मनाली में घूम रही हैं तो इन जगहों पर उठाएं शॉपिंग का लुत्फ

जब भी आप छुट्टियों में घूमने का प्लान बनाते होंगे तो यकीनन आपकी टूरिस्ट लिस्ट में हिमाचल, उत्तराखंड आदि जैसे पहाड़ी प्लेस जरूर शामिल होते होंगे। खासकर हिमाचल प्रदेश, यहां की वादियों में घूमना किसे पसंद नहीं होता है लेकिन हिमाचल बहुत बड़ा है, जहां घूमने और देखने के लिए बहुत कुछ है। लेकिन पर्यटकों का हिमाचल का सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस मनाली है। ज्यादातर पर्यटक छुट्टियों में मनाली जाने का ही प्लान बनाते हैं। अगर आप भी मनाली जाने का प्लान बना रही हैं तो आपको बता दें कि यहां घूमने के अलावा कुछ ऐसे शॉपिंग एरियाज भी हैं, जहां आप ढेर सारी खरीदारी कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं मनाली की वादियों में स्थित कुछ ऐसे शॉपिंग एरियाज के बारे में जहां आप घूमने के साथ शॉपिंग का भी लुत्फ उठा सकती हैं।
माल रोड, मनाली

माल रोड हिल स्टेशन के सबसे अधिक देखे जाने वाले स्थलों में से एक है, जिसे हिल स्टेशन का दिल भी कहा जाता है। यह जगह पर्यटकों को भी खूब आकर्षित करती है क्योंकि यहां सभी तरह की दुकानें, होटल्स आदि मौजूद होते हैं। अगर आप मनाली की सैर करने गई हैं और शॉपिंग करने की सोच रही हैं, तो माल रोड आपके लिए एकदम परफेक्ट प्लेस है। यहां आपको दुनियाभर का सामान जैसे कपड़े से लेकर ज्वेलरी, शूज़, पर्स आदि सब कुछ आसानी से मिल जाएगा।
लेकिन, अगर आप माल रोड की सबसे फेमस चीज़ तलाश रही हैं, तो आप यहां से कश्मीरी शॉल, साड़ी, किताबें, प्राचीन वस्तुएं आदि खरीद सकती हैं। साथ ही, आपको यहां कई ऐसे स्पॉट भी देखने को मिलेंगे, जहां आप स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकती हैं।
स्थान: माल रोड।
समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक।
इसे ज़रूर पढ़ें-इस फेस्टिव सीजन में खरीदना चाहते हैं उपहार, तो बेस्ट हैं यह शॉपिंग एरियाज
मनु मार्केट, मनाली

मनाली की वादियों में शॉपिंग करने के लिए माल रोड के अलावा और भी कई शॉपिंग एरियाज़ हैं, जिसमें मनु मार्केट भी शामिल है। मनु मार्केट मनाली का एक स्थानीय बाजार है, जहां कई दुकानें, रेस्तरां और होटल्स आदि मौजूद हैं। यहां आप कपड़े से लेकर जूते-चप्पल, स्वादिष्ट भोजन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, खाना पकाने के बर्तन और तिब्बती सामान आदि की खरीदारी कर सकती हैं। शॉपिंग के अलावा, आप यहां अपने पूरे परिवार के साथ स्ट्रीट फूड का भी लुत्फ उठा सकती हैं।
स्थान: सियाल।
समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक।
तिब्बती बाजार, मनाली

मनाली में तिब्बती मार्केट भी बहुत मशहूर है, जहां आप स्ट्रीट शॉपिंग का लुत्फ आसानी से उठा सकती हैं और अपनी पसंद की चीज़ें खरीद सकती हैं। मनाली का यह मार्केट तिब्बती कपड़े और हस्तशिल्प वस्तुओं के लिए प्रसिद्ध है। यह उन महिलाओं के लिए बेस्ट है, जो तिब्बती सामान खरीदना चाहती हैं। इसके अलावा, आप यहां बांस की वस्तुएं, बौद्ध पेंटिंग, कपड़े, ज्वेलरी, सजावटी सामान आदि भी खरीद सकती हैं। (इंदौर के पांच बाजार)
साथ ही, आपको कपड़ों के साथ प्लाजो, टॉप और कई एथनिक भारतीय पोशाक आसानी से मिल जाएंगी। इसके अलावा, यहां आप शांति से अपने परिवार या दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकती हैं।
स्थान: सियाल।
समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक।
पुरानी मनाली मार्केट, मनाली

हिमाचल की गालियों में पैदल चलकर घूमने का अलग ही मज़ा है लेकिन अगर आपको चलते-फिरते शॉपिंग करने का शौक है, तो आपके लिए पुरानी मनालीमार्केट बेस्ट ऑप्शन है। यह मनाली का सबसे पुराना मार्केट है शायद, इसलिए इसे पुरानी मार्केट के नाम से जाना जाता है। यहां की रंगीन सड़कों पर चलते-फिरते आप कई तरह का सामान खरीद सकती हैं। आप यहां से टी-शर्ट, स्टाइलिश ऊनी कपड़े और भी बहुत कुछ खरीद सकती हैं।
स्थान: मनु मंदिर रोड, ओल्ड मनाली।
समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक।
इसे ज़रूर पढ़ेें-आगरा का लगा रही हैं चक्कर, तो इन बाजारों में खरीदारी का जरूर लें आनंद
मनाली में घूमने के अलावा आप इन जगहों पर शॉपिंग करने का लुत्फ उठा सकती हैं और यकीनन आपको बहुत मज़ा भी आएगा। आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेखपढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and google)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।