रामदेव बाबा को Chefs सुपरफूड की फैक्ट्री मानते हैं

इन दिनों भारत में सुपरफूड काफी ट्रेंडी हो गया है। रामदेव बाबा को सुपरफूड की फैक्ट्री माना जा रहा है। लेकिन 'सुपरफूड' क्या है ?
Updated:- 2018-08-07, 10:44 IST
big ramdev superfood

आजकल आप जहां भी जाते हैं लोग सुपरफूड की बात करते हैं। भारत में सुपरफूड काफी ट्रेंडी हो गया है। लंदन में बसी इंडियन शेफ रोमी गिल जब भारत में एक फू़ड कॉन्फ्रेंस अटेंड करने आईं तब उन्होंने इंडिया के सुपरफूड के बारे में हमारे साथ exclusive बातचीत की। और बताया कि असल में सुपरफूड क्या है, रोमी गिल ने बाबा रामदेव को सुपरफूड की फैक्ट्री कहा।

ramdev baba superfood

सुपरफूड क्या है ? 

भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हम दिनभर में जितना भी खाते हैं वो हमारे शरीर के लिए भरपूर नहीं होता। ऐसे में खाने में अगर कुछ ऐसा खास मिले जिसे खाने से दिनभर के खाने की सारी कमी दूर हो जाए तो वो खूबी सिर्फ सुपरफूड में होती है। ऐसा फूड जिसमें भरपूर पोषण होता है।

 

रामदेव बाबा को सुपरफूड की फैक्ट्री क्यूं कहा ?

ब्रटिश/इंडियन शेफ और कूकरी टीचर रोमी गिल का कहना है कि रामदेव बाबा किसी सुपरफूड फैक्ट्री से कम नहीं हैं क्यों कि वो लोगों को जो भी खाने का ज्ञान देते हैं उससे लोगों को जबरदस्त फायदा मिलता है। बाबा रामदेव ने भारतीय जड़ों को समझा और फिर उस ज्ञान को लोगों के साथ बांटा। सिर्फ योग सिखाकर ही रामदेव बाबा लोगों को हेल्दी नहीं बना रहे बल्कि उनके खाने-पीने की सही सलाह से भी लोगों को फायदा मिल रहा है। यानि बाबा रामदेव सुपरफूड के ज्ञान की फैक्ट्री हैं। 

chef romy gill superfood

शेफ रोमी गिल बाबा रामदेव की किस बात से impressed हैं ?

रोमी गिल का कहना है कि बाबा लोगों को जो भी खाने की सलाह देते हैं वो साथ में उसके फायदे जरूर बताते हैं। हम अपनी जड़ों को भूल रहे हैं और बाबा उन्हीं भारतीय जड़ों से लोगों को दोबारा रुबरू करवा रहे हैं। जिसमें लोगों का ही फायदा है। उन्होंने उदाहरण देकर भी बताया- आंवला सभी के घर पर मिलता है लेकिन आंवला सुपरफूड ये बात ज्यादातर लोगों को नहीं पता लेकिन बाबा को जब भी मौका मिलता वो लोगों को आंवला खाने की सलाह जरूर देते हैं और साथ में उसके फायदे भी बताते हैं। लोगों को चटपटी अनारदाने की गोलियां पसंद हैं लेकिन ये भी आपके लिए कितनी फायदेमंद है ये बात भी लोगों के लिए जानना उतना ही जरूरी है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।