शेफ कुणाल कपूर से सीखें इटैलियन पुचका की रेसिपी

हिंदुस्तानियों के गोलगप्पे स्नैक नहीं, बल्कि एक इमोशन है। हर भारतीय शादी में इसका अलग ही स्टॉल होता है। कुछ स्पाइसी गोलगप्पे पसंद करते हैं, तो किसी को खट्टा-मीठा पानी वाला गोलगप्पे पसंद करता है। किसी को दही वाले गोलगप्पे पसंद होते हैं, लेकिन गोलगप्पे पसंद सबको पसंद होते हैं। गोलगप्पे को पूरे देश में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। पुचका, बताशे, पानी पुरी, गोलगप्पे, गुपचुप, फुल्की आदि के नाम से मशहूर इस स्ट्रीट फूड के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है।
इटैलियन पुचका रेसिपी Recipe Card
घर पर कैसे बनाएं इटैलियन पुचका रेसिपी जानें
Ingredients
- 15 गोलगप्पे
- चीज सॉस के लिए- 2 चम्मच मक्खन
- 2 चम्मच मैदा
- 400 मिली दूध
- 1/2 कप पारमेसन चीज (कद्दूकस किया)
- टोमैटो सॉस के लिए- 4 चम्मच ऑलिव ऑयल
- 1/2 चम्मच बारीक कटा लहसुन
- 1/4 बारीक कटा प्याज
- 2 चम्मच चिली फ्लेक्स
- 3 चम्मच सेलेरी कटी हुई
- बेसिल के पत्ते
- 2 कप बारीक कटा टमाटर
- स्वादानुसार नमक
- सलाद के लिए- 1/2 कप टमाटर कटा हुआ
- 1/4 कप पीली कैप्सिकम बारीक कटी हुई
- 1/4 कप प्याज बारीक कटा
- 3 बड़े चम्मच लाल कैप्सिकम कटी हुई
- 2 बड़े चम्मच हरी कैप्सिकम कटी हुई
- 1/4 कप जुकिनी कटी हुई
- 3 बड़े चम्मच स्वीट कॉर्न
- 1 छोटा चम्मच सूखा ऑरेगेनो
- स्वादानुसार नमक
- 2 छोटे चम्मच चिली फ्लेक्स
- 2 छोटे चम्मच ऑलिव ऑयल
- 2 छोटे चम्मच नींबू का रस
- थोड़ा सा कसा हुआ पारमेसन चीज
Step
- Step 1:
चीज सॉस बनाने के लिए एक पैन में मक्खन और मैदा डालकर कम आंच पर 1 मिनट चलाएं। इसमें दूध डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं। इसमें चीज डालकर मिक्स करें और ठंडा होने के लिए रख दें।
- Step 2:
टोमैटो सॉस के लिए एक पैन में ऑलिव ऑयल गरम करें और उसमें लहसुन डालकर चला लें। अब इसमें प्याज, चिली फ्लेक्स, सेलेरी और बेसिल डालकर तेज आंच पर 2 मिनट टॉस करें। इसके बाद टमाटर डालकर कुछ देर पकाएं और इसे भी ठंडा होने के लिए रख दें।
- Step 3:
सलाद बनाने के लिए एक बाउल में टमाटर, कैप्सिकम, प्याज, जुकिनी, स्वीट कॉर्न, ऑरेगेनो, नमक, चिली फ्लेक्स, नींबू का रस और कसा चीज डालकर टॉस करें।
- Step 4:
टोमैटो और चीज सॉस को ग्राइंड करें। ज्यादा थिक लगने पर थोड़ा सा पानी डालकर इसकी कंसिस्टेंसी सही करें और एक ग्लास की बोतल में डाल कर रख लें।
- Step 5:
अब पुचकों में पहले तैयार सलाद डालें और फिर सॉस डालकर अपनी पार्टी में सर्व करें।
इसकी रेसिपी भी आप बनाना जानते होंगे, लेकिन इस बार रेसिपी ऑफ द डे में हम आपके लिए शेफ कुणाल कपूर की ट्विस्ट वाली पुचका रेसिपी लेकर आए हैं। ट्विस्ट वाली इसलिए क्योंकि इसमें पानी की जगह पड़ेगा इटैलियन सॉस और इसका नाम इटैलियन पुचका है। शेफ कुणाल ने इस इंडियन पानी पुरी को इंटरनेशनल टेस्ट दिया है। भारतीय सामग्री और मसालों के साथ इस रेसिपी को बनाना आसान है और इसे आपके साथी और परिवार वाले भी खूब पसंद करेंगे।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले चीज सॉस बनाकर तैयार कर लें। इसके लिए एक पैन में थोड़ा सा मक्खन डालें और मैदा डालकर चला लें। धीमी आंच पर इसे एक मिनट तक चलाएं। अब इसमें दूध डालकर इसे थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं। गैस बंद करके इसमें पारमेसन चीज डालें और मिक्स करें। अगर आपके पास पारमेसन चीज न हो तो आप कोई भी चीज इसमें डाल सकते हैं और इसे अब ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब टमाटर का सॉस बनाने के लिए आप को एक पैन में ऑलिव ऑयल, लहसुन डालकर उसे एक बार चला लेना है। इसमें फिर बारीक कटा हुआ प्याज डालें, चिली फ्लेक्स, सेलेरी (अजमोद), बेसिल के पत्ते डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अगर आपके पास सेलेरी न हो, तो कोई बात नहीं है। तेज आंच पर इसे 2 मिनट टॉस करें और उसके बाद एकदम बारीक किए हुए टमाटर डालें। थोड़ा सा नमक डालकर इसे 5 मिनट के लिए पका लें। फिर इसे भी ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
इसे भी पढ़ें : गणेश चतुर्थी पर बनाएं शकरकंद से पूरन पोली, जानें इसकी रेसिपी
- अब हमें सलाद बनाना है, तो इसके लिए एक बाउल में बारीक कटा टमाटर, कैप्सिकम, प्याज, जुकिनी, स्वीट कॉर्न, ऑरेगेनो, नमक, चिली फ्लेक्स, नींबू का रस और चीज ग्रेट करके डालें और इन्हें टॉस करके एक तरफ रख दें।
- अब हमें गोलगप्पे या पुचका में डालने के लिए टमाटर और चीज सॉस को मिक्स करना होगा। एक मिक्सर ग्राइंडर में टमाटर और चीज, सॉस डालकर ग्राइंड कर लें। अगर सॉस बहुत ज्यादा गाढ़ा लगे, तो उसमें बिल्कुल थोड़ा सा पानी डालकर उसकी कंसिस्टेंसी ठीक करें। सॉस को टेस्ट कर लें अगर कुछ सीजनिंग कम लग रही हो, तो उसे ठीक कर सकते हैं और फिर इस सॉस को एक फैंसी कांच की बोतल में डालकर रख लें।
इसे भी पढ़ें : घर पर बनाएं राजगिरा चिक्की, बहुत आसान है ये रेसिपी
- इटैलियन पुचका असेंबल करने के लिए, क्रंची पुचका में ऊपर से छेद करें और उसे आपके बनाए सलाद से भर लें। अब इसमें सॉस डालें और इसे माइक्रो ग्रीन से सजा लें। आप इसे सालद से भरकर अलग से सॉस के साथ भी सर्व कर सकते हैं। आपका इटैलियन पुचका तैयार है।
- यह स्नैक आपकी पार्टी की शान बढ़ा देगा। यह रेसिपी आपको कैसी लगी, हमें फेसबुक पर कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसी ही सेलिब्रिटी शेफ की शानदार रेसिपीज जानने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।