Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    अपनी क्रिसमस ट्री को देना चाहती हैं खूबसूरत लुक तो ऐसे करें डेकोरेट

    क्रिसमस के दिन क्रिसमस ट्री का खास महत्व होता है, ऐसे में आप चाहें तो इसे थीम के अनुसार अलग-अलग तरीके से डेकोरेट कर सकती हैं। 
    author-profile
    Updated at - 2020-11-27,20:06 IST
    Next
    Article
    Pinterest. com and freepik.comchristmas tree ideas colors

    ईसा मसीह के जन्म का जश्न मनाने वाला दिन होता है क्रिसमस। वैसे तो ये त्योहार ईसाइयों का माना जाता है, लेकिन इसे सेलिब्रेट दुनियाभर में लोग करते हैं। हालांकि भारतीय युवाओं में इस दिन को लेकर अलग क्रेज देखने को मिलता है। पार्टी से लेकर गिफ्ट देने तक के लिए खास तैयारी एक महीने पहले से ही शुरू हो जाती है। वहीं इस दिन क्रिसमस ट्री का भी खास महत्व होता है। ज्यादातर लोग क्रिसमस ट्री को अपने घर एक हफ्ते पहले ही ले आते हैं और उसे अलग-अलग तरीके से डेकोरेट करते हैं। 

    वहीं इस साल कोरोना के नियमों का पालन करते हुए क्रिसमस सेलिब्रेट किया जाएगा। आप चाहें तो घर वालों के साथ न सिर्फ वर्चुअल पार्टी एन्जॉय कर सकती हैं बल्कि अपने क्रिसमस ट्री को एक अट्रैक्टिव लुक भी दे सकती हैं। हम बताएंगे कुछ ऐसे क्रिसमस ट्री डिजाइन्स जिसे फॉलो करते हुए आप अपने क्रिसमस ट्री को डेकोरेट कर सकती हैं।

    क्रिसमस ट्री को दें क्लासिक टच

    clasic touches

    क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए अलग-अलग नयाब तरीके आते रहते हैं, लेकिन अगर क्लासिक टच देना चाहती हैं तो रेड बॉल्स, प्लैड एक्सेंट या फिर स्टार से डेकोरेट कर सकती हैं। आप चाहें तो इसमें नैचुरल एलिमेंट्स जैसे ड्राइड सिटरस ग्रालैंड, गोल्डन बेल या फिर ग्लोडन कलर का स्टार लगा सकती हैं। क्रिसमस ट्री को क्लासी लुक देने के लिए ग्लोडन वायर भी डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। 

    रंग-बिरंगे क्रिसमस बॉल्स से करें डेकोरेट

    christmas tree art ideas

    क्रिसमस ट्री सजाने के लिए बहुत सारी चीजें हो ऐसा जरूरी नहीं है बल्कि आप कुछ रंग-बिरंगे बॉल्स से भी इसे डेकोरेट कर सकती हैं। इन दिनों मार्केट में गोल्डन, सिल्वर, और रेड बॉल्स काफी मिलते हैं, इसे खरीदकर आप अपने क्रिसमस ट्री सजा सकती हैं। आप इस तस्वीर में देख सकती हैं कि क्रिसमस ट्री को पाइनकोन्स और ब्राइट कलर के रंग-बिरंगे क्रिसमस बॉल से सजाया गया है।

    व्हाइट रिबन से करें डेकोरेट

    white ribon

    अगर आप क्रिसमस ट्री को विंटर टच देना चाहती हैं, तो इसके साथ व्हाइट स्ट्रिप्ड रिबन से क्रिसमस ट्री को रैप कर सकती हैं। फ्लोक्ड ब्रांचेस, मार्बल ऑर्नामेंट जैसी चीजों से भी क्रिसमस ट्री डेकोरेट किया जा सकता है। रिबन के साथ आप ग्रीटिंग मैच कर सकती है यह देखने में न सिर्फ खूबसूरत दिखेगा ब्लकि यूनिक भी नजर आएगा।

    इसे भी पढ़ें: विंटर वेडिंग को खास बनाएंगे यह गिफ्ट्स आईडिया, जानिए आप भी

    Recommended Video

    ट्रेडिशनल डेकोरेशन

    tradition design

    अगर आप क्रिसमस ट्री को ट्रेडिशनल लुक देना चाहती हैं तो इसे सिंपल तरीके से सजाएं। इलेक्ट्रिक कैंडल, स्ट्रा स्टार, जिंजरब्रेड गारलैंड आदि से डेकोरेट कर सकती हैं। लिमिटेड चीजों से डेकोरेट करने में अधिक समय नहीं लगेगा और यह देखने में भी खूबसूरत नजर आएगा। रेड एंड व्हाइट कलर कॉम्बिनेशन रखने के बजाय कुछ अलग-अलग कलर ट्राई करें और अपने क्रिसमस ट्री को ट्रेडिशनल लुक के हिसाब से डेकोरेट करें।

    इसे भी पढ़ें: पेस्टल कलर्स की मदद से कुछ इस तरह घर को दें यूनिक लुक

    डिस्को बॉल से करें डेकोरेट

    disco balls

    इस तस्वीर को देख आप समझ गए होंगे क्रिसमस ट्री बनाने के लिए ज्यादा चीजों की आवश्यकता नहीं होती है। सिल्वर कलर और अलग-अलग साइज के बॉल्स से आप क्रिसमस ट्री को तैयार कर सकती हैं। यह देखने में न सिर्फ खूबसूरत दिखेगा बल्कि काफी अट्रैक्टिव भी नजर आएगा। इसके लिए ट्री की आवश्यकता नहीं होती बल्कि आप बॉल से ही ट्री बनाते हैं।

    अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi