10 रुपये के इस देसी जुगाड़ से बारिश में दरवाजे नहीं अटकेंगे, लकड़ी फूलने की टेंशन भी होगी खत्म

बारिश के मौसम में लकड़ी का फूलना आम समस्या है। लेकिन मानसून में बारिश कभी भी होने लगती है। ऐसे में अगर आपने खिड़की बंद नहीं की, तो पानी अंदर आने लगता है।
10 rs easy hacks to fix sticking door in rainy season

बारिश के मौसम में लकड़ियां फुल जाती हैं। यही कारण है कि कई लोग दरवाजे-खिड़कियां खोलने और बंद करने में परेशान हो जाते हैं। अक्सर देखा गया है कि दरवाजा तो आसानी से खुल जाता है, लेकिन बंद करते समय वह अटकने लगता है। ल दरअसल, नमी के कारण लकड़ी फूल जाती है और अपनी जगह पर ठीक से फिट नहीं बैठती। अगर आप भी लकड़ी फूलने से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसा देसी जुगाड़ बताएंग, जिससे दरवाजे न ही आवाज करेंगे और नहीं फूलने की दिक्कत होगी।

बारिश में खिड़की को प्लास्टिक से ढक सकती हैं

  • खिड़िकियों को बारिश में प्लास्टिक से ढकना आसान है।
  • अगर आप बारिश में खिड़की दरवाजे इसलिए नहीं खोल रही हैं कि वापस बंद नहीं होगी, तो आप इस टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
  • लकड़ी पर पानी लगेगा नहीं, तो यह फूलेंगी नहीं।
10 rs easy hacks to fix sticking door in rainy seasons

मोमबत्ती का इस तरह करें इस्तेमाल

  • बारिश में मोमबत्ती के इस्तेमाल से आप लकड़ी फूलने से बचा सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे।
  • पहले आप मोमबत्ती लें और इसे पीस लें।
  • आप इसे कद्दी कस से घिस भी सकती हैं।
  • इसमें आप नारियल का तेल मिलाएं और हल्का गर्म कर लें।
  • गर्म करने से मोमबत्ती पिघलने लगेगी।
  • अब इसे उन लकड़ियों के किनारे पर लगाएं, जो बारिश की वजह से फूल गई हैं।
  • मोमबत्ती लगाकर जब आप खिड़की दरवाजा बंद करने की कोशिश करेंगी, तो यह कुछ समय बाद बंद हो जाएगा।

10 rs easy hacks to fix sticking door in rainy seasonे

सरसों का तेल और नमक का इस्तेमाल करें

  • अगर आप सरसों का तेल और नमक का इस्तेमाल करती हैं, तो नमी लकड़ी के अंदर नहीं जाती है। इससे लकड़ी फूलती नहीं है। आपको ध्यान रखना होगा कि लकड़ी नमी की वजह से फूलती है।
  • इसलिए अगर आपको बारिश की वजह से लकड़ी फूलने की चिंता है, तो पहले ही लकड़ी के किनारों पर तेल लगा लें।
  • अगर बारिश बार-बार हो रही है, तो आपको यह प्रक्रिया हर दिन या 1 दिन छोड़कर अपनानी होगी।
  • यह लकड़ी फूलने से बचाएगा।
  • विंडो को साफ कपड़े या पेपर टॉवलसे पोंछने के बाद आप यह प्रकिया फॉलो करें
10 rs easy hacks to fix sticking door in rainy seasonssss

क्रेयॉन का भी कर सकती हैं यूज

बच्चों का क्रेयॉन भी आपके घर के दरवाजों-खिड़कियों को फूलने से बचाएगा। यह बारिश से बचाने का अच्छा ऑप्शन है। 10 रुपये में आपको छोटे क्रेयॉन का डिब्बा मिल जाता है। आपको बस खिड़की दरवाजों के किनारों पर इसे रगड़ना है। इससे आप लकड़ी को फूलने से बचा सकते हैं।

10 rs easy hacks to fix sticking door in rainy seasonssssss

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP