herzindagi

कश्मीर में लीजिए स्नोफॉल का मजा और इन एक्टिविटीज से करिए खुद को तरोताजा

कश्मीर के बारे में फिरदौस की ये पंक्तियां मशहूर हैं कि 'धरती में कहीं स्वर्ग है तो यहीं है'। अगर आप चाहती हैं कि दुनिया के इस स्वर्ग के सबसे खूबसूरत नजारों की सैर करें तो आपको यहां तसल्ली से घूमना चाहिए। कश्मीर की खूबसूरती ऐसी है कि वह यहां घूमने आए लोगों के दिल में उतर जाती है। हाल-फिलहाल में हुई <a href="https://www.herzindagi.com/hindi/diary/big-boss-contestant-hiten-tejwani-is-on-romantic-vacation-with-his-lady-love-article-14561?utm_source=detailpage&amp;utm_medium=nativelinking&amp;utm_campaign=interlinking" target="_blank">बर्फबारी से</a> यहां की फिजाओं की रंगत और भी ज्यादा निखर गई है। कश्मीर में ऐसी कई तरह की एक्टिविटीज हैं, जिनसे आप यहां घूमने का पूरा आनंद उठा सकती हैं। आइए ऐसी ही कुछ मजेदार एक्टिविटीज के बारे में जानें।

Saudamini Pandey

Her Zindagi Editorial

Updated:- 14 Nov 2018, 12:11 IST

लीजिए शिकारा राइड का मजा

Create Image :

शिकारे में बैठकर दूर दिखते पर्वतों की खूबसूरती निहारिए। शहरों के शोर-शराबे से दूर शिकारे में ना किसी तरह का पॉल्यूशन है और ना ही गाड़ियों का शोर। सिर्फ नाव चलाते हुए चप्पुओं का मधुर स्वर का और नाव से आगे बढ़ते हुए झील के बर्फीले पानी को छूने का अहसास साथ होगा। शिकारे में घूमते हुए आपको ऐसा लगेगा कि आप किसी और ही दुनिया में आ गई हैं।

कहां लें शिकारा राइड : श्रीनगर की डल झील और सोनमर्ग के नजदीक मानसबल झील में  

समय : सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक सातों दिन।

कीमत : 150 रुपये प्रति व्यक्ति से लेकर 250 रुपये प्रति व्यक्ति तक।

पुराने श्रीनगर में हैरिटेड टूर

Create Image :

अगर आप यहां के इतिहास और संस्कृति से रूबरू होना चाहती हैं तो आपको ज्यादा से ज्यादा पैदल घूमना चाहिए। यहां कुछ इमारतें 400 साल पुरानी भी हैं। यहां के कुछ बगीचे स्वर्ग से भी सुंदर नजर आते हैं। यहां की स्थापत्य कला में तीन अलग-अलग शैलियां नजर आती हैं और यहां तीन धर्मों का प्रभाव भी नजर आता है। पुराने शहर में घूमना कश्मीर में सुकून देने वाली पसंदीदा एक्टिविटीज में से एक है। 

 

खूबसूरत पहाड़ों पर ट्रैकिंग

Create Image :

जम्मू और कश्मीर में पहाड़ों पर चढ़ना आपके लिए काफी रोमांचक एक्टिविटी रहेगी। हालांकि लद्दाख में ट्रैकिंग सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। कश्मीर में कुछ छोटे ट्रैक भी हैं, जहां आप जा सकती हैं। कश्मीर में कई लेक हैं जैसे कि विशानसार लेक, तारसर लेक, गडसर लेक, अलपाथर लेक और सरसर लेक और इनकी खूबसूरती तभी देखी जा सकती है जब आप पहाड़ियों चढ़ने के बाद इन तक पहुंचें। ऐसे में ट्रैकिंग यहां की कुदरती खूबसूरती देखने और एडवेंचर से लिहाज से सबसे अच्छी एक्टिविटी है।  

 

हाउसबोट में बिताएं रात

Create Image :

सिर्फ शिकारे में ही नहीं, बल्कि हाउसबोट में रात गुजारने का अनुभव भी अपने आप में अनूठा है। डल झील के हाउसबोट में रात गुजारना कश्मीर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्टिविटीज में से एक है। चाहें यहां आने वाले नए शादी-शुदा जोड़े हों, बच्चों के साथ आए परिवार हों या फिर सोलो ट्रैवलर्स, यहां एक दिन का नाइट स्टे ऐसा है, जिसे आप बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहेंगी। 

गोंडोला केबल राइड

Create Image :

गोंडोला केबल कार में आप ही नहीं आपका पूरा परिवार खुशियों भरे पल बिता सकता है, फिर चाहें आपके बच्चे हों या फिर घर के बड़े-बुजुर्ग। यहां आने पर सैलानी बर्फ से ढंके पहाड़ों को ऊपर से देखने में काफी ज्यादा मजा लेते हैं। यह राइड तीन फेज में दी जाती है-

  • फेज 1 : गुलमर्ग से कॉन्गडूरी
  • फेज 2 : कॉन्गडूरी से आपहरवट पीक
  • फेज 3 : कॉन्गडूरी से मैरी शोल्डर (चेयर लिफ्ट )
  • समय : सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 तक। सुबह 9:00 बजे से टिकट सेल। यह केबल राइड हफ्ते के सातों दिन चलती है। 
 

