Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:52 AM IST

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के पास हैं ये 5 मेहंगी चीजें, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के पास हैं ये 5 कीमती चीजें जिनकी कीमत छूती हैं आसमन। आप भी पढ़ें। 
Updated:- 2020-03-19, 09:53 IST
abhishek bachchan net worth

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्‍ट्रेसेस की जब बात होती हैं तो आज भी ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन का नाम सबसे उपर लिया जाता है। बेशक ऐश्‍वर्या अब बहुत ही कम फिल्‍मों में नजर आती हैं मगर, फिल्‍मों के अलावा वह कई विज्ञापनों और ईवेंट्स में भी काम करती हैं। आज भी ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन काफी डिमांड में रहती हैं। यहां तक कि ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन कई फैशन शोज में रैम्‍प वॉक करते हुए भी नजर आती हैं। सिल्‍वर स्‍क्रीन पर कम नजर आने के बाद भी ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन बॉलीवुड इंडस्‍ट्री की सबसे मेहंगी एक्‍ट्रेसेस में से एक हैं। यह हम नहीं कह रहे बल्कि टाइम्‍स नाउ की रिपोर्ट कह रही है। इस रिपोर्ट पर भरोसा किया जाए तो उनकी नेट वर्थ 258 करोड़ रुपए है।वहीं उनकी सालाना इनकम 15 करोड़ रुपए है। वैसे सुनने में तो यह भी आया है कि ऐश्‍वर्या राय एक फिल्‍म कें लिए 10 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। 

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की कमाई जानकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितनी अमीर हैं। वैसे ऐश्‍वर्या राय के पास 5 बेहद कीमती चीजें भी हैं। आज हम आपको उन्‍हीं कीमती चीजों के बारे में बताएंगे। 

इसे जरूर पढ़ें: मुंबई में है ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन-अभिषेक बच्‍चन का 21 करोड़ रुपए का घर, देखें तस्‍वीरें

abhishek bachchan and aishwarya rai net worth

शादी की साड़ी 

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन और अभिषेक बच्‍चन की शादी वर्ष 2007 में हुई थी। अपनी शादी में ऐश्‍वर्या ने फैशन डिजाइनर नीता लूला की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। पीले और गोल्‍डन कलर की कांजीवरम साड़ी में वह किसी महारानी से कम नजर नहीं आ रही थीं। उनकी साड़ी के बॉर्डर पर गोल्ड वर्क और स्‍वारोस्‍की क्रिस्‍टल वर्क किया गया था। इस साड़ी की कीमत 75 लाख रुपए थी। उस वक्‍त ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन से ज्‍यादा मेहंगी साड़ी अपनी शादी में किसी और एक्‍ट्रेस ने नहीं पहनी थी। 70 लाख रुपए की अंगूठी पहनती हैं ऐश्‍वर्या राय, जानें उनकी Net Worth

इसे जरूर पढ़ें: अभिषेक-ऐश्वर्या से काफी ज्यादा है अमिताभ-जया का Net Worth, लगभग 62 करोड़ के हैं जेवर

aishwarya rai net worth

इंगेजमेंट रिंग

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन और अभिषेक बच्‍चन की इंगेजमेंट न्‍यू यॉर्क में हुई थी। हालाकि, अभिषेक बच्‍चन ने ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन को फिल्‍म 'गुरु' के सेट पर एक नकली अंगूठी के साथ प्रपोज किया था मगर, इंगेजमेंट में अभिषेक ने ऐश्‍वर्या को 53 कैरेट के सॉलिटियर जड़ी अंगूठी पहनाई थी। इस अंगूठी की कीमत 50 लाख रुपए आंकी गई थी। कियारा आडवाणी के जूतों से लेकर, आलिया के बैग तक, इतने महंगे हैं इन बॉलीवुड Divas के शौक

abhishek bachchan net worth

21 करोड़ का लैविश अपार्टमेंट 

वैसे तो ऐश्‍वर्या और अभिषेक बच्‍चन शादी के बाद से मुंबई स्थित अपने घर 'जलसा' में ही रहते हैं मगर, मुंबई में उनके पास 21 करोड़ रुपए का एक और घर भी है। ऐश्‍वर्या-अभिषेक के पास एक फ्लैट मुंबई स्थित Skylark Towers के 37वें फ्लोर पर भी है। इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मगर सनटेक रियालिटी में जो घर ऐश्‍वर्या राय के पास है उसकी कीमत 21 करोड़ रुपए है। यह  घर 5500 square feet में फैला हुआ है। यह घर ऐश्‍वर्या-अभिषेक ने वर्ष 2015 में खरीदा था।

 

 

दुबई में विला 

Home Triangle की मानें तो ऐशवर्या और अभिषेक के पास दुबई के Jumeirah Golf Estates स्थित Sanctuary Falls में एक विला भी है। इस विला में Scavolini designer किचन है साथ ही सुख सुविधा के सारे साधन हैं। इसके कीमत 15 करोड़ रुपए बताई गई है। अभिषेक और ऐश्‍वर्या कुछ शांति के पल बिताने के लिए यहां अक्‍सर आते हैं। 46 साल की ऐश्वर्या राय अब भी दे रही हैं उम्र को मात, बेटी आराध्या और पति अभिषेक संग रोम में आईं नज़र

abhishek bachchan net worth

कार कलेक्‍शन 

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के पास 3.12 करोड़ रुपए की Bentley CGT कार है। इतना ही नहीं ऐश्‍वर्या 2.35 करोड़ रुपए की Mercedes Benz S500 की मालकिन भी हैं।  ऐश्‍वर्या राय के पास 1.12 करोड़ रुपए की Audi 8L भी है। ऐश्‍वर्या अक्‍सर ही इस कार से बेटी आराध्‍या को स्‍कूल ड्रॉप करने भी जाती हैं। 

 

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की इन 5 कीमती चीजों को देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कितनी ज्‍यादा अमी‍र हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन से हुई एक बड़ी Fashion Mistake, सब उड़ा रहे हैं मजाक

Image Credit: Aishwarya Rai Bachchan Fan Page/Instagarm

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।