जब बात बी-टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेसेस की होती है तो उसमें ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम टॉप पर आता है। ऐश्वर्या राय बच्चन अब चुनिंदा फिल्मों में ही नजर आती हैं। मगर, वह आज भी कई विज्ञापनों और ब्रांड्स से जुड़ी हुई हैं। फैशन इंडस्ट्री में भी ऐश्वर्या राय बच्चन की अलग ही पहचान है। आज भी बड़े-बड़े फैशन शो और ईवेंट्स में ऐश्वर्या मौजूद रहती हैं। एक बड़ी फिल्मी खानदान से ऐश्वर्या राय का नाम जुड़ने के बाद वह इंडस्ट्री में और भी महत्वपूर्ण हो चुकी हैं। ऐश्वर्या के फैंस उने बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चनप्रोफेशनल और पर्सलन लाइफ से जुड़ी बहुत सारी बातें आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगी मगर, क्या आप ऐश्वर्या राय बच्चन की सालाना इनकम और नेट वर्थ के बारे में जानना चाहेंगे। यदि हां, तो हम आपको आज बताएंगे कि ऐश्वर्या राय बच्चने पास कितनी प्रॉपर्टी है और किन किमती चीजों की वह मालकिन हैं।
इसे जरूर पढ़ें: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या के रिश्ते के बारे ये 7 बातें नहीं जानती होंगी आप!
ऐश्वर्या राय बच्चन ने वर्ष 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज जीता था और तब से ही उनकी प्रोफेशनल लाइफ की शुरुआत हुई थी। ऐश्वर्या राय अब तक कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। भारत की सरकार द्वारा वर्ष 2009 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवजा गया था। इतना ही नहीं वर्ष 2012 में ऐश्वर्या को फ्रांस की सरकार ने Ordre des Arts et des Lettres दिया था। ऐश्वर्या राय बच्चन भारत की पहली एक्ट्रेस हैं जिन्हें वर्ष 2003 में कान फिल्म फेस्टिवल की जुरी का हिस्सा बनने का मौका मिला। कई विज्ञापनों में भी ऐश्वर्या राय काम करती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: इन तस्वीरों में देखें ऐश्वरया राय बच्चन दिखती हैं बिलकुल अपनी मां की हमशक्ल
अगर टाइम्स नाउ की रिपोर्ट पर भरोसा किया जाए तो उनकी नेट वर्थ 258 करोड़ रुपए है। वहीं उनकी सालाना इनकम 15 करोड़ रुपए है। इस रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन 70 लाख रुपए की रिंग पहनती हैं। , Mercedes Benz S500, Bentley CGT जैसी लग्जीरी करों की मालकिन हैं। दुबई में ऐश्वर्या राय बच्चन का सेंचुरी फॉल्स में एक विला है और मुंबई के बांद्रा में भी उनके पास एक अपार्टमेंट है।
वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन के हसबैंड एवं बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन भी कम पैसे वाले नहीं है। उनके अकेले की नेट वर्थ 200 करोड़ रुपए है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि Republic World की रिपोर्ट कहती है। अभिषेक बच्चन Pro Kabaddi League में Jaipur Pink Panthers टीम के ओनर हैं।
इसे जरूर पढ़ें: ऐश्वर्या राय के इन 5 ट्रेडिशनल आउटफिट्स से लें शादियों के लुक की इंस्पिरेशन
वहींIndian Super League football में वह Chennaiyin F.C के मालिक हैं। फिल्मों में अभिषेक बेशक कम नजर आते हों मगर सालाना वह 20 करोड़ रुपए कमा लेते हैं। इसके अलावा टाइम्स नाउ ने वर्ष 2019 में एक रिपोर्ट जारी की थी उसके अनुसार अभिषेक Jaguar XJ, Mercedes Benz S500, Bentley CGT, Range Rover Vogue जैसी लग्जरी कारों के मालिक हैं। बांद्रा में उनका एक एपार्टमेंट भी है।46 साल की ऐश्वर्या राय अब भी दे रही हैं उम्र को मात, बेटी आराध्या और पति अभिषेक संग रोम में आईं नज़र
इस तरह देखा जाए तो ऐश्वर्या और अभिषेक की कंबाइंड नेट वर्थ 500 करोड़ रुपए है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों