ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें मेष राशि के लोगों के स्वभाव और उनकी लव लाइफ के बारे में

सभी 12 राशियां अपने आप में कुछ ख़ास होती हैं। ज्योतिष की बात करें तो सभी राशियों का स्वभाव अलग होता है और सभी एक दूसरे की तुलना में अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। जब बात आती है राशियों के स्वभाव और व्यक्तित्व की, तब कुछ लोग नर्म स्वभाव के होते हैं तो कुछ लोग स्वभाव से कठोर होते हैं। किसी भी व्यक्ति का स्वभाव हमेशा उसकी राशि के अनुसार ही तय होता है।
वैसे तो अपने स्वभाव की जानकारी पाना थोड़ा मुश्किल ही होता है, लेकिन ज्योतिष एक्सपर्ट आपके व्यक्तित्व से जुड़ी सभी तरह की जानकारी दे सकते हैं। अगर आप भी अपनी राशि के अनुसार अपने स्वभाव के बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको सभी 12 राशियों के बारे में क्रम से बताएंगे। लेकिन इस लेख में ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉक्टर आरती दहिया जी पहली राशि यानी कि मेष राशि के स्वभाव के बारे में जानकारी दे रही हैं।
स्वभाव से स्वतंत्र होते हैं

ज्योतिष गणना के अनुसार मेष राशि के लोग स्वभाव से स्वतंत्र होते हैं। ये लोग अपने बारे में कोई भी निर्णय लेने में सक्षम होते हैं और अपने निर्णय को सबसे आगे समझते हैं। इस राशि के लोग आशावादी, मासूम एवं विश्वसनीय होते हैं। मेष लग्न इनको ऊर्जावान और ताकतवर बनाती है। ये लोग स्वभाव से स्वतंत्र होने के साथ स्वतंत्र विचार के भी होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें कैसा होता है मेष राशि के लोगों का स्वभाव
दूसरों से लेते हैं प्रेरणा
मेष राशि के लोग हमेशा दूसरों से प्रेरणा लेते हैं और निरंतर आगे बढ़ते हैं। मेष राशि की महलाएं हर एक रिश्ते में हावी होती हैं, चाहें उनके वैवाहिक जीवन की बात करें या लव लाइफ की, इस राशि की महिलाएं पुरुषों पर हावी होती हैं। लेकिन मेष राशि के पुरुष स्पष्टवादी होते हैं और अपनी बात दूसरों के सामने रखने से घबराते नहीं हैं। उनका यह स्वभाव दूसरों के बीच अलग पहचान बनाने में मदद करता है। क्रोध के कारण कभी-कभी मेष राशि के लोग अपना धैर्य खो देते हैं। मेष राशि को यदि कोई चोट पहुंचाता है तो ये दुखी हो जाते हैं। लेकिन इन बातों को भूलकर फिर से दूसरों पर विश्वास करने लग जाते हैं।

स्वभाव से निर्भीक होते हैं
मेष राशि के लोग स्वभाव से निर्भीक होते हैं। ये जन्मजात लीडर होते हैं और इनमे स्पष्ट वक्ता बड़बोलेपन की प्रवृति पायी जाती है। किसी भी जगह पर मेष राशि (मेष राशि के लोगों के लिए कैसा है साल 2022) के लोग हमेशा पहल करने को तैयार रहते हैं। ये दूसरों के आदेश को पसंद नहीं करते हैं। ये स्वभाव से काफी जिद्दी होते है और इनमें उतावलापन देखा जाता है।
मेष राशि की लव लाइफ
मेष राशि के लोगों का शासक ग्रह मंगल होता है और उसी की तरह ये लोग गर्म और तूफानी होते हैं। वे आत्मविश्वास और जुनून का संयोजन होते हैं। हर कोई जो कभी मेष राशि के लोगों से प्यार करता है उन्हें रोमांचक रूप से पाने का प्रयास करता है। जब रोमांस की बात आती है तो हमेशा ये रिश्ते में पहल करते हैं। लेकिन जब सामने वाला उनके प्रपोजल के लिए हामी भरता है तो ये तेजी से आगे बढ़ जाते हैं। मेष राशि के लोगों का ध्यान रखने के लिए, किसी को भी उतना ही ऊर्जावान और रोमांचक होना चाहिए जितना कि वे स्वयं हैं।
मेष राशि के लिए सर्वश्रेष्ठ राशि प्रेम मिलान

- मिथुन राशि - मिथुन का गहरा व्यक्तित्व हमेशा मेष राशि वालों को अंतहीन रूप से आकर्षित करता है, जबकि मिथुन को लव लाइफ और शादी के लिए मेष राशि का बिना किसी रोक-टोक के दृष्टिकोण पसंद आता है।
- तुला राशि- तुला राशि के लोग मेष राशि पर लगाम लगा सकते हैं। जिससे उन्हें अपने गहरे आत्म पर प्रतिबिंबित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।
- धनु राशि- धनु राशि हमेशा ही मेष राशि के लिए एक सच्चा जुनून मैच है। इनके बीच के झगड़े शायद तूफानी होंगे, लेकिन चूंकि दोनों एक दूसरे के प्रति ईमानदार हैं, इसलिए वो एक दूसरे के निकट आते हैं।
- वृषभ राशि- मेष राशि के लोग अक्सर वृषभ को वश में कर लेते हैं। लेकिन अगर मेष राशि वाले इससे आगे निकल सकते हैं, तो उन्हें सिर्फ एक मैच मिल सकता है जो उन्हें दिखाएगा कि वो उनके लिए कितना अच्छा हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें:मेष लव हॉरोस्कोप 2022 : प्रेम और वैवाहिक संबंधों के लिहाज से ऐसा रहेगा नव वर्ष
मेष राशि के लोगों को इन राशियों से बचना चाहिए

- मेष और मीन -यदि लड़का मेष राशि का है और लड़की मीन राशि की है तो दोनों स्वभाव से बिलकुल विपरीत होते हैं। इस वजह से दोनों के बीच समय-समय पर लड़ाइयां होती हैं और आपसी संबंध अच्छे नहीं होते हैं। इन दोनों राशियों का प्रेम और वैवाहिक जीवन तभी आगे बढ़ सकता है यदि मीन राशि वाला समझौता करने की तैयार हो। अतः यदि पत्नी मीन राशि की है तो उसे सदैव मेष राशि के साथ समझौता करना पड़ेगा अन्यथा रिश्तों में दरार पड़ सकती है।
- मेष और कर्क- कर्क राशि (कर्क लव हॉरोस्कोप 2022)के लोग स्वभाव से शालीन होते हैं जो मेष राशि को पसंद नहीं आते हैं। जल तत्व होने के कारण कर्क राशि के पुरुष मेष राशि की महिला से नाराज रहते हैं। दोनों स्वभाव से विपरीत होंगे इसलिए इनकी पसंद भी अलल होगी। इसी वजह से दोनों के बीच सामंजस्य कठिन होगा।
अगर आपकी राशि मेष है तो आप भी जान गए होंगे अपने स्वभाव और लव लाइफ के बारे में। हालांकि ये एक सामान्य ज्योतिष गणना है और ग्रहों के परिवर्तन के अनुसार बदल भी सकती है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:freepik.com, pixabay.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।