Compatibility Test: मेष और मकर राशि के रिश्तों को लेकर क्या कहते हैं कार्ड्स, जानें टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से

Aries And Capricorn Compatibility: अगर आपकी राशि मेष है तो आपकी मकर राशि के साथ अपने रिश्तों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। 

aries and capricorn compatibility by tarot card

सभी राशियां स्वभाव में एक दूसरे से भिन्न होती हैं और आपस में अलग तरह के रिश्ते रखते हैं। कोई भी राशि किसी भी राशि की मित्र या शत्रु हो सकती है। जब बात राशियों के रिश्तों की है तो सभी राशियां अपनी विशेषताओं के अनुसार ही अलग तरह के रिश्ते बनाती हैं।

राशियां अपने अलग स्वभाव और विशेषताओं की वजह से ही अपनी अलग पहचान रखती हैं। कुछ राशि के लोग स्वभाव से गुस्सैल होते हैं, तो कुछ हंसमुख। कुछ लोग अपनी राशि के प्रभाव से कठोर स्वभाव के होते हैं और कुछ सौम्य।

लेकिन जब बात रिश्ते बनाने की आती है तब हर कोई किसी भी राशि के साथ अपने अच्छे संबंध बना सके ऐसा जरूरी नहीं होता है। पिछले कुछ दिनों से हम मेष राशि के अन्य सभी राशियों के साथ रिश्तों के बारे में बता रहे हैं। उसी क्रम में टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें कि मेष राशि के लोगों का रिश्ता मकर राशि के साथ कैसा होता है।

कैसे मित्र होते हैं मेष और मकर राशि के लोग

compatibility of aries and capricorn zodiac

मेष राशि वाले मकर राशि के साथ अनुकूल रिश्ता रखते हैं और यदि इन दोनों की तरफ से सम्मान और समझ हो तो इनका रिश्ता काफी अच्छा हो सकता है। मेष और मकर दोनों ही जिद्दी स्वभाव के होते हैं और उनके अपने विचार होते हैं जो कभी-कभी भिन्न हो सकते हैं। मेष राशि वाले हमेशा चाहते हैं कि मकर राशि वाले उनकी बात मानें और उनके रास्ते पर चलें लेकिन वो मेष राशि की बात नहीं मान पाते हैं। मेष राशि के लोग दबंग स्वभाव के होते हैं और अपने निर्णय पर टिके रहते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: कैसा होता है मेष और सिंह राशि का रिश्ता, टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें

कैसे पार्टनर होते हैं मेष और मकर राशि के लोग

love compatibility of aries and capricorn

मेष राशि की मकर राशि के साथ एक पार्टनर के रूप में अनुकूलता अच्छी नहीं होती है। जब तक कोई मजबूरी न हो, मकर राशि वाले लोगमेष राशि के साथ कभी भी खुशी से नहीं रहते हैं। मेष राशि वालों के लिए मकर राशि के साथ तालमेल बैठाना मुश्किल होगा।

माता-पिता और बच्चे के रूप में कैसा है रिश्ता

माता-पिता और बच्चे के रूप में मकर राशि के साथ मेष की अनुकूलता अच्छी होती है। मेष राशि के माता-पिता विशेष रूप से करियर के मामले में मकर राशि का मार्गदर्शन अच्छी तरह से करते हैं। मकर राशि का बच्चा हमेशा मेष राशि के माता-पिता की बात सुनते हैं। दूसरी ओर मकर राशि के लोग एक बच्चे के रूप में मेष राशि को अपना जीवन जीने की स्वतंत्रता नहीं देते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: मेष राशि के लोगों का मेष के साथ कैसा होता है रिश्ता, टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें


बॉस और एम्प्लॉई का रिश्ता

मेष और मकर राशि बॉस और एम्प्लॉई के रूप में आपस में अच्छे रिश्ते रखते हैं। मेष राशिके बॉस मकर राशि के लोगों के साथ जबरदस्ती अपनी बातों का पालन करवा सकते हैं। मकर राशि के बॉस प्रोत्साहित करने वाले होते हैं और मेष राशि के एम्प्लॉई उनके मार्गदर्शन में अधिक रचनात्मक काम करते हैं।

इस प्रकार मेष और मकर दोनों राशियों का आपस में मिला जुला रिश्ता होता है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP