवियां प्रसन्न हो जाते हैं।
सिर्फ गाय को खाना खिलाने भर से सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना हो जाती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। यही कारण है कि गाय को पहली रोटी खिलाने की परंपरा सृष्टि के आरंभ से ही चली आ रही है।
इसे जरूर पढ़ें:Govardhan Puja 2022: गौ माता से जुड़े ये बेजोड़ उपाय हर परेशानी दिलाएंगे निजात
गाय को रोटी खिलाने से जीवन में संपन्नता आती है। व्यक्ति का घर सुख-समृद्धि से भर जाता है। गाय को रोटी खिलाने से व्यक्ति जीवन में जल्दी जल्दी तरक्की करता है और उसे उसके पाप कर्मों के फल से मुक्ति मिल जाती है। इसके अतिरिक्त, गाय को रोटी खिलाने से व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान) की कृपा बनी रहती है। यहां तक कि बैठी हुई गाय को गुड़ खिलाने से व्यक्ति कर्ज के बोझ से छुटकारा पा जाता है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें:गाय को नियमित गुड़-रोटी खिलाएं, होंगे ये फायदे
गाय को रोटी खिलाने के फायदे तो बहुत हैं लेकिन कुछ नियम भी हैं जिनका अगर पालन न किया जाए तो गाय को खिलाई गई रोटी का पुण्य नहीं मिलता है। जैसे कि गाय को कभी भी सूखी रोटी नहीं खिलानी चाहिए। रोटी में गुड़ या चीनी रख कर जरूर दें। इसके अलावा, गाय की रोटी (गाय को नियमित गुड़-रोटी खिलाने के फायदे) में थोड़ी सी हल्दी भी मिलाएं। खास तौर पर गुरुवार के दिन सने हुए आटे की लोई बनाकर उसमें हल्दी मिलाकर गाय को खिलाना अत्यंत शुभ माना जाता है।
गाय को रोटी खिलाना शुभ होता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि गाय को रोटी खिलाने के नियमों में लापरवाही न बरतें। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। धर्म और त्यौहारों से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।