नोएडा की इन मार्केट्स में मिलता है सारा सामान, जमकर करें शॉपिंग

नोएडा शहर अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी और बड़ी-बड़ी बिल्डिंग्स के लिए जाना जाता है। इस शहर की खासियत यह है कि यहां आपको कमाई के साधन से लेकर जरूरत तक का सारा सामान मिल जाएगा। शॉपिंग के शौकीन लोग अक्सर अलग-अलग बाजार एक्सप्लोर करते हैं। अगर आप नोएडा में रहती हैं तो आज हम आपके लिए इस शहर की सबसे फेमस मार्केट की लिस्ट लेकर आए हैं, जहां से आप अपने लिए कपड़ों से लेकर फुटवियर तक का सामान खरीद सकती हैं।
अट्टा मार्केट
अट्टा मार्केट नोएडा सेक्टर 18 में लगती है। यहां पहुंचने के लिए आपको ब्लू लाइन से ट्रैवल करना होगा। मेट्रो से उतरकर आपको पूरा बाजार दिख जाएगा।
इंदिरा मार्केट
इंदिरा बाजार छोटा है, लेकिन यहां आपको आपकी जरूरत का सारा सामान मिल जाएगा। शादी के लिए शॉपिंग से लेकर ज्वेलरी तक, इस मार्केट में आपको सारी वैरायटी मिलेगी। यह बाजार बुधवार को बंद रहता है। यह बाजार सुबह 10 बजे से लगना शुरू होता है। यह मार्केट नोएडा सेक्टर 27 में है। इंदिरा मार्केट जाने के लिए आपको सेक्टर 18 पर एग्जिट लेना होगा। यहां उतरकर रिक्शा से मार्केट जाएं।
इसे भी पढ़ें:दिल्ली के इन मंगलवार बाजार से करें जमकर शॉपिंग
नोएडा सेक्टर 26, मंगलवार बाजार
अगर आप ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं तो मंगलवार बाजार जाएं। यहां आपको हैवी नेकलेस से लेकर रिंग तक सभी प्रकार की ज्वेलरी मिल जाएगी। यहां 50 रूपए में रिंग और 30 रुएप में इयररिंग्स मिलते हैं।
यह मार्केट नोएडा सेक्टर 18 के नजदीक है। मेट्रो स्टेशन पर एग्जिट लेकर रिक्शे से मार्केट पहुंचें। (वीकली मार्केट्स के बारे में जानें)
इसे भी पढ़ें:नोएडा की फेमस अट्टा मार्केट में मिलता है ढेर सारा सामान, आज ही घूम आएं
ब्रह्मपुत्र मार्केट
अगर आप उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्हें शॉपिंग करना बेहद पसंद है तो आपको नोएडा की मार्केट एक्सप्लोर करनी चाहिए। आउटडोर शॉपिंग के लिए यह मार्केट किसी खजाने से कम नहीं है।
यह भी नोएडा का सबसे मशहूर बाजार है।ब्रह्मपुत्र मार्केट भी कपड़ों के लिए बेस्ट है। यहां आपको वह सारा सामान मिल जाएगा, जो आपको ऑनलाइन दिखता है। केवल कपड़े ही नहीं, आप फुटवियर और ज्वेलरी भी इस मार्केट से खरीद सकती हैं। यह मार्केट बोटैनिकल गार्डन के पास है। यहां जाने के लिए आपको ब्लू लाइन से ट्रैवल करना होगा।
केवल फैशन से जुड़ा सामान नहीं, आप अपने घर के लिए भी बेडशीट और किचन का सामान भी सही दाम में मिल जाएगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।