Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:21 AM IST

अथिया शेट्टी-के.एल राहुल के इन फेवरेट डेस्टिनेशन्स पर क्या आप घूमना पसंद करेंगे?

अथिया शेट्टी-के.एल राहुल के इन फेवरेट डेस्टिनेशन्स के बारे में जानने के बाद आप भी इन डेस्टिनेशन पर पार्टनर के साथ घूमने का ज़रूर प्लान बना सकते हैं।
Updated:- 2023-01-23, 15:25 IST
athiya shetty and kl rahul favorite destinations

घूमना किसे पसंद नहीं है। जब भी किसी आम व्यक्ति को समय मिलता है वो किसी न किसी जगह घूमने के लिए निकल जाते हैं। आम लोगों की तरह सेलिब्रिटी भी घूमने का शौक रहते हैं। वो भी किसी न किसी जगह अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए निकाल जाते हैं।

भारतीय स्टार क्रिकेटर के.एल राहुल और फिल्म अभिनेत्री अथिया शेट्टी बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और ये दोनों भी घूमने का बेहद ही शौक रहते हैं। दोनों ही अपनी पसंदीदा जगहों पर कई बार साथ में देखे भी गए हैं।

ऐसे में आप भी के. एल राहुल और अथिया शेट्टी के फेवरेट डेस्टिनेशन के बारे में जानना चाहते हैं तो फिर इस लेख में हम आपको इन दोनों की कुछ पसंदीदा जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

ग्रीस (Greece)

Greece

दक्षिण यूरोप में मौजूद ऐसे कई देश है जो खूबसूरती के मामले में बेहद ही कमाल के है। ग्रीस भी एक ऐसा देश है जहां हर साल लाखों भारतीय सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। समुद्र तट के किनारे होने के चलते यहां विश्व के कोने-कोने से सेलिब्रिटी भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

ग्रीस भारतीय क्रिकेटर के.एल राहुल की भी पसंदीदा जगह है। जी हां, कुछ दिन पहले राहुल को ग्रीस में देखा गया था। वो अपने करीबी मित्रों के साथ ग्रीस की मनमोहक खूबसूरती के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। ऐसा माना जाता रहा है कि दोनों इस जगह हनीमून के लिए जा सकते हैं। कहा जाता है कि विराट कोहली की भी यह पसंदीदा जगह है।

इसे भी पढ़ें:सेलिब्रिटीज की पहली पसंद रही हैं ये विदेशी जगहें, क्या आप यहां घूमने गए हैं?

थाईलैंड (Thailand)

Thailand

थाईलैंड एक ऐसी जगह जहां सिर्फ एक भारतीय सेलिब्रिटी ही नहीं बल्कि हजारों सेलिब्रिटी घूमने के लिए पहुंचते हैं। कई सेलिब्रिटी थाईलैंड हनीमून मनाने के लिए भी जाते हैं

शायद आपको याद हो, अगर नहीं मालूम है तो आपको बता दें कि थाईलैंड के.एल राहुल और अथिया शेट्टी की भी पसंदीदा जगहों में शामिल है। साल 2019 में इन दोनों को थाईलैंड में एक साथ घूमते हुए देखा गया था। इस खबर के बाद ही यह कयास लगने लगा कि दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बांध सकते हैं। ऐसा माना जाता रहा है कि दोनों इस जगह हनीमून के लिए जा सकते हैं।

न्यूयॉर्क (New York)

New York

न्यूयॉर्क अमेरिका का सबसे बड़ा और प्रमुख नगर है। यह एक ऐसा शहर है जहां हर भारतीय घूमना चाहता है। भारतीय सेलिब्रिटी तो यहां अमूमन घूमने के लिए पहुंचते हैं।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में अथिया शेट्टी के कहा था कि उन्हें न्यूयॉर्क बेहद ही पसंद है और वो बार-बार घूमने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचते रहती हैं। कई लोग ये भी कयास लगा रहे हैं अथिया हनीमून के लिए यहां आ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:सेलेब्रिटी ट्रैवलिंग टिप्स के जरिए दिलचस्प बनाइए अपना सफर और लीजिए घूमने का मजा

स्पेन (Spain)

Spain

स्पेन की खूबसूरती के बारे में लगभग हर कोई जनता है। यूरोप का यह एक ऐसा देश है जहां हर साल कई भारतीय सेलिब्रिटी घूमने के लिए पहुंचते हैं। कुछ साल पहले ही राहुल और अथिया को स्पेन में घूमते हुए देखा गया था। ऐसे में यह भी कयास लगाया जा रहा है कि शायद दोनों यहां भी हनीमून के लिए आ सकते हैं। के.एल राहुल को इटली में भी घूमते हुए देखा जा चुका है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@isata)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।