herzindagi
christmas tree in home MAIN

Christmas 2020: घर में जरूर रखें क्रिसमस ट्री, जानें इसके फायदे

क्रिसमस के त्यौहार में घर के साथ क्रिसमस ट्री को सजाने की प्रथा काफी समय से चली आ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं क्रिसमस ट्री के फायदों के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2020-12-01, 13:49 IST

क्रिसमस के त्यौहार का मुख्य आकर्षण होता है क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करना। क्रिसमस ट्री को इस दिन बेहद खूबसूरती से सजाया जाता है और लोगों का मानना है कि जिस घर में सजा हुआ क्रिसमस ट्री होता है उसमें ही सैंटा अपनी गुड विल लेकर आता है और घर में सुख समृद्धि आती है। लोग कई तरह से क्रिसमस ट्री की सजावट करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं घर में एक जीवित क्रिसमस का पौधा लगाना कितना लाभकारी है। इस पौधे के वास्तु से जुड़े कई लाभ तो हैं ही, इसके अलावा ये कई तरह से फायदेमंद है। आइए जानें घर में क्रिसमस ट्री होने के फायदों के बारे में।  

परिवार में एकजुटता को बढ़ाता है

christmas tree benefits 

क्रिसमस ट्री देखने में तो खूबसूरत लगता ही है, ये बच्चों और बड़ों सभी के बीच एकजुटता का भाव उत्पन्न करता है। घर में क्रिसमस का एक जीवित पेड़ होना परिवार के साथ परंपराओं और यादों को बनाने का एक शानदार तरीका है। जब क्रिसमस में इसे मिलकर सजाया जाता है तो ये घर के सभी सदस्यों के बीच सौहाद्र उत्पन्न करता है। 

इसे भी पढ़ें: Christmas 2020: घर को सजाएं कुछ यूनिक अंदाज में, सब देखते रह जाएंगे

घर का वातावरण शुद्ध करे

benefits christmas tree  

रियल क्रिसमस ट्री कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य गैसों को अवशोषित करके और ताजा ऑक्सीजन उत्सर्जित करके घर के वातावरण को शुद्ध बनाता है। इसके अलावा इस पेड़ की शानदार सुगंध घर के वातावरण को भी सुगन्धित करती है। 

 

क्रिसमस ट्री में मां लक्ष्मी का वास 

क्रिसमस ट्री (वास्तु के अनुसार क्रिसमस ट्री के फायदे ) में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास माना गया है, इसलिए इसे घर में लगाने से घर में धन की कभी कमी नहीं होती है। यह पौधा कभी पेड़ नहीं बनता है। यह अपनी अधिकतम ऊंचाई के बाद भी उतना ही बड़ा बना रहता है। इसका मतलब यह है कि इसे घर में रखने के लिए अधिक स्थान की भी आवश्यकता नहीं होती है। 

नकारात्मकता दूर करे 

christmas tree

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा मौजूद है तो यह पौधा उसे नष्ट करके घर में सकारात्मकता लाता है। फेंग शुई की मानें तो क्रिसमस ट्री को घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि घर के दक्षिणी भाग में लगा हुआ क्रिसमस ट्री फायदे के बदले काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

बैक्टीरिया और कीड़ों को दूर करे 

क्रिसमस ट्री कई तरह के बैक्टीरिया, कीड़े और कवक जैसे खतरों से बचाने में मदद करता है। एक स्टडी के अनुसार क्रिसमस ट्री में फाइटोनसाइड मौजूद होते हैं जो वास्तव में सभी के लिए अच्छे हैं।

तनाव को कम करे

benefits of tree 

एक स्टडी के अनुसार क्रिसमस ट्री मानसिक और शारीरिक थकान को कम करने के लिए उपयोगी होता है। इसका उपयोग अरोमाथेरेपिस्ट द्वारा किया जाता है, क्योंकि इसकी सुगंध स्ट्रेस लेवल को कम करने में मदद करती है। 

सजावटी पौधे की तरह 

ornamental plant christmas tree

यह घर के डेकोर के लिए भी उपयोगी है। क्रिसमस ट्री देखने में बेहद खूबसूरत होता है। इसका छोटा सा पौधा आप अपने घर के लिविंग रूम में लगा सकते हैं यह एक ऑर्नामेंटल प्लांट की तरह होता है। इसे क्रिसमस ही नहीं बल्कि हमेशा सजाकर रखा जा सकता है। इसकी सजावट भी इस पौधे की तरह ही देखने में लाजवाब होती है। 

इसे भी पढ़ें: अपनी क्रिसमस ट्री को देना चाहती हैं खूबसूरत लुक तो ऐसे करें डेकोरेट

तो देर किस बात की आप भी क्रिसमस के त्यौहार में क्रिसमस ट्री को सजाने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस बार आर्टिफिशियल ट्री की जगह जीवित ट्री घर पर लाएं और उसे सजाएं।  

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: free pik and pintrest 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।