स्ट्रीट शॉपिंग करते हुए नहीं करनी चाहिए ये गलतियां

स्ट्रीट शॉपिंग करना हम सभी को अच्छा लगता है। लेकिन स्ट्रीट शॉपिंग करते हुए हमें कुछ छोटी-छोटी मिसटेक्स से बचना चाहिए। जानिए इस लेख में।

street shopping mistakes you should avoid

जब भी हम कहीं पर घूमने के लिए जाते हैं तो शॉपिंग जरूर करते हैं। इतना ही नहीं, अक्सर हमें घर में कई चीजों की जरूरत पड़ती है और ऐसे में हम शॉपिंग करते हैं। शॉपिंग करने के लिए जरूरी नहीं है कि हर बार किसी मॉल या दुकान में ही जाया जाए। कई बार हम पैसे बचाने के लिए स्ट्रीट शॉपिंग भी करते हैं। स्ट्रीट शॉपिंग ना केवल बेहद किफायती होती है, बल्कि इसका अपना एक अलग ही एक्सपीरियंस होता है। स्ट्रीट शॉपिंग करते हुए अक्सर हमें कई चीजें एक ही जगह पर मिल जाती हैं। इसलिए, स्ट्रीट शॉपिंग को अक्सर वन स्टॉप शॉपिंग डेस्टिनेशन भी माना जाता है।

लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि स्ट्रीट शॉपिंग करते हुए हम कुछ गलतियां करते हैं। जिसके कारण हमारी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको स्ट्रीट शॉपिंग से जुड़ी कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको वास्तव में बचना चाहिए-

कीमतों को लेकर अनजान होना

street shopping mistakes

अक्सर हम यह सोचते हैं कि स्ट्रीट शॉपिंग करना एक अच्छा व सस्ता ऑप्शन है। इस चक्कर में हम अक्सर कीमतों को लेकर रिसर्च नहीं करते हैं। यह आपकी एक बहुत बड़ी गलती साबित हो सकती है। कई बार स्ट्रीट वेंडर पर्यटकों या अनजान ग्राहकों से अधिक पैसे की डिमांड करते हैं और सही जानकारी ना होने पर हम अधिक पैसे दे देते हैं। इसलिए, आप जिन चीजों की शॉपिंग करने जाएं, उनकी कीमतों के बारे में ऑनलाइन थोड़ा सर्च कर लें। इससे आप अधिक पैसे देने से बच जाएंगे।

क्वालिटी को नजरअंदाज करना

स्ट्रीट शॉपिंग करते हुए अक्सर हम सामान की क्वालिटी के साथ समझौता कर लेते हैं। हमें यही लगता है कि स्ट्रीट मार्केट में हमें सामान सस्ता मिलेगा और हम सबसे अधिक सस्ता सामान खरीदना चाहते हैं। ऐसे में कभी-कभी हम क्वालिटी पर बहुत अधिक ध्यान नहीं देते हैं। जिससे बाद में जब वह सामान दो या तीन बार इस्तेमाल करने के बाद ही खराब हो जाता है तो हमें काफी दुख होता है। इसलिए, जब भी आप स्ट्रीट शॉपिंग करें तो सामान की क्वालिटी पर खासतौर से ध्यान दें। कभी भी डिफेक्टिव या फिर हल्की क्वालिटी का सामान ना लें।

इसे भी पढ़ें:स्ट्रीट शॉपिंग में अच्छी बार्गेनिंग के लिए फॉलो करें ये स्मार्ट ट्रिक्स

बारगेनिंग ना करना

street shopping mistakes in hindi

अगर आप सच में किफायती तौर पर स्ट्रीट शॉपिंग करना चाहती हैं तो आपको अपने बारगेनिंग स्किल्स को भी जरूर शॉर्प करना चाहिए। यह देखने में आता है कि स्ट्रीट वेंडर्स अक्सर ज्यादा पैसों की ही डिमांड करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि ग्राहक उनसे बारगेनिंग करेगा। लेकिन अगर आप बारगेनिंग नहीं करते हैं तो इससे आप उन्हें किसी भी आइटम के जरूरत से ज्यादा पैसे दे देंगे। इससे आपका ही नुकसान होगा। (भारत के सबसे सस्ते मार्केट)

इसे भी पढ़ें:शॉपिंग करने की हैं शौकीन तो भारत के इन राज्यों में उठाएं स्ट्रीट मार्केट का लुत्फ

इंपल्सिव शॉपिंग करना

what is street shopping

स्ट्रीट शॉपिंग करते हुए इंपल्सिव शॉपिंग करना एक आम गलती है। चूंकि स्ट्रीट मार्केट में आपको सामान की एक वाइड रेंज देखने को मिलती है। ऐसे में उन्हें देखकर हम उन चीजों को भी खरीद लेते हैं, जिनकी हमें वास्तव में जरूरत होती ही नहीं है। लेकिन बाद में घर लौटकर हमें काफी दुख होता है। इसलिए, स्ट्रीट शॉपिंग करते हुए इंपल्सिव शॉपिंग करने से बचना चाहिए।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP