अब आधार अपडेट करने पर देने होंगे पैसे, यहां जानें कौन-सी सर्विस मिल रही है मुफ्त
-1759750935613.webp)
भारत के नागरिक के पास आधार कार्ड होना बेहद जरूरी है। आधार कार्ड यानी अपनी पहचान, यदि किसी के पास अपनी पहचान पत्र नहीं है तो वह भारत का नागरिक नहीं है। ऐसे में UIDAI ने आधार कार्ड में बदलाव करने के लिए से जुड़े कुछ नियमों को बदला है। बता दें कि यह बदलाव एक अक्टूबर से हुआ है, जिसमें अब आधार कार्ड मुफ्त में अपडेट नहीं हो सकता। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि क्या बदलाव हुए हैं और किन-किन सर्विसेज के लिए पैसा देना होगा। हमारा लेख इसी विषय पर है। जानते हैं UIDAI द्वारा किए गए बदलाव क्या हैं।
कब देने होंगे पैसे?
बता दें कि अगर फिंगरप्रिंट आयरिस और फोटो अपडेट 5 से 7 साल की उम्र के बच्चों के लिए करना है तो वह एक बार मुफ्त है। वहीं, 7 से 15 साल तक के बच्चों के लिए भी 30 सितंबर 2026 तक अपडेट मुफ्त रहेगी।
हालांकि कोई अगर अन्य स्थित है तो उसमें 125 रुपए देना पड़ेगा। यदि नाम, लिंग, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर या ईमेल अपडेट करवाना चाहते हैं तो वह बायोमेट्रिक के साथ मुफ्त रहेगा, लेकिन अलग से करवाने पर 75 रुपये फीस देनी होगी। पहचान या पति का प्रमाण पत्र जमा दस्तावेज में 14 जून, 2026 तक मुफ्त रहेगा। वहीं, केंद्र पर करने पर 75 रुपए देने होंगे।
इसे भी पढ़ें - कहीं आपके पैन कार्ड पर तो नहीं चल रहा है फ्रॉड लोन? ऐसे करें पता
आधार कार्ड से जुड़े अन्य नियम
- बता दें कि यदि आप नया आधार कार्ड बनवा रही हैं तो इसमें किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना है। यह एकदम ही निशुल्क है। इसके अलावा आधार कार्ड हर 10 साल में अपडेट करना बेहद जरूरी है। बता दें कि आधार कार्ड को समय पर बायोमेट्रिक अपडेट करवाना बेहद जरूरी है। वरना आधार कार्ड अवैध हो सकता है।
- बता दें कि 15 अगस्त 2025 से जो नया आधार कार्ड बनने वाला है। उसमें 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों में पिता या पति का नाम दिखाई नहीं देगा। यह जानकारी केवल UIDAI रिकॉर्ड में ही सुरक्षित रहेगी। ऐसे में बार-बार नाम बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और लोगों की पर्सनल डिटेल्स भी सुरक्षित रहेंगी।
- इसके अलावा आधार कार्ड को अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होने वाली है। ऐसे में आप uidai.gov.in या mAadhaar पर रिक्वेस्ट सबमिट करके डॉक्यूमेंट वेरीफाई करवाएं और ऑनलाइन अपडेट करें।
- बता दें कि अब आपके आधार कार्ड पर बर्थ डेट सिर्फ साल जैसे- 1997 के रूप में दिखेगी। वहीं UIDAI के रिकॉर्ड में पूरी जानकारी रहेगी।
इसे भी पढ़ें - कहीं आपका PAN Card तो नहीं है इनएक्टिव? जानें घर बैठें कैसे पता लगाएं
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik/Pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।