Aadhar Card Update 2025: UIDAI का बायोमेट्रिक सिस्टम क्या है? बच्चों के लिए 1 साल तक फ्री में करवा सकते हैं अपडेट

Aadhaar अपडेट करवाना अब लोगों के लिए आसान हो गया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। पहले अगर किसी को नाम अपडेट करवाना होता था या मोबाइल नंबर अपडेट करवाना होता था, तो भी लोग बहुत परेशान होते थे। इस सुविधा के साथ-साथ अब भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) बायोमेट्रिक अपडेट लेकर आ रहा है। यह बच्चों के लिए जरूरी है। सबसे अच्छी बात यह है कि UIDAI ने एक उम्र तय की है, जिसमें बच्चों को फ्री में बायोमेट्रिक अपडेट करने का मौका मिलेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस अपडेट के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। कैसे इसका यूज होगा और कब से आप इसे यूज कर पाएंगी, इसके बारे में भी आप यहां पढ़ सकती हैं।
आधार का बायोमेट्रिक अपडेट कब से शुरू हो रहा है?
यह सुविधा 1 अक्टूबर 2025 से शुरू हो जाएगी। 7 से 15 साल के बच्चों के लिए आधार का बायोमेट्रिक अपडेट दिया जा रहा है। सबसे खास बात यह यह है कि 7 से 15 साल के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट 1 साल के लिए बिलकुल फ्री है। यह सुविधा इन लोगों के लिए अच्छी होगी, जो आर्थिक परेशानी में रहते हैं।

आधार का बायोमेट्रिक अपडेट क्या है?
बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट यानी, उंगलियों के निशान को स्कैन किया जाता है। जिस तरह अपना साइन करते हैं, उसी तरह बायोमेट्रिक अपडेट भी होता है। इसमें बस आपकी उंगली से स्कैन किया जाता है। यह 5 साल और 15 साल की उम्र के हर बच्चे को करवाना जरूरी होता है। आपको केवल अपना अंगूठा, स्कैनर मशीन के ऊपर रखना है और बायोमेट्रिक अपडेट हो जाएगा। इससे बच्चों की जानकारी सरकार के पास भी रहती है। इसके साथ ही, यह बच्चों के फ्यूचर के लिए भी अच्छा होता है। UIDAI के मुताबिक, लोग अपने बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट नहीं करवा रहे हैं। इसका कारण असुविधा, जानकारी की कमी या समझ न होना भी हो सकता है।
इसे भी पढे़ं- Aadhaar Card Update: इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं बदल पाएंगी शादी के बाद आधार कार्ड में नाम

अपडेट करवाना क्यों जरूरी है?
अपडेट कराने से आधार डेटा की जानकारी सही और वैध बनी रहती है। बच्चों के लिए यह सबसे ज्यादा जरूरी है, क्योंकि आधार कई सरकारी योजनाओं, स्कूल से जुड़े कामों और दस्तावेजों के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्र होता है। अगर अपडेट में देरी हो जाए, तो कई कामों में दिक्कत आ सकती है।
इसे भी पढ़ें- आधार कार्ड पर लगी फोटो नहीं है पसंद? इन आसान स्टेप्स के साथ लगाएं अपनी सबसे अच्छी तस्वीर
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- aadhar, freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।