घर पर चनाचूर मिक्स नमकीन बनाने की ये आसान रेसिपी जानिए

घर की बनी नमकीन का स्वाद अच्छा होता है। घर पर जब आप कुछ बनाती हैं तो उसमें अच्छा तेल और सामान इस्तेमाल करती हैं। मार्केट में मिलने वाली नमकीन का स्वाद हो सकता है की आपके स्वाद के हिसाब से कम तीखा या ज्यादा तीखा हो लेकिन जब आप अपने घर पर नमकीन बनाएंगी तो उसका स्वाद वैसा ही होगा जैसा आप चाहेंगी और वो आपके लिए मार्केट में मिलने वाली नमकीन से हेल्दी भी होगी। इतना ही नहीं ये घर पर बनीं नमकीन काफी सस्ती भी पड़ती है। तो आइए आपको बताते हैं कि आप अपने घर पर चनाचूर मिक्स नमकीन को कैसे बना सकती हैं।
चनाचूर मिक्स नमकीन बनाने की सामग्री
- बेसन - ½ कप (बूंदी के लिए)
- बेसन - ½ कप (सेव के लिए)
- पोहा - 1 कप
- मूंगफली के दाने - ¾ कप
- चना दाल - ½ कप
- हरी मटर - ½ कप (भीगे हुए और उबले हुए)
- तेल - 1 चम्मच
- बेकिंग सोडा - ½ चुटकी
- काली मिर्च - 1 छोटा चम्मच
- दालचीनी - 1 इंच टुकड़ा
- इलायची - 2
- जीरा - ½ छोटा चम्मच
- लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच
- नमक - 1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार
- किशमिश - थोड़ी सी
- करी पत्ते - ¼ कप
चनाचूर मिक्स नमकीन बनाने की विधि
बूंदी बनाने के लिए- एक बाउल में ½ कप बेसन डालकर उसमें 1 छोटा चम्मच तेल, ¼ छोटा चम्मच से कम नमक डालकर उसमें थोडा़-थोडा़ पानी डालकर घोल बना लें।
एक कढ़ाही में तेल डालकर गैस पर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो तेल में घोल की कुछ बूंदे डालकर चैक करें अगर बूंदी वाला बेसन तेल में जाते ही ऊपर तैरकर आ जाए तो तेल पूरी तरह से गरम हो चुका है। अब कढ़ाही के ऊपर एक कलछी पकड़ें और इस पर थोडा़ बेसन का घोल डालें बूंदी अपने आप तेल में गिर जाएंगी।
Read more: खट्टी-मिट्ठी roasted चिवड़ा नमकीन को झटपट घर में बनाने की रेसिपी
बूंदी को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राइ करें फिर इसे तेल से छानकर प्लेट में निकालें
सेव बनाने के लिए- एक अलग से बाउल में ¼ कप बेसन लें, बेसन में 1 छोटा चम्मच तेल और ¼ छोटा चम्मच से थोडा़ सा कम नमक और ½ चुटकी बेकिंग सोडा डाल कर मिक्स करें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर डो बनाएं।
सेव बनाने के लिए हम करछी पर थोड़ा सा बेसन का डो रखें और हाथ पर हल्का सा तेल लगाकर डो को हथेली दबाते हुए मसलें तो सेव करछी से निकल कर तेल में चले जाएंगे। सेव को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। इसे भी प्लेट में निकालकर बाहर रख दें।
Read more: दाल बाटी से लेकर रामबाबू के परांठे तक इंदौर में खाने के लिए और क्या मिलता है खास
ऐसे फ्राई करें दाल- भीगी हुई चने की दाल को छलनी में डाल कर तेल की कढा़ई में डालें और दाल को गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें। फिर इसे प्लेट में निकाल लें।
ऐसे फ्राई करें करी पत्ता- करी पत्ता को तलने के लिए तेल मीडियम गरम होना चाहिए और गैस की आंच भी मीडियम ही रखें। फिर इसे तेल में डालते ही हल्का ब्राउन होने पर निकाल लें।
ऐसे फ्राई करें मटर- हरी मटर को भी छलनी में डाल कर तेल की कढा़ई में डालें और मटर को गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें। मटर के गोल्डन ब्राउन सिक जाने इसे प्लेट में निकाल लें।
ऐसे फ्राई करें पोहा- पोहा को छलनी में डाल कर तेल की कढा़ई में डालें और हल्का सा तल लीजिए तले हुए पोहा को प्लेट में निकाल लीजिए और बाकी बचा पोहा भी इसी तरह से तल कर प्लेट में निकालें।
ऐसे फ्राई करें मूंगफली- मूंगफली के दानों को छलनी में डाल कर तेल की कढा़ई में डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
चनाचूर मिक्स नमकीन का मसाला
घर पर चनाचूर मिक्स नमकीन का मसाला बनाने के लिए आप मिक्सर जार लें जिसमें दालचीनी का टुकड़ा, इलायची, काली मिर्च, 1 छोटा चम्मच नमक, जीरा और लाल मिर्च पाउडर डाल कर सभी चीजों को बारीक पिस कर इसका मसाला तैयार कर लें।
Read more: शाम को स्नैक्स में खाने के लिए घर पर बना कर रखें मूंग दाल नमकीन
ऐसे बनाएं चनाचूर मिक्स नमकीन
एक बड़ा बाउल में जिसमें सारी सामग्री जिसे आपने फ्राई किया है उसे डाल दें। अब इसमें आप 3 चम्मच पिसा हुआ नमकीन मसाला डालें। लास्ट में करी पत्ता और किशमिश डालकर इसे एक एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रख लें। चनाचूर मिक्स नमकीन तैयार है आपका जब मन करे आप डिब्बे से निकालें और खाएं।
टिप्स- एक बात ध्यान में रखें कि आप नमकीन को ठंडा होने के बाद ही डिब्बे में भलें नहीं तो ये खराब हो जाएगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।