कोमोलिका का किरदार निभा रही आमना शरीफ का टीवी की दुनिया में कैसा रहा सफर, जानिए

आमना शरीफ टीवी की दुनिया का एक पॉपुलर चेहरा हैं, जो फिलहाल कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका के तौर पर एंट्री ले चुकी हैं। राजीव खंडेलवाल के साथ उनका शो 'कहीं तो होगा' सुपरहिट रहा था। इसके बाद आमना शरीर दूसरे टीवी शोज में भी नजर आईं, लेकिन कहीं तो होगा जैसा मैजिक दोबारा क्रिएट नहीं हो पाया। आमना शरीर शोज के साथ-साथ कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं। आमना शरीफ कुछ वक्त तक टीवी से दूर थीं, लेकिन कोमोलिका के साथ एक बार फिर से उन्होंने धमाकेदार तरीके से वापसी की है। दिलचस्प बात ये है कि आमना शरीफ ने छोटे पर्दे पर 16 साल पहले डेब्यू किया था। तो आइए जानते हैं कि आमना शरीफ का टीवी पर सफर कैसा रहा-
कॉलेज में पढ़ते हुए ही शुरू कर दी थी मॉडलिंग
आमना शरीफ जब कॉलेज की पढ़ाई कर ही थीं, तभी उन्हें बड़े-बड़े ब्रांड्स की तरफ से मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे थे। इसे उन्होंने हाथों-हाथ लिया और इस दौरान वह लगभग 50 विज्ञापनों में नजर आईं। इसका असर ये हुआ की टीवी शोज पर नजर आने से पहले ही वह जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी थीं। विज्ञापनों और शोज के अलावा आमना शरीफ म्यूजिक वीडियोज में भी काफी पसंद की गईं। फाल्गुनी पाठक के गाने 'ये किसने जादू किया' और 'चलने लगी हैं हवाएं' में आमना की खूबसूरती देखती ही बनती थी।
View this post on Instagram
कहीं तो होगा से मिली बड़ी कामयाबी
साल 2003 में एकता कपूर के शो कहीं तो होगा में आमना अपने को-स्टार राजीव खंडेलवाल के साथ लीड रोल में थीं। यह शो इतना ज्यादा पसंद किया गया कि आज भी यह स्टार प्लस के टॉप शोज में गिना जाता है। इस शो में राजीव खंडेलवाल और आमना की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री दर्शकों के दिलों को छू गई। सुजल और कशिश की जोड़ी हर घर में पसंद की गई। माना जाता है कि टीवी पर कपल के तौर पर पसंद किए जाने के दौरान इनका ऑफ स्क्रीन रोमांस भी शुरू हो गया था, हालांकि इन्होंने कभी खुलकर इस पर बात नहीं की। लेकिन जब राजीव खंडेलवाल ने शो छोड़ा तो इन अटकलों पर भी विराम लग गया।
इसे जरूर पढ़ें: एरिका फर्नांडिस की ये 5 इयरिंग्स एथनिक ड्रेसेस के साथ खूब जचेंगी
ब्रेक के बाद 'होंगे जुदा ना हम' के जरिए की वापसी
'कहीं तो होगा' छोड़ने के बाद आमना शरीफ ने ब्रेक लिया और 'होंगे जुदा ना हम' के जरिए टीवी स्क्रीन पर 5 साल बाद वापसी की। लेकिन यह शो दर्शकों को बहुत रास नहीं आया और एक साल बाद ही यह बंद कर दिया गया। इसके बाद आमना 'एक थी नायिका'। इस शो में आमना पूरी तरह से नए अवतार में दर्शकों के सामने आईं। दरअसल यह 16 एपीसोड की हॉरर थ्रिलर सीरीज थी। एकता कपूर यह शो अपनी फिल्म 'एक थी डायन' को प्रमोट करने के लिए लाई थीं।
इसे जरूर पढ़ें: कसौटी जिंदगी की 2 से लीजिए रिलेशनशिप मजबूत बनाने के टिप्स
View this post on Instagram
बॉलीवुड में भी बनाई पहचान
आमना शरीफ ने तमिल फिल्म जंक्शन के जरिए बड़े पर्दे पर अपने सफर की शुरुआत की। इसके बाद वह 'आलू चाट' में आफताब शिवदासानी के साथ नजर आईं। 'आओ विश करें' में वह एक बार फिर आफताब शिवदासानी के साथ नजर आईं। इसके बाद वह 'एक विलेन' में रीतेश देशमुख के साथ नजर आईं।
आमना शरीफ की दीवानगी कम नहीं हुई
हालांकि पिछले कुछ सालों में आमना शरीफ के शोज को पहले जैसी कामयाबी नहीं मिली, लेकिन उनकी पॉपुलेरिटी कम नहीं हुई है। आमना शरीफ अब कसौटी जिंदगी की में हिना खान को रीप्लेस कर चुकी हैं। ज्यादातर शोज में वह पॉजिटिव रोल में नजर आईं हैं, अब कोमोलिका के किरदार में प्रेरणा के खिलाफ षडयंत्र करती नजर आएंगी। इस किरदार में उर्वशी ढोलकिया और उसके बाद हिना खान दोनों ही सुर्खियों में रहे हैं। इस शो में कोमोलिका के किरदार के साथ प्रेरणा का किरदार निभा रही एरिका फर्नांडिस, मिस्टर बजाज का किरदार निभा रहे करण सिंह ग्रोवर और अनुराग बासु का किरदार निभा रहे पार्थ समथान भी काफी लोकप्रिय हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि आमना शरीफ भी नेगेटिव शेड वाले रोल में अपना जादू बिखेर पाती हैं या नहीं। इस पर आमना का कहना है, 'उर्वशी और हिना खान के साथ मेरा कंपेरिजन स्वाभाविक है। उर्वशी और हिना, दोनों ने ही अपने किरदार बेहतरीन तरीके से निभाए हैं और मुझे लगता है कि मैं अपनी तरफ से कोमोलिका के किरदार में जान डालने की कोशिश करूंगी।'
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।