1 राज्य में 1 हफ्ते में 3 गैंगरेप, हर एक के साथ की गई हैवानियत जिसे सुनकर आप भी सोचेंगे, क्या महिलाओं की सुरक्षा है एक मजाक?

भारत के एक राज्य से पिछले एक हफ्ते में तीन गैंगरेप के मामले सामने आए हैं। इन तीनों मामलों ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। साथ ही हमें सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या 21वीं सदी में महिलाओं की सुरक्षा मजाक बन गई है?
gang rape cases in India

1 राज्य में 1 हफ्ते में 3 गैंगरेप के मामले...यह लिखते हुए गुस्सा नहीं आ रहा बल्कि, माथे पर पसीना है और चिंता की लकीरे हैं कि क्या सच में हम ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां महिलाओं की सुरक्षा मजाक बनकर रह गई है। क्या महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले या आपराधिक सोच रखने वालों के मन में किसी बात का डर नहीं रह गया? क्या किसी महिला की आबरू पर हाथ डालना और हैवानियत की सीमा पार करना इतना आसान हो गया है? यह महज सवाल नहीं हैं, यह आज की हकीकत हैं।

यह साल 2025 है और हम भारत में रहते हैं। जहां एक तरफ लड़कियों को घर की लक्ष्मी कहा जाता है और दूसरी तरफ उसी लक्ष्मी की सुरक्षा पर हम बात कर रहे हैं। लेकिन, हमें महिलाओं की सुरक्षा की बात सिर्फ मजाक लगती है और अपने इस मजाक को ढकने के लिए हमारा सो कोल्ड प्रोग्रेसिव समाज सोनम और मुस्कान जैसे मामलों का सहारा लेता है। लेकिन, एक हफ्ते में एक राज्य में तीन गैंगरेप और हैवानियत भरे मामले सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स शेयर करने की जगह महिलाओं की सुरक्षा पर बात कर लेनी चाहिए।

ओडिशा में एक हफ्ते में तीन गैंगरेप

ओडिशा में पिछले एक हफ्ते में लगातार तीन गैंगरेप के मामले सामने आए हैं। जिसमें से एक गुरुवार को सामने आया है, जिसमें 31 साल की महिला के साथ चार लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया।

women gangrape in india

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता के पति ने पुलिस में इस अपराध की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, चारों आरोपियों ने हैवानियत को तब अंजाम दिया जब महिला घर पर अकेली थी और परिवार के सभी सदस्य बाहर गए थे। इस मामले में हैरानी में डालने वाली बात तो यह है कि चारों आरोपी परिवार के परिचित थे। कहा जा रहा है कि, चारों लोग घर में घुसे और फिर महिला का बलात्कार किया। इतना ही नहीं, हैवानियत को अंजाम देने के बाद उन्होंने महिला को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: एक और निर्भया! खांडवा में महिला के साथ गैंगरेप, आंतें भी आ गईं बाहर...क्या हैवानियत की कोई सीमा नहीं?

कॉलेज स्टूडेंट के साथ 10 लोगों ने किया बलात्कार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते रविवार को ओडिशा के गंजम जिले के गोपालपुर बीच पर एक 20 साल की कॉलेज स्टूडेंट के साथ 10 लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। कहा जा रहा है कि पीड़िता अपने दोस्त के साथ राजा फेस्टिवल में शामिल होने आई थी, जहां इस 10 लोगों ने मिलकर उसके साथ बलात्कार किया।

हालांकि, इस मामले में पुलिस ने सभी 10 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। इन 10 आरोपियों में 4 नाबालिग भी शामिल हैं और 6 को मुख्य आरोपी माना गया है। कॉलेज स्टूडेंट के साथ रेप के मामले में नेशनल कमिशन फॉर वीमेन ने ओडिशा पुलिस से ठीक तरह से जांच करने का आग्रह किया है।

नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद हत्या

women safety in india

हैवानियत के तीसरे मामले में 17 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओडिशा के कियोनझर जिले में मंगलवार को एक नाबालिग लड़की की बॉडी पेड़ से लटकी मिली थी। इस मामले में कहा जा रहा है कि नाबालिग सोमवार की रात घर से टॉयलेट करने के लिए निकली थी, जिसके बाद लापता हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

इसे भी पढ़ें: ICU में वेंटिलेटर पर रेप, कोई ऐसा सोच भी कैसे सकता है...साल 2025 में महिलाओं के खिलाफ हुए इन अपराधों ने खड़ा किया सवाल

एक राज्य से एक हफ्ते में सामने आने वाले हैवानियत भरे यह मामले महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करते हैं और सोचने पर मजबूर करते हैं कि क्या 21वीं सदी में महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ मजाक बनकर रह गई है। क्योंकि, यह सभी मामले सिर्फ खबरों की तरह देखे जाते हैं और यकीन मानिए जब तक यह स्टोरी लिखी गई होगी और आप तक पहुंची होगी, भारत में किसी न किसी जगह किसी लड़की या महिला शोषण का शिकार हुई होगी।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik and Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP