अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय के वेडिंग फोटोज हुए वायरल, देखें ब्राइडल लुक

‘दृश्यम 2’ डायरेक्टर अभिषेक पाठक और ‘खुदा हाफिज’ एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने शादी कर ली हैं। दोनों ने शादी के कुछ देर बाद ही शादी की तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीरों में कपल काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
शिवालिका ओबेरॉय और अभिषेक पाठक ने रचाई शादी
बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। बीते दिन अथिया शेट्टी-केएल राहुल ने काफी ग्रेड तरीके से शादी की है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने भी बीते दिन मीडिया की नजरों से दूर जैसलमेर में शादी रचाई थी। अब ‘खुदा हाफिज’ एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय और ‘दृश्यम 2’ के डायरेक्टर अभिषेक पाठक शादी के बंधन में बंध गए हैं।
9 फरवरी को रचाई शादी
View this post on Instagram
कपल ने अपनी शादी की तस्वीर खुद से सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस लविंग कपल ने 9 फरवरी को गोवा में सात फेरे लिए है। कपल ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से वेडिंग आउटफिट पहना था। शिवालिका ओबेरॉय लाल शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।
इसे भी पढ़ें: Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ की दुल्हनिया कियारा पहुंची ससुराल, ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर किया डांस
बॉलीवुड के कई सेलेब्स आएं नजर
अभिषेक और शिवालिका की शादी में करीबी दोस्त, परिवार के सदस्य और इंडस्ट्री के कई साथियों ने हिस्सा लिया था। दृश्यम 2 के डायरेक्टर की शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स ने नजर आए जैसे कि- अजय देवगन, कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा नजर आए थे।
इसे भी पढ़ें: अथिया शेट्टी-के.एल राहुल के इन फेवरेट डेस्टिनेशन्स पर क्या आप घूमना पसंद करेंगे?
कपल ने तुर्की नें की थी सगाई
कपल ने पिछले साल ही तुर्की में बेहद रोमांटिक अंदाज में सगाई की थी। अभिषेक पाठक के लिए साल 2022 बहुत खास रहा। पर्सनल लाइफ के लिए भी और प्रोफेशनल लाइफ के लिए भी। दोनों शादी की तस्वीरों में काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Pic Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।