भारत के इन टॉप स्ट्रीट फूड्स को जरूर करें ट्राई

हम सभी को स्ट्रीट फूड बहुत पसंद होता है। इतना पसंद की अगर एक भी स्ट्रीट फूड का नाम ले लिया जाए तो हमारे मुंह में पानी आ जाए। आप जहां रहती हैं वहां भी कोई फेमस स्ट्रीट फूड वाला होगा जिसके पास टेस्टी गोलगप्पे, टिक्की या फिर स्प्रिंग रोल मिलते होंगे।
जिस तरह आपके आसपास का कोई टॉप स्ट्रीट फूड वाला होगा उसी तरह पुरे भारत में कुछ ऐसे कुछ ऐसे स्ट्रीट फूड हैं जो वह की पहचान है या फिर सबसे ज्यादा टेस्टी मिलते हैं। आज हम आपको इस लेख में भारत के टॉप स्ट्रीट फूड के बारे में बताने वाले हैं साथ ही यह भी बताएंगे कि यह कहां सबसे ज्यादा टेस्टी मिलते हैं।
बंगाल के पुचके
पुचके तो हर किसी को पसंद होते है। केवल महिलाओं को ही बल्कि पुरुषों को भी पुचके बहुत पसंद होते हैं। इन पुचकों को कहीं गोलगले भी कहा जाता है तो कहीं पानी पूरी भी कहा जाता है।वैसे तो आपके घर के आसपास के पुचके भी टेस्टी होते होंगे लेकिन अगर आपने बंगाल के पुचके खा लिए तो आप बाकी गोलगप्पों का टेस्ट भूल जाएंगे।
बंगाल में इन्हें टिनी बम भी कहा जाता है। तीखी, खट्टी-मीठी चटनी, आलू और छोले के साथ जब इन पुचकों(सीखें इटैलियन पुचका की रेसिपी) को इसके चटपटे पानी में डुबोकर दिया जाता है तो देखते ही मुंह में पानी आ जाता है।
इसे जरूर पढ़ें-Year Ender: साल 2022 में क्या आपको भी पसंद आए थे यही स्ट्रीट फूड?
लखनऊ के टुंडे कबाब
खाने में इतने स्वादिष्ट की एक बार खा लिया तो बार-बार खाने का मन करेगा। यह लखनऊ का सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। इसकी खासियत यह है कि इसे वह लोग भी आसानी से खा सकते हैं, जिन्हें खाने में दिक्कत होती है या फि जिनके दांत नहीं होते हैं।(सर्दियों में ट्राई करें ये कबाब)
इसे कीमा से बनाया जाता है। टुंडे कबाब के लिए हाजी मुराद अली का नाम आगे आता हैं क्योंकि यह उन्हीं ने बनाया था और उनका एक ही साथ होने की वजह से इसे टुंडे कबाब का नाम दिया गया।
मध्यप्रदेश का पोहा जलेबी
मध्यप्रदेश की पोहा जलेबी का नाम सुनकर अजीब लग सकता है जो मीठे और नमकीन का मिक्सचर है(ऐसे बनाएं चनाचूर मिक्स नमकीन)। यह भोपाल और इंदौर की गलियों का फेमस स्ट्रीट फूड है।
यह खाने में टेस्टी होता है और इसे प्याज और सौंफ के साथ परोसा जाता है। अगर आप कभी भी मध्यप्रदेश जाएं तो वहां की गलियों के इस स्ट्रीट फूड को जरूर चखें और हमें बताएं की आपको कैसा लगा।
इसे जरूर पढ़ें-मध्य प्रदेश की गलियों के इन स्ट्रीट फूड्स का स्वाद रहेगा हमेशा याद
आपको किस जगह का स्ट्रीट फूड सबसे ज्यादा अच्छा लगता है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।