herzindagi
holi vastu tips for prosperity

Holi 2023: होली के दिन आजमाएं वास्तु के कुछ उपाय, आएगी सुख समृद्धि

Holi Vastu Tips: होली के दिन अगर आप वास्तु से जुड़े कुछ आसान टिप्स आजमाएंगी तो आपके जीवन में समृद्धि के साथ धन का लाभ भी होगा और रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। 
Editorial
Updated:- 2023-02-16, 07:00 IST

होली का पर्व पूरे देश में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है और ये सभी रिश्तों में मिठास घोलने का काम भी करता है। ऐसा माना जाता है कि होली के पर्व में बुराई पर अच्छी की जीत होती है और होलिका की अग्नि के साथ सभी तरह के मन-मुटाव दूर हो जाते हैं।

यही नहीं इस दिन लोग घर की समृद्धि के लिए कई ज्योतिष और वास्तु उपाय भी आजमाते हैं और इससे घर में खुशहाली बनी रहती है। आपमें से शायद कुछ लोग इस बाते में सोच रहे होंगे कि रंगों के पर्व में भला वास्तु का क्या काम हो सकता है।

लेकिन आपको बता दें कि इस दिन वास्तुशास्त्र के उपाय आपका जीवन खुशियों से तो भर ही सकते हैं और धन लाभ भी दिला सकते हैं। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia से जानें कुछ ऐसे वास्तु टिप्स के बारे में जो आप होली के दिन आजमा सकती हैं और जीवन में रंग भर सकती हैं।

ईशान कोण की करें सफाई

यदि आप होली के पर्व के साथ खुशहाली लाना चाहती हैं तो आपको ध्यान देना होगा कि होली से पहले ही घर के कोने-कोने की अच्छी तरह से सफाई करें। होली पर घर की साफ-सफाई सारी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद कर सकती है।

आपको ध्यान देना है कि घर का ईशान कोण गन्दा नहीं होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ईशान कोण (घर के ईशान कोण में न रखें ये चीजें) यानी उत्तर-पूर्व दिशा में भगवान का वास होता है और यदि आप वास्तु नियमों के अनुसार इस जगह की अच्छी तरह से सफाई नहीं करती हैं तो आपके घर में समृद्धि नहीं आती है।

सबसे पहले भगवान को रंग चढ़ाएं

holi vastu remedies for money

वास्तु की मानें तो हमेशा अपने पूज्य भगवान को सबसे पहले रंग चढ़ाना चाहिए। अगर आपके घर में लड्डू गोपाल हैं तो आप उन्हें जरूर रंग लगाएं और उनका रंग और अबीर से श्रृंगार जरूर करें। रंग हमेशा भगवान् के ऊपर सबसे पहले चढ़ाने से आपकी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और रिश्तों को करीब लाने में मदद मिलती है। भगवान के बाद घर में हमेशा अपने बड़ों को रंग चढ़ाएं और उनका आशीर्वाद लें।

यह विडियो भी देखें

होलिका दहन के समय करें ये काम

यदि आप होलिका दहन में ताजी और कच्ची गेहूं की बाली अर्पित करते हैं तो ये आपके घर के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस उपाय से घर की सभी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर भाग सकती हैं और घर में चारों तरफ सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इस दिन होलिका की कम से कम 7 परिक्रमा करें और इसकी अग्नि घर में भी जरूर लाइन और ईशान कोण में रखें। इस उपाय से आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।

इसे जरूर पढ़ें: Holi 2023: होली के दिन हल्दी के कुछ उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत

घर की टूटी चीजों को करें बाहर

वास्तु की मानें तो आपको भूलकर भी घर में होलिका दहन (होलिका दहन का शुभ मुहूर्त) के समय टूटा और पुराण फर्नीचर नहीं रखना चाहिए। घर में यदि कोई चीज खराब है तो उसे तुरंत घर से बाहर निकाल दें। वास्तुशास्त्र के अनुसार पुरानी और टूटी-फूटी चीजों में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है इसलिए इसे घर से दूर करना ही अच्छा माना जाता है।

रंगों का ऐसे करें इस्तेमाल

holi  vastu

रंग के पाउडर या गुलाल में चांदी का एक सिक्का रखें। इससे घर में धन और धन की वृद्धि होती है। व्यक्ति की मानसिक शांति और स्वास्थ्य में वृद्धि के लिए हल्के रंग के गुलाल जैसे गुलाबी, लाल और पीले रंग का प्रयोग करें। यह आपको ऊर्जावान बनाने में मदद करता है और इससे मन मस्तिष्क शांत रहता है। सकारात्मक आभा को आकर्षित करने के लिए घर में रंग-बिरंगी विंड चाइम्स लटकाएं।

अगर आप होली के दिन इन वास्तु टिप्स को आजमाएंगी तो आपके जीवन में सदैव समृद्धि बनी रहेगी और किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होगा।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: freepik .com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।