Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:45 PM IST

गर्म कपड़े खरीदने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये मार्केट्स, आप भी करें एक्सप्लोर 

अगर आप गर्म कपड़े, लेदर जैकेट्स, बूट्स, कश्मीरी शॉल आदि खरीदने की सोच रही हैं, तो दिल्ली के इन मार्केट्स को जरूर एक्सप्लोर करें। 
Updated:- 2021-12-06, 14:07 IST
woolen market in hindi

सर्दियों के आते ही लोग गर्म कपड़े पहनना शुरू कर देते हैं। इसलिए नई दिल्ली से लेकर पुरानी दिल्ली तक के बाजारों में गर्म कपड़े बिकना शुरू हो जाते हैं। क्योंकि दिल्ली में मौजूद कई ऐसे मार्केट्स हैं, जहां लोग बड़ी संख्या में तरह-तरह के गर्म कपड़े खरीदने के लिए जाते हैं। आपको दिल्ली के इन मार्केट्स में स्टोल, जैकेट, कोट, टोपी, गर्म मोजे के साथ कई तरह के गर्म कपड़े आसानी से मिल जाएंगे। अगर आप भी सस्ते और अच्छे गर्म कपड़े खरीदना चाहती हैं, तो आप दिल्ली के इन मार्केट्स को एक्सप्लोर कर सकती हैं।

पहाड़गंज

woolen market in new delhi

पहाड़गंज दिल्ली का एक ऐसा मार्केट है, जहां आपको कई तरह के गर्म कपड़े आसानी से मिल जाएंगे। अगर आप लेदर जैकेट्स, बूट्स, कश्मीरी शॉल आदि खरीदना चाहती हैं, तो आपके लिए ये मार्केट एकदम बेस्ट है। क्योंकि यहां आपको ये सभी सामान बहुत ही सस्ते दामों पर आसानी से मिल जाएंगा। इसके अलावा, इस मार्केट में गर्म कपड़ों का माल विदेश से भी आता है। आप अपने बजट के हिसाब से यहां के गर्म कपड़े खरीद सकती हैं।

चांदनी चौक

chandni chowk market

चांदनी चौक का मार्केट एशिया का सबसे बड़ा मार्केट है। यहां आपको सर्दियों के हर तरह के कपड़े सस्ते दामों पर आसानी से मिल जाएंगे। क्योंकि भारत के कई राज्यों से लोग खासतौर पर यहां पर विंटर की शॉपिंग करने आते हैं। आपको यहां वुलन टॉप, गर्म कुर्ती, शॉल आदि आसानी से मिल जाएंगी। इसके अलावा, चांदनी चौक में आपको रोज पहनने वाले गर्म सूट भी आसानी से मिल जाएंगे। अगर आपको सिंपल गर्म कपड़े पसंद है, तो वो भी और डिजाइनर वुलन कपड़े चाहिए, तो वह भी यहां पर आसानी से मिलेंगे।

लाजपत नगर

lajpat nagar market

लाजपत नगर का मार्केट भी विंटर सीजन के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां आपको रेडिमेड वुलन कपड़ों से लेकर ऊन से बनी चीजें जैसे गर्म कंबल आदि भी आसानी से मिल जाएंगे। आपको शॉपिंग करने की कई वैरायटी आसानी से मिल जाएंगी। साथ ही, कपड़ों के स्टॉल्स की तो यहां भरमार है। क्योंकि देश-विदेश से यहां लोग आते हैं। उनके लिए होलसेल के लिहाज से कई चीज़े आसानी से उपलब्ध होती हैं। लेकिन ध्यान रहे, यह बहुत ही भीड़ वाला एरिया है आपको काफी सुरक्षा बरतनी होगी।

इसे ज़रूर पढ़ें-चांदनी चौक के अलावा दिल्ली के इन बाजारों से करें शादी की शॉपिंग

जनपथ

जनपथ और तिब्बती बाजार में आप विंटर की किफायती दामों पर आसानी से खरीद सकती हैं। यहां आपको सर्दियों की सभी आवश्यक चीजें जैसे इलेक्ट्रॉनिक चीजों से लेकर वुलन कपड़ों आदि आसानी से मिल जाएंगी। इसके अलावा, न्यू ईयर, क्रिसमस की खरीदारी करने के लिए भी एक बेहतरीन मार्केट है। तिब्बती बाजारमें आप उपहार में तौर पर भारतीय कलाकृतियां, पेंटिंग, पीतल के बर्तन आदि भी खरीद सकती हैं।

सरोजिनी नगर

sarojni nagar market

सरोजनी नगर का मार्केट पूरी दिल्ली में मशहूर है, जहां आपको वुलन कपड़ों के साथ प्लाजो, टॉप और कई एथनिक भारतीय पोशाक आसानी से मिल जाएंगी। साथ ही, आपको डेनिम से लेकर लेदर जैकेट्स आदि की कई वैरायटी देखने को भी मिलेंगी। इसके अलावा, इस मार्केट में आपको जीन्स, शॉर्ट वुलन टॉप होल सेल रेट पर आसानी से मिल जाएंगे।

इसे ज़रूर पढ़ें-गुलमर्ग में शॉपिंग करने के लिए इन जगहों को करें एक्सप्लोर

इन मार्केट्स के अलावा आप पालिका बाजार, करोलबाग, ग्रीन मार्केट, दरियागंज आदि जगहों पर भी गर्म कपड़ों की खरीदारी करने के लिए जा सकती हैं।

Image Credit- (@Google)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।