Christmas 2020: घर को सजाएं कुछ यूनिक अंदाज में, सब देखते रह जाएंगे

क्रिसमस का त्योहार बहुत जल्द आने वाला है। इस खास मौके पर लगभग हर कोई अपने घर को एक अलग ही रूप में सजाता है। सजाएं भी भला क्यूं ना, क्यूंकि इस दिन ख़ुशी का माहौल जो होता है। क्रिसमस के ख़ुशी के मौके पर अगर आपको भी अपने घर को कुछ यूनिक अंदाज़ में डेकोर करना है, तो आज आपके लिए कुछ बेहतरीन आइडियाज लेकर आए हैं। इन आइडियाज की मदद से आप अपने घर को औरों के मुकाबले कुछ बेहतरीन तरीके से सजा सकती हैं। घर को सजाने के बाद यक़ीनन आपके घर को सब देखते ही रह जाएंगे। आइए जानते हैं इन आइडियाज के बारे में-
फैमिली फोटोज लगाएं

क्रिसमस ट्री को औरों के मुकाबले अधिक सुंदर और यादगार बनाने के लिए आप अपनी फैमिली के मेंबर्स की फोटोज से इस बार क्रिसमस ट्री को सजा सकती हैं। यह एक यूनिक अंदाज भी रहेगा और एक नया लुक भी आपको देखने को मिलेगा। इस फोटोज में अपने सवर्गीय माता-पिता की भी फोटो लगा के उन्हें याद कर सकती हैं। यक़ीनन ये आईडिया आपके क्रिसमस ट्री को सबसे अलग बनाएगी।
इसे भी पढ़ें: क्रिसमस पर बच्चों के साथ इन बेहद आसान तरीकों से सजाएं घर और फेस्टिव फील पाएं
चॉकलेट से सजाएं

जिस रूम में आप क्रिसमस ट्री को रखने वाले हैं उस रूम को चॉकलेट से भी सजा सकती हैं। चॉकलेट से सजाने का मतलब बच्चों के लिए ढेरों सारी खुशियां और बच्चे खुश तो आप भी खुश। आजकल कई लोग छोटे-छोटे टॉफी या चॉकलेट से पूरे रूम को सजा देते हैं और अंत में क्रिसमस सेलिब्रेट करने के बाद उस टॉफी और चॉकलेट को बच्चों में बांट देते हैं। यानि एक साथ दो-दो काम आसानी से एक आईडिया से।
सजाएं फायर प्लेस को
इस क्रिसमस अपने फायर प्लेस के आसपास की जगहों को भी बेहतरीन तरीके से सजा सकती हैं। इसके लिए आप उन के गोले, छोटी-छोटी वॉल हैंगिंग्स फूल या पेपर से तैयार क्रिसमस ट्री से भी फायर प्लेस के आसपास की जगहों को शानदार तरीके से सजा सकती हैं। इसके अलावा आप ग्लिटर, रिबन, छोटी घंटियों जैसे डेकोरेटिव आइटम्स के जरिये भी घर को सजा सकती है।
इसे भी पढ़ें: इन टिप्स की मदद से क्रिसमस पर सीढ़ियों को दें एक यूनिक लुक
डिस्को लाइट का करें इस्तेमाल

लाइट के बिना तो कोई भी डेकोरेशन अधूरा है, खास कर क्रिसमस वाले दिन। लेकिन, इस बार कुछ यूनिक अंदाज में घर को सजाने के लिए सिंपल लाइट्स को साइड कीजिए और इस बार घर को डिस्को लाइट से सजाएं। आजकल बाज़ार में ऐसे कई डिस्को लाइट मिलते हैं जिसे लगाने के बाद यक़ीनन आपका क्रिसमस डे रौशनी के रंग में रंग जाएगा। इसके अलावा आप घर के सभी हिस्सों में कैंडल के जरिए भी सजा सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@hips.hearstapps.com,www.topinspired.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।