क्या 7 जून को ईद पर बैंक बंद रहेंगे? यहां देखें लिस्ट...क्या रहेगा बंद और क्या खुला

भारत में 7 जून को बकरीद है, लेकिन कई जगहों पर 6 जून की छुट्टी रखी गई है। ऐसे में अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि इस दिन क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा। तो चलिए आपको इसकी जानकारी इस लेख में विस्तार से देते हैं।
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-07, 09:59 IST
6 June 2025 Holiday Details

भारत में बकरीद 7 जून को मनाई जाएगी। यह दिन मुस्लिम के लिए बहुत खास माना जाता है, क्योंकि इस दिनफिजाओं में इत्र और मिठास की अलग ही खुशबू होती है। हालांकि, कई जगहों पर ईद की सरकारी छुट्टी 6 जून को रखी गई है क्योंकि चांद दिखने से पहले इस्लामिक कलैंडर में इस दिन ईद होने का अंदाजा लगाया गया था। इस बार 6 जून को सऊदी अरब में ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

वहीं, भारत में कई जगहों 6 जून की छुट्टी को चैंज नहीं किया गया है। ऐसे में अगर आप जानना चाहती हैं कि ईद की छुट्टी वाले दिन क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा तो आपको यह जानकारी यहां मिल जाएगी। सरकारी काम हों, स्कूल कॉलेज हों या फिर बैंक, ईद की छुट्टी के दिन इनके बंद या खुले रहने की पूरी जानकारी यहां जान लीजिए।

बकरीद पर मिलेगा लॉन्ग वीकेंड

Long weekend will be available on Bakrid

6 जून को बकरीद की छुट्टी रहेगी। केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बकरीद पर अवकाश होगा। वहीं, 7 जून यानी शनिवार को ईद-उल-अजहा की वजह से पूरे देश में बैंक बंद होंगे। इसके बाद, 8 जून को रविवार है। ऐसे में 3 दिन की लगातार छुट्टी मिलने वाली है। अगर आप फैमिली के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो ये सुनहरा मौका है।

क्या बकरीद पर बैंक बंद रहेंगे?

बकरीद के मौके पर 6 जून को बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में आप पैसों से जुड़े लेन-देन के लिए डिजिटल बैंकिंग की मदद से सकते हैं। एटीएम जैसे डिजिटल टूल्स 24x7 काम कर रहे हैं। इसके अलावा, आप यूपीआई की मदद से सकते हैं। RBI की जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, बैंक हॉलिडे पर चेक क्लीयरेंस या अन्य पेपर-बेस्ड ट्रांजैक्शन नहीं किए जा सकते।

स्कूल-कॉलेज भी रहेंगे बंद

Schools and colleges will also remain closed

बकरीद के मौके पर सरकारी अवकाश दिया जाएगा। ऐसे में स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे। छात्रों को एक बार अपना कैलेंडर भी चेक कर लेना चाहिए। गुजरात, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और केरल को छोड़कर बाकी के सभी राज्यों में छुट्टी होगी।

जून में मिलेंगे 12 हॉलिडे

जून के महीने में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें बकरीद, कबीर जयंती, रथ यात्रा जैसे खास दिन शामिल हैं। 14 से 16 जून तक बैंक बंद रहेंगे।

यह भी देखें-Dhul Hijjah Ki Ibadat 2025: धुल हिज्जा के 10 दिन क्यों हैं बेहद खास? हज से पहले करें ये काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Her Zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • देश में बकरीद का त्योहार कब मनाया जाएगा?

    देशभर में ईद का त्योहार 7 जून को मनाया जाएगा। हालांकि, कई जगह सरकारी छुट्टी 6 जून की बताई जा रही है।