herzindagi
lgbtq friendly food places in mumbai

Pride Month 2023:प्राइड मंथ में दोस्तों के साथ मुंबई के इन कैफे में जरूर जाएं

ऐसे बहुत से कैफे, रेस्टोरेंट और स्पॉट हैं जहां आज भी LGBTQ समुदाय के लोगों को जाने से रोका जाता है। ऐसे में यदि कोई मुंबई में हैं और प्राइड मंथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो इन कैफे में जरूर जाएं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-06-15, 16:55 IST

पूरे जून के महीने को प्राइड मंथ के रूप में मनाया जाता है। यह महीना LGBTQ समुदाय के लोगों के लिए बेहद खास माना गया है। लोग इस प्राइड मंथ को अपने समुदाय और लोगों के साथ मनाते हैं। भारत में 377 कानून के समाप्त होने के बाद LGBTQ समुदाय के हक में एक कदम बढ़ाया है। ऐसे में आज के इस लेख में हमने मुंबई के कुछ कैफे के लिस्ट लेकर आए हैं जहां LGBTQ समुदाय के लोगों का खुले दिल से स्वागत किया जाता है। मुंबई के इन कैफे में जेंडर को लेकर किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं है। आइए जानते हैं इन कैफे के बारे में। 

डूली टैपरूम (Doolally Taproom)

cafe for queers in mumbai

क्वियर-फ्रेंडली  डूली टैपरूम कैफे अंधेरी, खार, सानपाड़ा, केंप्स कॉर्नर में स्थित है। फूड के साथ-साथ इनडोर गेम और दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड के लिए यह कैफे अच्छा स्पॉट है। जोमैटो ने मैंगो साइडर, एप्पल साइडर बीयर, फ्राइज़ बास्केट, ब्रूड बीयर, क्राफ्ट बीयर, चिकन घी रोस्ट को यहां के लोकप्रिय भोजन में शामिल किया है।

बॉम्बे अड्डा (Bombay Adda) 

सांताक्रूज पश्चिम में स्थित यह बॉम्बे अड्डा एक शानदार पार्टी प्लेस है। जोमैटो ने इस जगह को क्वीयर फ्रेंडली जगह के लिस्ट में शामिल किया है। हफ्ते के सातों दिन खुले रहने वाले इस कैफे में जाएं तो जलपेनो बॉल, कोकोनट पन्ना कोटा (कोकोनट रेसिपीज), बटर चिकन बनी चाउ, फिलाडेल्फिया चीज़ केक, क्रैब केक जैसे डिशेज को ट्राई करें। जोमैटो ने इस कैफे को 4.3 रेटिंग दी है।

JLWA

queers friendly cafes in mumbai

कॉन्टिनेंटल , पिज्जा , चाइनीज , पास्ता , नॉर्थ इंडियन, फिंगर फूड , बार फूड के लिए लोकप्रिय JLWA कैफे अंधेरी लोखंडवाला, अंधेरी वेस्ट, मुंबई में स्थित है। इस कैफे को जोमैटो ने 4.1 रेट किया है। इस कैफे का नजारा शाम में काफी खूबसूरत लगता है। पार्टनर या फ्रेंड्स के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए इस कैफे में विजिट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मुम्बई में हैं तो एक बार इन चीजों का भी जरूर उठाएं लुत्फ

रैज़बेरी र्हिनोसरोस (Razzberry  Rhinoceros)

यह विडियो भी देखें

जुहू बीच के खूबसूरत सनसेट का मजा लेने के लिए यह कैफे एक बढ़िया ऑप्शन है। जुहू अंधेरी वेस्ट में स्थित यह कैफे में डाक मखनी, रोज़ वाइन, फ्राइज़ बास्केट, सनडाउनर, स्वीट लाइम, मार्गरीटा पिज़्ज़ा जैसे डिश काफी लोकप्रिय है। यहां आने वाले कस्टमर्स का कहना है कि यह कैफे सनसेट, बीच व्यू और बार गेम्स के लिए अच्छा स्पॉट है।

बोनोबो (Bonobo)

cafe for queer couples in mumbai

बढ़िया खाना, म्यूजिक और ड्रिंक्स के लिए अच्छा जगह है। यह क्वीयर फ्रेंडली स्पॉट है जहां आप फूड. ड्रिंक्स और डांस का मजा ले सकते हैं। बोनोबो कैफे मुंबई में लिंकिंग रोड बांद्रा पश्चिम में स्थित है।

 इसे भी पढ़ें: मुंबई के ये स्ट्रीट फूड्स जिन्हें देखते ही आपके मुंह में आ जाएगा पानी

 

ये रहे मुंबई के क्वीयर फ्रेंडली कैफे जहां LGBTQ समुदाय के लोगों के अलावा अन्य लोग भी जा सकते हैं। यह लेख पसंद आई हो तो हमें कमेंट कर बताएं। इस लेख को लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik and Shutterstocks

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।