Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:26 PM IST

Chand Mehndi Ki Designs: हाथों में 'चांद मेहंदी' की ये 5 डिजाइंस लगाएं और बकरीद के जश्‍न में चार चांद लगाएं, देखें तस्‍वीरें

बकरीद के मौके पर हाथों पर मेहंदी लगाने के लिए नई डिजाइन की तलाश कर रही हैं, तो इस लेख में खास चांद मेहंदी की लेटेस्‍ट डिजाइंस दिखाई गई हैं। आप भी इन्‍हें ट्राई कर सकती हैं। 
Updated:- 2025-06-02, 20:38 IST
mehndi designs

बकरीद का त्‍योहार आ रहा है। इस त्‍योहार पर हाथों में मेहंदी लगाने के लिए महिलाएं डिजाइंस की तलाश में लग गई हैं। मेहंदी डिजाइंस में भी ऐसी तस्‍वीरों की तलाश ज्‍यादा की जा रही है, जिसमें चांद मेहंदी दिखाई गई हो। बकरीद के त्‍योहार पर महिलाओं में चांद मेहंदी हाथों पर लगाने का अलग ही क्रेज देखा गया है। अगर आप भी इस तरह की मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं और आपको सोशल मीडिया में बहुत अच्‍छी चांद मेहंदी डिजाइंस नहीं देखने को मिल रही हैं, तो इस लेख में हमने न केवल आपको नई तरह की चांद मेहंदी डिजाइंस दिखाई हैं बल्कि उन्‍हें लगाने का आसान तरीका भी बताया है। आप इस बार बकरीद पर अपने लुक को इन मेहंदी डिजाइंस को लगाकर और भी खास बना सकती हैं।

bel chand mehndi

बक‍रीद के लिए बेल वाली चांद मेहंदी

बकरीद पर आप बेल नुमा भी चांद मेहंद लगा सकती हैं। इसके लिए अंगूठे के नीचें बड़ा सा चांद बनाएं। यह चांद आधा होना चाहिए। चांद की दोनों नोकों पर फूलों की महीन बेले बनाएं और इसे उंगलियों तक ले जाएं। अगर आप कम वक्‍त में अच्‍छी मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो यह मेहंदी डिजाइन आपके लिए ही है। फेस्टिवल लुक के साथ ही यह आपको क्‍लासी लुक भी देती है।

tattoo chand mehndi

बकरीद के लिए टैटू वाली चांद मेहंदी

बहुत ज्‍यादा ट्रेडिशनल लुक न पसंद करने वाली महिलाएं इस तरह की टैटू मेहंदी लगा सकती हैं। इसमें चांद की सुंदर आकृति बना लें और उसके इर्द-गिर्द आप खूबसूरत लकीरें आदि बना लें। यह मेहंदी डिजाइन उन लोगों के लिए, जो बहुत ज्‍यादा मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद नहीं करती हैं और ज्‍यादा समय भी मेहंदी डिजाइन में नहीं दे सकती हैं। आप अपने हाथों में इस तरह की मेहंदी डिजाइन को आगे और पीछे दोनों साइड लगा सकती हैं। रचने के बाद यह टैटू की तरह नजर आती हैं। हां आप थोड़ा ड्रामैटिक लुक देने के लिए उंगलियों को मेहंदी से थोड़ा ज्‍यादा फिल कर लीजिए।

eid mehndi

बकरीद के लिए चांद मेहंदी बॉर्डर

बॉर्डर वाली मेहंदी आजकल काफी लोकप्रिय हो रही है और आप बकरीद के मौके पर भी इस तरह की मेहंदी में चांद का बॉर्डर बनाकर हाथों पर लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन में आपको बहुत अधिक मेहन भी नहीं करनी होगी। बस आप खूबसूरत मेहंदी की लकीरें बनाएं और उनके बीच में चांद बनाएं। यह मेहंदी रचने के बाद बहुत अच्‍छी लगती है। आपके हाथ छोटे हैं तो यह महंदी डिजाइन आपके हाथों को बड़ा दिखाएगी।

new eid mehndi

बकरीद के लिए ब्रेसलेट वाली मेहंदी डिजाइन

ब्रेस्‍लेट मेहंदी डिजाइन बहुत ही मॉडर्न लुक देती है। आप इसे हाथों के आगे और पीछे दोनों साइड लगा सकती हैं। इससे आपके हाथ लंबे नजर आते हैं। आप हाथों की कलाई में चांद और सितारा ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन बनाएं। इसे और आगे बढ़ाते हुए आप हाथेली के बीचों-बीच सुंदर सी मस्जिद की डिजाइन बना सकती हैं, कुरान की कोई सुंदर सी आयात लिख सकती हैं या फिर कमल का फूल बना सकती हैं। कमल का फूल आजकल मेंहदी डिजाइन में बहुत ज्‍यादा प्रयोग किया जा रहा है और यह मेहंदी को सुंदर भी बना देता है।

latest eid mehndi

बकरीद पर लगाएं चांद और मस्‍जिद मेहंदी डिजाइन

चांद के साथ अगर आप मस्जिद की आकृति भी मेहंदी में बना देती हैं, तो आपकी मेहंदी डिजाइन अच्‍छे से कंप्‍लीट हो जाएगी। इसके लिए आप जैसे मंडला आर्ट मेहंदी करती हैं, वैसे ही हथेली के मध्‍य में आपको आधा चांद बनाना है और उसके अंदर एक सुंदर सी मस्जिद की आकृति बनाकर मेहंदी को कंप्‍लीट कर देना है। आप इस आकृति के इर्द-गिर्द दूसरे डिजाइन एलिमेंट भी बना सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी में और भी ज्‍यादा नूर आ जाएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।