Anger Management: कहा जाता है कि गुस्सा इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। बहुत से पेरेंट्स भी अपने बच्चों की गुस्सा करने की आदत से परेशान होते हैं।
इस आदत से अपने बच्चों को बचाने के लिए पेरेंट्स तरह-तरह के उपाय भी करते हैं पर कुछ खास फायदा नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे ऐसे 5 प्वाइंट्स जिनकी मदद से आप अपने बच्चों की गुस्सा करने की आदत से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
1. समझने और समझाने की करें कोशिश
- बच्चे की गुस्सा होने के पीछे कोई ना कोई वजह जरूर होती है।
- ऐसे में पेरेंट्स होने के नाते आपको पता लगाना चाहिए कि आपका बच्चा गुस्सा क्यों हो रहा है।
- कारण पता लगाने के बाद आप बच्चों को उनकी गलती के बारे में प्यार से बताना चाहिए।
- अक्सर बच्चे किसी कंफ्यूजन या छोटी सी बात को दिल पर लगा लेते हैं।
- यही कारण है कि बच्चों का प्वाइंट समझने और उन्हें अपना प्वाइंट समझाकर हल खोजा जा सकता है। (पेरेंट्स की ये 7 बातें सबसे ज्यादा डालती हैं बच्चे पर असर)
2. नहीं करनी चाहिए बच्चों की पिटाई
- आपका बच्चा आपसे जो भी कह रहा है उसे बड़ों के साथ-साथ बच्चा बनकर भी समझने की कोशिश करें।
- बहुत बार बच्चे कुछ खरीदने या कहीं जाने की जिद करते हैं।
- ऐसे में पेरेंट्स बच्चों की पिटाई कर देते हैं। इससे बच्चों के मन पर बुरा असर पड़ता है।
- बहुत बार बच्चे पिटाई की वजह से माता-पिता की बात सुनना बिल्कुल बंद कर देते हैं।
- बच्चों से डील करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उन्हें प्यार से समझाएं।
3. कारण खोजें
- कई बार बच्चों को अंदर ही अंदर कोई बात बहुत परेशान कर रही होती है जिसकी वजह से वो चिड़चिड़े हो जाते हैं।
- पेरेंट्स को इसके पीछे की वजह के बारे में पता लगना चाहिए।
- स्कूल में टीचर और फ्रेंड से जाकर पता लगना चाहिए कि कहीं आपके बच्चे को किसी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं। (बेस्ट पेरेंटिंग के लिए ध्यान में रखें ये बातें)
4. कुछ एक्टिविटी कराएं
- हर किसी को कुछ ना कुछ करना काफी अच्छा लगता है।
- ऐसे में आपके बच्चे को किस एक्टिविटी को करने में ज्यादा मजा आता है वो उससे करवाएं।
- बहुत से बच्चों को कलरिंग बुक में कलर करना अच्छा लगता है तो कुछ को डांस करना।
- अगर आप उनकी मनपसंद एक्टिविटी उनके साथ बैठ कर करेंगे तो उन्हें और भी अच्छा लगेगा।
- इससे बच्चा आपको दोस्त समझेगा और आपसे सारी बातें शेयर करेगा।
5. कुछ खाने का दें
- गुस्सा शांत करने के लिए आप बच्चों को उनका कोई फेवरेट चीज भी खाने के लिए दे सकते हैं।
- टॉफी और चॉकलेट आमतौर पर हर बच्चा पसंद करता है। इन चीजों की मदद से भी गुस्सा शांत किया जा सकता है।
शुरुआत से ही बच्चों को गलत और सही के बीच फर्क सिखाने से गुस्सा करने की आदत से बचा जा सकता है। इसके अलावा आप इन 5 टिप्स की भी मदद ले सकती हैं। अगर आप गुस्सा कंट्रोल करने से जुड़ा कोई और प्रश्न करना चाहते हैं तो फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों