वास्तु के अनुसार डाइनिंग रूम में किस कलर का करें इस्तेमाल और किसका नहीं, एक्सपर्ट से जानिए

डाइनिंग एरिया की सजावट के अलावा उसके कलर कॉम्बिनेशन का ख्याल रखा जाना भी जरूरी है। इस एरिया में वास्तु के अनुसार कलर करवाने से यकीनन आपको बहुत अधिक लाभ होगा।

dining room colour according to vastu

अधिकतर लोग अपने घर में किचन बनाते समय या फिर कुकिंग की दिशा पर खास ध्यान देते हैं, जिससे उनके खाने में एक पॉजिटिव एनर्जी आए। हालांकि, अगर आपकी किचन सही दिशा में हैं, लेकिन आप उसे सही जगह पर ठीक ढंग से नहीं खाते हैं तो इसका भी नेगेटिव इफेक्ट आप पर पड़ता है। अमूमन लोग अपने डाइनिंग एरिया पर बहुत अधिक ध्यान नहीं देते हैं। जबकि यह भी उतना ही अहम है।

आप अपने घर में डाइनिंग एरिया को किस दिशा में बना रही हैं और वहां पर किस कलर का इस्तेमाल कर रही हैं, इसका खास ख्याल रखा जाना चाहिए। कलर सिर्फ आपके घर को खूबसूरत ही नहीं बनाते हैं, बल्कि इससे आपको पॉजिटिव व नेगेटिव एनर्जी भी मिल सकती है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि आपको अपने डाइनिंग एरिया में किन कलर का इस्तेमाल करना चाहिए-

अगर पूर्व में हो डाइनिंग एरिया

डाइनिंग एरिया को आप किसी भी दिशा में आसानी से बना सकती हैं। हालांकि, इसके लिए पूर्व दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है। अगर आप पूर्व दिशा में डाइनिंग (डाइनिंग टेबल के वास्तु टिप्स) एरिया बना रही हैं तो वहां पर हरे रंग का इस्तेमाल अवश्य करें। यह बेहद ही शुभ माना जाता है।

dining room ka vastu

अगर उत्तर या उत्तर-पूर्व में हो डाइनिंग एरिया

अगर आपने अपने घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में डाइनिंग एरिया बनाने का मन बनाया है तो ऐसे में वहां पर हल्का सा पीला रंग किया जा सकता है। यह रंग ना केवल आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाएगा, बल्कि आपके मन को एक शांति भी प्रदान करेगा।

इसे जरूर पढ़ें: Swastika: जानें किन बातों का संकेत होती हैं स्वास्तिक की 4 भुजाएं

अगर दक्षिण या दक्षिण-पूर्व में हो डाइनिंग एरिया

अगर आप दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा में डाइनिंग एरिया बना रही हैं तो ऐसे में वहां पर हॉट कलर आसानी से किए जा सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि आप उसमें रेड कलर का इस्तेमाल ना करें। इसके स्थान पर ऑरेंज कलर को प्राथमिकता दें। अगर आप चाहें तो ऑरेंज के कॉम्बिनेशन के साथ रेड कलर कर सकती हैं, लेकिन उसकी मात्रा बेहद कम होनी चाहिए।

expert quote on dining room vastu

इन रंगों का ना करें इस्तेमाल

डाइनिंग एरिया डिजाइन करते समय आपको एक बात का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए कि आप इस एरिया में कभी भी नीले रंग का इस्तेमाल ना करें। भले ही आपका डाइनिंग एरिया किसी भी दिशा में बना हो, लेकिन वहां पर ब्लू कलर नहीं होना चाहिए। ब्लू कलर जहर को प्रतिबिंबित करता है। साथ ही, यह खाना खाने की इच्छा या भूख को खत्म करता है। इसके अलावा इस एरिया में ब्लैक कलर (काले रंग के कपड़े क्या होते हैं अशुभ) का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें:Astro Tips: बंदर को नियमित खिलाएं रोटी मिलेंगे ये फल

करवाएं व्हाइट कलर

dining room ke vastu tips

अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि आप अपने डाइनिंग एरिया में किस कलर का इस्तेमाल करें तो ऐसे में आप व्हाइट कलर करवा सकती हैं। यह कलर हर दिशा में काफी अच्छा लगता है। हालांकि, आप इसे पूरा व्हाइट करने की जगह इसमें थोड़ा सा येलो, ऑरेंज या ग्रीन कलर का टच भी अवश्य दें।

तो अब आप भी अपने डाइनिंग एरिया में इन रंगों का इस्तेमाल करें और अपने खाने के साथ-साथ जीवन में भी एक पॉजिटिव एनर्जी लेकर आएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP