Anniversary Wishes For Mummy-Papa In Hindi: वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर ये खूबसूरत मैसेज भेजकर मम्मी-पापा को दीजिए बधाई

Anniversary Message For Mummy-Papa: वेडिंग एनिवर्सरी वाले दिन अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप अपनी भावनाओं को अपने पार्टनर से कैसे शेयर करें, तो आप उन्हें शायरी वाला कार्ड गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा लोग इस दिन स्टेटपर पर अपने पार्टनर की तस्वीरों के साथ शायरी भी लिखते हैं। यह अपने दिल की बात अपने पार्टनर को बताने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। आपके शब्द आपके पार्टनर को प्यार का अहसास करवाते हैं। ऐसे में जब वेडिंग एनिवर्सरी मम्मी-पापा की हो तो बच्चे और भी खुश हो जाते हैं। कई बच्चों के लिए मम्मी-पापा की जोड़ी बेदह खास होती है। ऐसा लगता है कि उन्हें देखकल सीखना चाहिए पूरी जिंदगी कैसे साथ निभाया जाता है।
कई बच्चे होते हैं जो दूर रहते हैं वो वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके पर मम्मी-पापा को खूबसूरत मैसेज के माध्यम से भी बधाई देते हैं। ऐसे में अगर आप भी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर मम्मी-पापा को बधाई देना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ चुनिंदा मैसेज लेकर आए हैं।
वेडिंग एनिवर्सरी मैसेज फॉर मम्मी-पापा (Wedding Anniversary Message For Mummy Papa)
1. मां और पिता धरती पर भगवान के स्वरूप हैं
ईश्वर इस जोड़ी को जन्म जन्मांतर तक सलामत रखे
हैप्पी एनिवर्सरी मम्मी-पापा !!
2- कहते हैं माता पिता से बढ़कर और कुछ भी नहीं,
आप दोनों मेरे लिए मेरी पूरी दुनिया हो !
आप दोनों को शादी की सालगिरह की बधाई !
3. आपने मुझे जनम दिया,
आपने मुझे चलना सिखाया
मुझे दुनिया की सारी खुशियां दी !
हैप्पी एनिवर्सरी मम्मी-पापा !!
4. बरगद के जैसा परिवार है मेरा
पापा है मजबूत जड़ जिसकी
उस पेड़ की घनी छांव है मेरी मम्मी
मेरा परिवार ही आसमान है मेरा !
हैप्पी एनिवर्सरी मम्मी-पापा !!
5. थामे एक-दूजे का हाथ,
बना रहे आपका साथ,
मम्मी पापा आपको मुबारक हो
शादी की वर्षगांठ !
6- मम्मी पापा आप मेरी जान हो
मेरे सिर का ताज हो
आप से ही रोशन है मेरी दुनिया
आप पुरे परिवार का अभिमान हो।
शादी की सालगिरह की बधाई !
वेडिंग एनिवर्सरी कोट्स इन हिंदी फॉर मम्मी-पापा (Wedding Anniversary Quotes For Mummy Papa In Hindi)
7- मैंने बचपन से देखा है
आपने हर मुश्किल वक़्त में
हमेशा एक दूसरे का साथ निभाया है !
आप दोनों को सालगिरह मुबारक हो मम्मी पापा !
8- बंधन है प्यार का और डोर विश्वास की,
लोग देते रहे मिसाल
आप दोनों के साथ की।
हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी पापा-मम्मी !
9. मैंने कभी भगवान को नहीं देगा,
मेरे लिए तो आप दोनों ही मेरे भगवान है
आप दोनों को सालगिरह की बहुत बहुत बधाई !
इसे भी पढ़ें: Mothers Day Quotes Wishes in Hindi: इन खूबसूरत मैसेज के जरिए अपनी प्यारी मां को दीजिए मदर्स डे की बधाई
10- विश्वास की डोर कभी कमजोर ना हो,
प्यार का बंधन कभी कमजोर ना हो,
सालों साल आपकी जोड़ी सलामत रहे !
हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी पापा-मम्मी !
11. सारे गुनाह माफ हो जाते हैं
सारी मन्नते कुबूल हो जाती है
मम्मी पापा के पास !
हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी पापा-मम्मी !
12. आप दोनों का साथ हमेशा बना रहे,
आपका जीवन यूं ही सजा रहे,
हो न जुदा आप दोनों एक दूजे से,
हर पल आपकी जिंदगी में प्यार रहे।
हैप्पी एनिवर्सरी मम्मी पापा!
13. सुहानी सी रहे आप दोनों की जिंदगी
हर मोड़ पर बना रहे आपका साथ
बना रहे आप दोनों के बीच ढेर सारा प्यार
हमेशा बना रहे आप दोनों के बीच प्यार और सम्मान
हैप्पी एनिवर्सरी मम्मी पापा
14- तेरी मेरी मुस्कानों में ही बसती है ये कहानी,
हर साल और गहरी होती जाती है ये दीवानी।
रिश्तों की भीड़ में तू ही मेरा हमसफर बना,
ऐसे ही हाथों में हाथ लिए गुजर जाए हमारी ज़िंदगी सुहानी।
Happy Anniversary
15- साथ चलने का वादा जब तुमने निभाया,
जिंदगी ने जैसे प्यार से दामन सजाया।
हर पल, हर लम्हा तेरा साथ मिल गया,
बस यूँ ही बरसों तक मेरा हाथ थामे रह जाना।
शादी की सालगिरह मुबारक हो!
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik
- वेडिंग एनिवर्सरी पर मम्मी-पापा को क्या गिफ्ट दें?
- आप उनकी मनपंसद चीजें उन्हें गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।
- मम्मी-पापा की वेडिंग एनिवर्सरी का दिन कैसे बनाएं खास?
- उनकी मनपसंद जगह घूमने के लिए भेजे ताकि वो एक दूसरे के साथ समय व्यतीत कर सके।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।