नोएडा की फेमस अट्टा मार्केट में मिलता है ढेर सारा सामान, आज ही घूम आएं

नोएडा में शॉपिंग के लिए कई मार्केट्स हैं, लेकिन अट्टा मार्केट की बात ही अलग है। 
Updated:- 2022-10-18, 16:46 IST
image

नोएडा का नाम सुनते ही दिमाग में ऊंची-ऊंची इमारतें नजर आने लगती हैं। नोएडा नौकरी से लेकर शॉपिंग तक के लिए लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि नोएडा की मार्केट महंगी होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। यहां एक नहीं बल्कि कई ऐसी मार्केट हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं है। यह बात हम सभी जानते हैं कि लोकल मार्केट में बेहद अच्छा सामान मिलता है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं यहीं से खरीदारी करना पसंद करती हैं। 

क्या आपने कभी अट्टा मार्केट के बारे में सुना है? ऐसा कहा जा सकता है कि इस मार्केट में ग्रॉसरी से लेकर मेकअप तक का सारा सामान मिलता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इस मार्केट की खासियत बताएंगे, साथ ही आप यहां से क्या-क्या खरीद सकती हैं। 

होम एप्लाइंसेस की करें खरीदारी

where to buy home appliances

अट्टा मार्केट नोएडा की सबसे फेमस मार्केट है। यहां से ग्राहक जमकर शॉपिंग करते हैं। हालांकि, इस मार्केट में आपको सही दाम में काफी चीजें मिल जाएंगी। आप इस मार्केट से घर का सामान भी खरीद सकती हैं। यहां आपको किफायती दाम में होम एप्लाइंसेस मिल जाएंगे। त्यौहार के खास मौके पर इस मार्केट में एकदम फ्रेश माल आता है। साथ ही चीजों पर डिस्काउंट भी मिलता है। इसलिए अगर आप नोएडा के आस पास कहीं रहती हैं तो आपको यह मार्केट जरूर एक्सप्लोर करनी चाहिए। 

कपड़ें खरीदें

market for clothes shopping
नोएडा की ज्यादातर मार्केट्स कपड़ों के लिए जानी जाती हैं। यहां आपको ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न वियर तक सारा माल मिल जाएगा। अगर आप लेटेस्ट ट्रेंड फॉलो करती हैं, तो आपके लिए यह मार्केट अच्छी रहेगी। यहां से आप करीब 300 रुपये में जींस खरीद सकती हैं। इसके अलावा वनपीस के दाम सुन शायद आप हैरान हो जाएंगे, क्योंकि केवल 100 रूपये में आप बढ़िया ड्रेस खरीद सकती हैं।

इसके अलावा शादी की शॉपिंग के लिए भी यह मार्केट ग्राहकों की पहली पसंद है। यहां आपको चांदनी चौक जैसा ही बेहतरीन सामान मिलेगा। साथ ही लहंगे का दाम भी सही होता है। (आर्य समाज मार्केट से क्या खरीदें)

इसे भी पढ़ें: ये हैं चंडीगढ़ के फेमस और सस्ते मार्केट्स, जमकर करें खरीदारी

म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट खरीदें

अगर आप सिंगिंगि के शौकीन हैं तो आपको म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की जरूरत पड़ती होगी। ऐसे में अच्छे इंस्ट्रूमेंट खरीदना बेहद जरूरी होता है। अट्टा मार्केट इसके लिए एक दम परफेक्ट है। (पटना की मार्केट्स क्यों है फेमस)

इसे भी पढ़ें: Street Market: ये हैं पटना के सस्ते स्ट्रीट मार्केट्स, जमकर करें शॉपिंग

जमकर खाएं खाना

atta market for food
अक्सर शॉपिंग करने के बाद थकावट और भूख दोनों ही जमकर लगती है। यहां बिकानेर, मैकडोनल्ड और केएफसी भी है। आप यहां से अपनी मन पसंद चीज खा सकती हैं। इसके अलावा आपको छोटे-मोटे खाने के ढेले भी मिल जाएंगे, जहां से आप स्वादिष्ट फास्ट फूड का आंनद ले सकती हैं। 

कहां है यह मार्केट?

यह मार्केट नोएडा सेक्टर 18 के पास है। यहां जाने के लिए आपको ब्लू लाइन की मेट्रो से सफर करना होगा। यहां पहुंचने के लिए आपको रिक्शा भी नहीं लेना पड़ेगा। आप पैदल ही जा सकती हैं। 

इन बातों का रखें ध्यान

  • मोलभाव करना सीख लें, क्योंकि आपको इसकी खास जरूरत पड़ेगी। 
  • बैग लेकर जाएं, ताकि सामान रखना आसान हो जाए। वहां जाकर केवल पन्नियां ही मिलेंगी, जिन्हें कैरी करना मुश्किल होता है। 
  • इस मार्केट में भीड़ ज्यादा होती है, इसलिए आपको थोड़ी सी परेशानी हो सकती है। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।