Annapurna Jayanti 2024 Kab Hai: कब है अन्नपूर्णा जयंती, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि के दिन अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है। वहीं इस साल यह जयंती कब पड़ रही है, इसके बारे में विस्तार से इस लेख में जान
annapurna jayanti 2024 date shubh muhurat and significance

वैदिक पंचांग के अनुसार, मां अन्नपूर्णा की पूजा विशेष रूप से करने का विधान है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि जो भक्ति माता अन्नपूर्णा की पूजा करता है। उसके घर का कभी भी अन्न भंडार खत्म नहीं होती है और सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है। आपको बता दें, मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा तिथि पर मां अन्नपूर्णा की पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत रखा जाता है। मां अन्नपूर्णा की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। अब ऐसे में इस साल मां अन्नपूर्णा जयंती कब है और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और मां अन्नपूर्णा की पूजा का महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

अन्नपूर्णा जयंती कब है?

maa annapurna

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल मार्गशीर्ष माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का आरंभ 14 दिसंबर को शाम 04 बजकर 58 मिनट से हो रहा है और इसका समापन अगले दिन 15 दिसंबर को दोपहर 02 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर 15 दिसंबर 2024 को अन्नपूर्णा जयंती का व्रत रखा जाएगा।

अन्नपूर्णा जयंती के दिन माता की पूजा का शुभ मुहूर्त कब है?

अन्नपूर्णा जयंती के दिन माता की पूजा शुभ मुहूर्त के हिसाब से ही करें। इससे व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और जीवन में कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
माता अन्नपूर्णा की पूजा अभिजीत मुहूर्त में दोपहर में 12 बजे से लेकर 12 बजकर 43 मिनट तक है।
माता अन्नपूर्णा की पूजा अमृत काल में शाम में 06:05 से लेकर 07:35 मिनट तक है।
माता अन्नपूर्णा की पूजा ब्रह्म मुहूर्त में प्रात: काल 05 बजकर 29 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 17 मिनट तक है।

इसे जरूर पढ़ें - कौन हैं अन्नपूर्णा माता और काशी एवं मां पार्वती से क्या है उनका संबंध?

अन्नपूर्णा जयंती के दिन पूजा का महत्व क्या है?

annapurna jayanti 2024

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के पावन पर्व पर हम अन्नपूर्णा जयंती मनाते हैं। इस दिन हम अन्न और धन की देवी, मां अन्नपूर्णा की पूजा-अर्चना करते हैं। उनकी कृपा पाने के लिए हम व्रत रखते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। मान्यता है कि मां अन्नपूर्णा की कृपा से घर में हमेशा अन्न और धन की भरमार रहती है। इस दिन हम मां से अपनी सभी मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Maa Annapurna: किचन में इन नियमों के साथ रखें मां अन्नपूर्णा की तस्वीर, बदल सकती है आपकी तकदीर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP