Tasty Adda: दिल्ली के इस रेस्तरां में मिलेगा ऑथेंटिक नेपाली और तिब्बती खाने का स्वाद, आप भी करें ट्राई

दिल्ली का चप्पा-चप्पा एक खूबसूरत इतिहास को संजोए हुए है। इसकी हर गली, हर इलाके में आपको बहुत कुछ नायाब मिलेगा। इसी तरह यहां के खानपान की भी अपनी अलग पहचान है। यहां के छोले भटूरे हों या फिर खस्ता कचौड़ी, सब्जी वाले समोसे हों या फिर मक्खन मलाई सबकी अपनी एक खासियत है और जो यहां मिलता है वो कहीं नहीं मिलेगा।
दिल्ली में लेकिन सिर्फ यही नहीं है। यहां पर हिमालयन फूड का भी बड़ा क्रेज है और हां वो बात अलग है कि वो आपको कुछ ही जगहों पर ऑथेंटिक मिलेगा। ऑथेंटिक से याद आया आपको अगर पारंपरिक नेपाल, तिब्बती या चाइनीज व्यंजनों का मजा लेना है तो सफदरजंग एन्क्लेव में स्थित ल्हा किचन जरूर आइएगा। इस किचन में आपको न सिर्फ वाइब्स हिमालयन मिलेंगी, बल्कि स्वाद भी एकदम वैसा ही होगा।
आज चलिए आपको ला किचन में परोसे जाने वाले व्यंजनों के बारे में थोड़ा विस्तार से बताएं। अगर आपको यहां मिलने वाले बेस्ट आइटम के बारे में जानना है तो आर्किल पूरा जरूर पढ़िएगा।
कमाल की है ल्हा किचन की हिमालय वाइब्स

यहां का इंटीरियर एकदम कोजी लगता है और बहुत यहां बहुत कंफर्टेबल महसूस करेंगे। जूट का डेकोर एक रस्टिक और यूनिक वाइब देता है और यहां का एंबियांस बिल्कुल हिमालयन वाइब्स पेश करता है।
ल्हा किचन नेपाली, तिब्बती से लेकर भूटानी और चीनी तक के प्रामाणिक हिमालयी व्यंजन परोसने वाले चुनिंदा रेस्तरां में से एक है। अगर आप एक अच्छे और स्वाद से भरपूर भोजन की तलाश में है और साथ ही आरामदायक माहौल के लिए तरस रहे हैं तो हिमालय की एक छोटी सी यात्रा पर ले जाने के लिए हम इस रेस्तरां की सिफारिश करेंगे।
इस रेस्तरां की ओनर डिकी भूटिया दिल्ली पढ़ाई के लिए आई थीं और फिर उन्होंने अपने कल्चर के खानपान को आगे बढ़ाने का और दूसरों से रूबरू कराने का यह जरिया ढूंढा। उनके लिए राह आसान नहीं थी, लेकिन उनकी मेहनत से यह रेस्तरां आज काफी लोकप्रिय है।
इसे भी पढ़ें: नेपाली फूड के हैं शौकीन, तो दिल्ली के इन प्लेसेस को करें एक्सप्लोर
ल्हा किचन का मेनू
यहां का मेनू देखकर आप चकरा न गए तो कहना! भूटानी, नेपाली, तिब्बती और चीनी कुजीन के पारंपरिक व्यंजन आपको इनके मेनू में देखने को मिलेंगे। ड्रिंक्स, मॉकटेल्स और शेक्स छोड़िए यहां हिमालयन टी का मजा जरूर लें।
तिब्बती थुपका अगर आपको भी पसंद है तो उसके लिए अब पहाड़ों में जाने की जरूरत नहीं है। ल्हा किचन में आपको थुपका की ही कई वैरायटी मिल सकती है (थुकपा रेसिपीज)।
इसके अलावा शेफ स्पेशल कैटेगरी में आपको कई नेपाली डिशेज ऐसी मिल जाएंगी जो एकदम पारंपरिक होंगी और स्टार्टर और सूप भी कोई कमी नहीं है।
क्या जरूर खाएं
अगर आप यहां अच्छा खाने के मन से आए हैं तो उसमें आपको निराशा नहीं होगी। कुछ नया ट्राई करने के लिए आपको उनकी थकाली थाली जरूर ट्राई करनी चाहिए। इसमें 9 अलग-अलग डिशेज होती हैं, जिसमें चावल, कालो दाल, चिकन करी, फ्राइड करेला, आलू दम, पापड़ आदि है। यह यह वेज और नॉनवेज दोनों ऑप्शन में उपलब्ध होंगी (चिकन के 10 लाजवाब व्यंजन)।
इसके अलावा आपको तिब्बती थुपका और चिकन शापता-टिग्मो, भूटान की एमा दात्शी जरूर ट्राई करनी चाहिए। यह याक चीज़ से बनने वाला व्यंजन है जो आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में लजीज कश्मीरी व्यंजन का स्वाद चखने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें
HZ Recommendation-

- थकाली थाली (नॉन वेज)
- एमा दात्शी
- चिकन शापता-टिग्मो
- थेंथुक
- दारसान
जगह- ल्हा किचन, हुमायूंपुर, सफदरजंग एन्क्लेव, नई दिल्ली
कीमत- 800 रुपये दो लोगों के लिए
अब आप कब अगली बार यहां जा रहे हैं? अगर आप भी नेपाली या भूटानी कुजीन का मजा लेना चाहते हैं तो वीकेंड पर अपने दोस्तों के साथ यहां जरूर जाएं।
अगर ऐसे ही किसी ऑथेंटिक कुजीन वाले रेस्तरां के बारे में आप जानते हैं तो हमें कमेंट करके उसके बारे में जरूर बताएं। यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।