हिंदू धर्म में सावन के महीने को सबसे पावन माना जाता है। यह महीना पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित होता है। सावन के महीने में भगवान शिव के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा करते हैं। मगर, इसी पावन महीने में भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ महादेव के प्रिय नाग देवता की भी पूजा होती है। नाग देवता की पूजा सावन के महीने में विशेष दिन पर की जाती है। इस दिन को नाग पंचमी कहा गया है। नाग पंचमी पर नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए उनकी विशेष पूजा की जाती है। इस बार 5 अगस्त को नाग पंचमी है। ज्योतिषों की माने तो इस बार विशेष संयोग पड़ रहा है। नाग पंचमी का त्योहार सावन के सोमवार के दिन पड़ रहा है।
इसे जरूर पढ़ें:शिवलिंग का 7 अलग-अलग धाराओं से करेंगी अभिषेक तो मिलेंगे ये 7 फल
नाग देवता को भगवान शिव का प्रिय आभूषण माना गया है। नाग पंचमी पर यदि कोई नाग देवता की पूजा करता है तो भगवान नाग देवता तो प्रसन्न होते ही हैं साथ ही भगवान शिव का भी आशीर्वाद मिलता है। खासतौर पर इस दिन यदि नाग देवता की विधि विधान से पूजा की जाए तो कालसर्प दोष को कम किया जा सकता है। मगर, कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी वाले दिन 5 काम नहीं करने चाहिए। इन 5 काम को करने से नाग देवता नाराज हो जाते हैं और आपके बनते कार्य बिगड़ने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वो 5 काम कौन से हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Sawan 2019: पंडित जी से जानें राशि के अनुसार कैसे करें भगवान शिव की पूजा
लोहे के बर्तन में भोजन न पकाएं
नागपंचमी के दिन ऐसी मान्यता है कि लोहे के बर्तन पर खाना नहीं पकाना चाहिए। इसलिए महिलाओं को तवे और कड़ाही का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस दिन आप एल्यूमीनियम या स्टील के बर्तन पर खाना पका कर खा सकते हैं। बाजार में आपको आसानी से एल्यूमीनियम के बर्तन मिल जाएंगे। आप इस दिन इन बर्तनों में खाना पका कर खाएंगे तो नाग देवता की नाराजगी से बच जाएंगे।शिवलिंग पर चढ़ाएंगी ये 6 फूल तो पूरी होगी ये मनोकामनाएं
धरती पर हल न चलाएं
अगर आपके खेत हैं तो ध्यान रखें कि इस दिन भूल से भी धरीती पर हल न चलाएं। दरअसल, धरती पर हल चलाने से नाग की जान जा सकती है। यदि ऐसा भूल से भी हो जाए तो स्वंय भगवान शंकर का प्रकोप सेहना पड़ सकता है। इसलिए इस दिन खेतों पर हल या फसल न काटें।क्या है ॐ के उच्चारण का सही तरीका और समय
भूमि न खोदें
अगर आप कोई मकान बनवाने जा रहे हैं तो नगपंचमी के दिन जमीन की खुदाई करवाएं। दरअसल, कुछ नाग जमीन के अंदर बिल बनवा कर रहते हैं और जब जमीन की खुदाई की जाती हैं तो वह कट कर मर जाते हैं। अगर, ऐसा आपके साथ हो जाए तो आपको भगवान शिव का क्रोध सेहना पड़ेगा। जिस दिन नाग देवता की पूजा होती हैं यदि उसी दिन भूल से भी आपसे किसी नाग की हत्या हो जाए तो यह बेहद अशुभ होता है।शिवलिंग में जरूर चढ़ाएं शिव जी को प्रिय ये 5 पत्ते
सुई-धागे से रहे दूर
नाग पंचमी के दिन अमूमन दर्जियों की दुकाने बंद होती हैं। दरअसल, नाग पंचमी के दिन सुई और धागे का इस्तेमाल भी नहीं होना चाहिए। सुई लोहे की होती हैं और नाग पंचमी के दिन लोहे की किसी भी वस्तु का इस्तेमाल वर्जित होता है। इस लिए यदि आप घर पर भी किसी भी कपड़े को सिलने के लिए सुई धागे का इस्तेमाल कर रही हैं तो आप को ऐसा नहीं करना चाहिए।
नई फसल का न करें इस्तेमाल
नाग पंचमी के दिन आपको नई फसल का इस्तेमाल तब तक नहीं करना चाहिए जब तक उसका प्रसाद नाग देवता को न लगाया जा चुका हो। यदि आप बिना नाग देवता को भोग लगाए नई फसल का इस्तेमाल करती हैं तो आपको वह फसल पचेगी नहीं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों