Astro Remedies For Low Confidence: सफलता में बाधा नहीं बनेगा कमजोर आत्मविश्वास, करें ये ज्योतिष उपाय

Aatmavishwas Badhane Ke Upay: हर व्यक्ति में कोई न कोई खासियत होती है। कोई न कोई ऐसा हुनर होता है जो उसे औरों से अलग बनाता है। हालांकि जब हुनर दिखाने की बात आती है या अपनी काबिलियत के दम पर आगे बढ़ने की बात आती है तो आप में से बहुत से लोग ऐसा नहीं कर पाते होंगे जिसके पीछे का कारन है आत्मविश्वास की कमी।
जी, हां लो कॉन्फिडेंस हमारा सबसे बड़ा दुश्मन तब बन जाता है जब ये हमारी सफलता के बीच आने लगता है, हमारी तरक्की के आड़े आने लगता है और टैलेंट होने के बावजूद हम इसी लो कॉन्फिडेंस के कारण औरों के मुकाबले पीछे रह जाते हैं। ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का मानना है कि कुछ सरल ज्योतिष उपाय करने से आप अपनी अपना खोया आत्मविश्वास वापस पा सकते हैं।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में मंगल भारी होना या अशुभ स्थिति में होना आत्मविश्वास में कमी लाता है क्योंकि मंगल ग्रह को साहस और पराक्रम का कारक माना गया है।
- ऐसे में मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और मन का भय भी दूर हो जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें: Nandi: क्यों शिव मंदिर में गर्भगृह के बाहर बैठते हैं नंदी?
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति कि कुंडली में सूर्य का स्थान कमजोर होता है उस व्यक्ति में भी कॉन्फिडेंस की कमी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य से ही व्यक्ति को ऊर्जा मिलती है और उसी ऊर्जा से व्यक्ति के भीतर विश्वास पनपता है। ऐसे में सूर्य को अर्घ्य देने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और सुदृढ़ होगा।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस भी व्यक्ति को अपनी बात कहना न आता हो या कहने में संकोच होता हो वह निश्चित ही कमजोर आत्मविश्वास की चपेट में है। ऐसे में उस व्यक्ति को रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। रुद्राक्ष (रुद्राक्ष धारण करने के नियम) धारण करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है और साथ ही, कॉन्फिडेंस भी तेजी से बूस्ट होता है।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: आपकी 8 आदतें बन सकती हैं ग्रह दोष का कारण
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कमजोर आत्मविश्वास का कारण बुध ग्रह का कमजोर हिना भी हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी और चातुर्य का कारक माना गया है।
- इस परिस्थिति में व्यक्ति को बुधवार के दिन श्री गणेश की आराधना करनी चाहिए। इससे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
तो ये थे वो सरल ज्योतिष उपाय जिनके माध्यम से आप आसानी से अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।