लिडर नदी की रफ्तार का कीजिए सामना

Create Image :

लिडर नदी की उठती बड़ी-बड़ी लहरों पर राफ्टिंग करना कश्मीर की सबसे एडवेंचरस चीजों में से एक है। यहां लहरें मध्यम और छोटी होती है और यहां राफ्टिंग बहुत मुश्किल नहीं है। राफ्टिंग के लिए आप सोनमर्ग का भी रुख कर सकती हैं। हालांकि लिडर नदी के सफेद दिखने वाले पानी में राफ्टिंग ज्यादा चर्चित है। 

राफ्टिंग इस तरह करें 

शॉर्ट लिडर रिवर राफ्टिंग : 3 किमी पहलगाम, यारगनपल से यानीद ब्रिज।

मीडियम सिंध रिवर राफ्टिंग : 8 किमी (सोनमर्ग), मामर से सत्रून मार्गुंड।

खूबसूरत घाटियों के ऊपर ग्लाइडिंग

Create Image :

अगर आप एडवेंचर स्पोर्ट्स की शौकीन हैं तो आप यहां ग्लाइडिंग का भी मजा ले सकती हैं। यहां की हर-भरी घाटियों में पैराग्लाइडिंग का मजा ही कुछ और है। पैराग्लाइडिंग के लिए आप सोनमर्ग, गुलमर्ग, भादेरवाह, सानसार, हरवन अच्छे विकल्प हैं। इन सभी में हरवन में आप सबसे आसानी से पहुंच सकती हैं क्योंकि इसका रास्ता भव्य मुगल गार्डन से होकर जाता है। 

 

कश्मीरी खाने का मजा उठाइए

Create Image :

कश्मीर कुजीन का जो जायका है, उसकी कल्पना करते ही मसालों की भीनी-भीनी खुशबू आने लगती है। कश्मीरी कहवा (चाय) और लैंब मटन रोगन जोश शामिल हैं, लेकिन कश्मीरी कुजीन में और भी जायकेदार व्यंजन शामिल हैं। इनमें नाद्रू यखनी (योगर्ट वाली कश्मीरी करी, जिसमें कमल ककड़ी भी होती है), पनीर चमन (फ्राइड पनीर, जिसमें टोमेटो सॉस और मसाले पड़ते हैं) , दम आलू और गुश्तबा (योगर्ट और स्पाइसेस में पका हुआ मटन) खासतौर पर काफी लजीज होते हैं। 

Read more : कश्मीरी ड्रेस और खाने की हैं शौकीन तो मिस ना करें ये फेस्टिवल

 

कश्मीर में इन जगहों पर घूमें

Create Image :

चाहें आप हनीमून पर हों या दोस्तों के साथ, आप श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग और सोनमर्ग की कई पॉपुलर जगहों पर घूम सकते हैं। कश्मीर में इन जगहों पर घूमना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

श्रीनगर में घूमने लायक जगहें :  डल लेक, नेहरू पार्क, फ्लोरिटिंग पोस्ट ऑफिस, शंकराचार्य हिल टेंपल, जामा मस्जिद, जैन-उल-आबिदीन की मां का मकबरा, शालीमार बाग, निशात बाग, चश्मे शाही, परी महल, हरी परबत फोर्ट श्रीनगर के सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन्स हैं।

गुलमर्ग में घूमने लायक जगहें : महारानी मंदिर, बाबा रेशी की जियारत, खिलनमार्ग, स्ट्रॉबेरी वैली गुलमर्ग के सबसे चर्चित डेस्टिनेशन हैं। 

सोनमर्ग में घूमने लायक जगहें : थाजीवास ग्लेशियल, मानसबल लेक, 

पहलगाम में घूमने लायक जगहें : लिडर रिवर और अम्यूजमेंट पार्क, डियर पार्क और जू, मामलेश्वर मंदिर, बेताब वैली, शेषनाग लेक, आरू विलेज, सेफ्रन फील्ड्स अनंतनाग सल्फर स्प्रिंग्स पहलगाम के चर्चित स्थान हैं। 

 

इन जगहों पर करें शॉपिंग

Create Image :

कश्मीर में शॉपिंग करने में खूब मजा आता है, यहां के एंटीक सामान और सोवेनेर्स काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। कश्मीरी हैंडलूम, पश्मीना शॉल, एंटीक कॉपरवेयर, नामदा हैंड-वोवेन कार्पेट, लोकल गार्मेंट्स (जिन्हें फेरिन कहते हैं) और महंगे डोडा सफायर आप यहां से खरीद सकती हैं। 

इसके अलावा डल झील के शिकारों में फूल, फल और सब्जियां बेची जाती हैं। आप यहां से क्या खरीदती हैं, इससे ज्यादा एक्साइटमेंट इस बात में आता है कि आप इन सामानों को कैसे खरीद कर ले जाएंगी।  

पोनी राइड

Create Image :

कश्मीर में पोनी राइड करना बहुत ही आम है। पोनी राइड करते हुए कश्मीर की खूबसूरत घाटियां नजर आती हैं। पहलगाम, सोनमर्ग और गुलमर्ग में यह काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।