Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:35 AM IST

Amalaki Ekadashi 2025 Lord Vishnu Abhishek: आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का अभिषेक इन 3 चीजों से करें, अक्षय फलों की होगी प्राप्ति

आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इतना ही नहीं, इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा भी सर्वोत्तम माना गया है। अब ऐसे में एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु का अभिषेक किन चीजों से करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Updated:- 2025-03-05, 12:59 IST
amalaki ekadashi 2025 lord vishnu abhishek with honey curd milk and turmeric for good fortune

हिंदू धर्म में आमलकी एकादशी का व्रत शुभ परिणाम से परिपूर्ण माना गया है। पंचांग के हिसाब से यह व्रत जो फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस व्रत में भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा की जाती है। इस व्रत को करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने से आरोग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का अभिषेक करने का विधान है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि किन चीजों से श्रीहरि का अभिषेक करने से भाग्योदय हो सकता है।

भगवान विष्णु का अभिषेक पंचामृत से करें

Panchamrit

भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करना हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। पंचामृत पांच पवित्र पदार्थों का मिश्रण है। जैसे कि दूध, दही, घी, शहद और चीनी। यह माना जाता है कि पंचामृत दिव्य अमृत है और भगवान विष्णु को अर्पित करने से कई लाभ होते हैं। पंचामृत में मौजूद तत्व स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु को पंचामृत अर्पित करने से भक्तों को अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि मिलती है। यह माना जाता है कि पंचामृत से अभिषेक करने से भक्तों के पाप धुल जाते हैं और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।

भगवान विष्णु का अभिषेक हल्दी से करें

हल्दी को हिंदू धर्म में बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है। इसका पीला रंग सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक है। भगवान विष्णु को हल्दी अर्पित करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को हल्दी चढ़ाने से विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Amalaki Ekadashi 2025 Bhog: आमलकी एकादशी पर भगवान विष्णु को क्या भोग लगाना चाहिए?

भगवान विष्णु का अभिषेक आंवले के रस से करें

amla

आंवला भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। मान्यता है कि आंवले के रस से अभिषेक करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। ऐसा माना जाता है कि आंवले के रस से अभिषेक करने से सभी पाप धुल जाते हैं और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने और भगवान विष्णु को आंवले के रस से अभिषेक करने का विशेष महत्व है। इस दिन यह कार्य करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Amalaki Ekadashi 2025 Amla Tree Puja: आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा किस विधि से करें, जानें सामग्री, नियम और महत्व

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।