आम खाते-खाते बच्चे ने पोंछ लिया स्कूल यूनिफॉर्म पर हाथ, इन तरीके से करें साफ... नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत

How To Remove Mango Stain: बच्चे मजे से आम खा रहे होते हैं और खेल-खेल में या जल्दबाजी में अपने हाथ कपड़े में ही पोंछ लेते हैं। यह न सिर्फ कपड़ों को गंदा करता है, बल्कि आम के जिद्दी दाग निकालना भी मुश्किल हो जाता है। यहां आज हम आपको कुछ आसान हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप दाग को साफ कर सकती हैं।
how to remove mango stain from clothes

Easy Hacks to Remove Mango Stain: गर्मी का मौसम और आम का सीजन अपने पूरे शबाब पर है। बच्चों को आम खाना जितना पसंद है। वह उतना ही ज्यादा काम भी बढ़ा देते हैं। खासकर जब वे छोटे हों। अक्सर ऐसा होता है कि बच्चे मजे से आम खा रहे होते हैं और खेल-खेल में या जल्दबाजी में अपने हाथ कपड़े में ही पोंछ लेते हैं। खासकर यह दिक्कत उस समय ज्यादा बढ़ जाती है जब ये दाग स्कूल यूनिफॉर्म में लग जाए। अगर दाग कई घंटों पुराने हो जाते हैं, तो इन्हें आसानी से साफ करना मुश्किल भरा काम हो जाता है। आम में मौजूद चिपचिपी मिठास कपड़ों पर ऐसे निशान छोड़ जाती है जिसे नॉर्मल धुलाई से हटा पाना कठिन होता है। स्टेन न हटने पर कई बार मम्मी को ऐसा लगता है कि अब यह यूनिफॉर्म बेकार हो गई है। अगर आपके लाडले साहब ने कपड़े पर आम के गूदे से सने हाथ पोंछ लिए हैं, तो आपको बता दें कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और कारगर तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप इन दागों को कम मेहनत में साफ कर सकती हैं।

टूथपेस्ट का उपयोग

Mango stain removing hacks

यूनिफॉर्म पर लगे दाग को हटाने के लिए आप बाथरूम में रखे टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए दाग वाली जगह पर थोड़ी मात्रा में सफेद टूथपेस्ट लगाएं। लेकिन ध्यान रखें कि पेस्ट जेल वाला न हो। इसके बाद अब एक पुराने टूथब्रश या उंगलियों से धीरे-धीरे रगड़ 10-15 मिनट तक के लिए छोड़ दें। अब ठंडे पानी से धोकर सुखाएं।

दूध या दही का कर सकती हैं इस्तेमाल

easy hacks to remove stain from uniform

दाग हटाने के लिए आप किचन में रखे दूध या दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए दाग वाली जगह को दूध या दही में 30 मिनट से 1 घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद दाग पूरी तरह से दूध या दही में डूब जाए. इसके बाद, कपड़े को ठंडे पानी से धो लें और फिर साबुन या डिटर्जेंट से रगड़कर साफ करें।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

किचन में मौजूद इस चीज का इस्तेमाल कर आप यूनिफॉर्म पर लगे दाग को हटा सकती हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा में सैनिटाइजर की कुछ बूंदे मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब ब्रश की मदद से रगड़कर साफ करें।

इसे भी पढ़ें-सिर्फ 10 रुपये की इस 1 चीज से पायदान को रख सकती हैं साफ, बस इस तरीके से करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP