नेपाली फूड के हैं शौकीन, तो दिल्ली के इन प्लेसेस को करें एक्सप्लोर

दिल्ली एक ऐसा राज्य है जहां की न सिर्फ नाइट लाइफ फेमस है बल्कि खाने के शौकीन लोगों के लिए भी यह राज्य एक फूड हब है। यहां की लगभग हर गलियों में एक से एक लजीज फूड्स का स्वाद चखने को मिल जाएगा।
दिल्ली में सिर्फ स्थानीय भोजन ही नहीं बल्कि दक्षिण-भारतीय से लेकर उत्तर-भारत और पूर्व-भारत से लेकर पश्चिम-भारत के फेमस व्यंजनों का स्वाद चखा जा सकता है।
दिल्ली में सिर्फ भारतीय राज्यों के व्यंजन ही नहीं बल्कि मैक्सिकन, इटालियन, चाइनीज के अलावा अन्य विदेशी व्यंजनों का भी स्वाद चखने को मिल जाता है। ऐसे में अगर आप पड़ोसी देश यानी नेपाली व्यंजनों का स्वाद चखना चाहते हैं तो फिर अब आपको इधर-उधर जाने की ज़रूरत नहीं है।
इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप भी लजीज नेपाली व्यंजन का स्वाद चख सकते हैं। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं।
थकाली किचन (Thakali Kitchen)
अगर आप ऑथेंटिक नेपाली व्यंजन का स्वाद चखना चाहते हैं तो फिर किसी अन्य स्थान पर जाने से पहले आपको थकाली किचन रेस्टोरेंट में पहुंचना चाहिए। यहां आप एक से एक लजीज नेपाली व्यंजन का स्वाद चख सकते हैं।
थकाली किचन में आप थकाली मटन, भातमास sadeko, ड्रमस्टिक चीर, थकाली थुपका, थकाली मोमो, पारंपरिक नेपाली थाली, dhido थाली, Chhoila fried और Chicken Sekuwa जैसे लजीज व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं। आपको बता दें कि वीकेंड में यहां स्पेशल फूड्स भी परोसा जाता है। मजनू टीला में आपको और भी नेपाली रेस्टोरेंट मिल जाएंगे।
- पता-मजनू का टीला
इसे भी पढ़ें:अमृतसर की इन जगहों पर लजीज 'सरसों दा साग और मक्के दी रोटी' का उठाएं लुत्फ़
लामा किचन (Lama Kitchen)
दिल्ली का हौज़ खास एक ऐसी जगह है जहां सबसे अधिक कपल्स घूमने और पार्टी के लिए पहुंचते हैं। हौज़ खास में ऐसे कई रेस्टोरेंट है जहां आप मैक्सिकन, इटालियन या चाइनीज फूड्स का स्वाद चख सकते हैं।
यह एक ऐसी जगह भी जहां आप स्वादिष्ट नेपाली व्यंजन का भी स्वाद चख सकते हैं। वेज से लेकर नॉनवेज नेपाली फूड्स का स्वाद चख सकते हैं। यहां पीरो आलू लाल गर्म, Buckwheat, Fried, Jhol, Tigmo, Saphalay and Taipo फूड्स का स्वाद चखना न भूलें। इसके अलावा नेपाली थाली का स्वाद चखना कतई न भूलें। (पटना में लिट्टी चोखा खाने की प्रसिद्ध जगहें)
- पता-50ए-दूसरी मंजिल, हौज खास विलेज
इसे भी पढ़ें:दिल्ली में लजीज कश्मीरी व्यंजन का स्वाद चखने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें
कैफे लुंगटा (Cafe Lungta)
अगर आप फेमस नेपाली व्यंजन जैसे-सेल रोटी, चतुमारी, थोन, योमारी, गुंड्रुक, दाल-भात, जुजू धाऊ और सांधेको का स्वाद चखना चाहते हैं तो फिर आपको कैफे लुंगटा ज़रूर पहुंचना चाहिए।
इन फूड्स के अलावा आप ठकली थाली, थुक्पा और दार्जिलिंग मोमोज के साथ-साथ गुंड्रुक अचार, मूली अचार और टमाटर अचार का भी स्वाद चख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां नेपाली नॉनवेज का भी स्वाद चख सकते हैं।
- पता-ग्राउंड फ्लोर, एससीओ 23, सेक्टर-15, गुड़गांव
सेवन सिस्टर (Seven Sister)
दिल्ली के मुनिरका में स्थित सेवन सिस्टर उन चुनिंदा रेस्टोरेंट में शामिल है जहां ऑथेंटिक नेपाली व्यंजन का स्वाद चख सकते हैं। यहां आप थकाली थुपका, थकाली मोमो से लेकर योमारी, गुंड्रुक, दाल-भात, जुजू धाऊ का स्वाद चख सकते हैं।(20 रुपये में करें भरपूर नाश्ता)
- पता-मुनिरका विलेज
आपको बता दें कि इस रेस्टोरेंट में लेखक भी नेपाली व्यंजन का स्वाद चख चुका है। यहां अगर आप जा रहे हैं तो फिर आपको पारंपरिक नेपाली थाली का स्वाद ज़रूर चखना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।
Image Credit:(@insta)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।