Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:27 PM IST

मुम्बई में हैं तो एक बार इन चीजों का भी जरूर उठाएं लुत्फ

अगर आप मुम्बई में ट्रैवल कर रही हैं तो आपको वहां पर एक बार इन चीजों का मजा जरूर उठाना चाहिए।
Updated:- 2019-12-12, 18:11 IST
unusual things in mumbai m

देश के सबसे बड़े महानगरों में से एक और सपनों का शहर माना जाने वाला मुंबई अपने लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। अमूमन मुंबई का नाम लेते ही दिमाग में एक भीड़भाड़ वाले और व्यस्त शहरी जीवन की छवि उभरकर सामने आती है। लेकिन अपनी इस छवि से दूर भी ऐसी कई चीजें हैं, जो आप सिर्फ और सिर्फ मुंबई में ही एक्सप्लोर कर सकती हैं। मुंबई में जाकर मरीन ड्राइव या गेटवे ऑफ़ इंडिया घूमने के साथ-साथ आप एक बार इन चीजों को भी जरूर कीजिएगा। यकीनन मानिए, इस बार आपको मुंबई एक अलग ही चश्मे से नजर आएगी। 

इसे जरूर पढ़ें- मुंबई के बारे में कितना जानती हैं आप, ये क्विज खेलें और जानें

हो सकता है कि आप मुंबई कई बार गई हों, लेकिन मुंबई में ऐसी कई चीजें व जगहें हैं, जहां पर आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। यह आपको कोई भी ट्रैवलर नहीं बताएगा। लेकिन अपने इस लेख के जरिए हम आपको मुंबई की कुछ अलग जगहों व चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको एक नया एक्सपीरियंस देने के लिए काफी है-

भारत का सबसे बड़ा स्लम: धारावी

unusual things you find in mumbai () 

धारावी का नाम आपने कई फिल्मों में सुना होगा, लेकिन अगर आप मुंबई गई हैं तो एक बार यहां जरूर होकर आएं। आपको यहां का एक अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। यह मुम्बई की दिलचस्प जगहों मंे से एक है। 19 वीं शताब्दी में इसे मछुआरों के लिए एक छोटे से गाँव के रूप में शुरू किया गया था लेकिन आज के समय में यह  अब 1 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक मूल्य के इंडस्ट्री के लिए घर की तरह है।

 

प्लास्टिक के कचरे के छांटने से लेकर चमड़े के काम तक, सिलाई व खाना पकाने जैसे कई काम यहां पर किए जाते हैं। यहां पर आने के बाद आपको समझ आएगा कि वास्तव में मुंबई लाइफ कैसे काम करती है।

बांद्रा स्ट्रीट आर्ट 

unusual things you find in mumbai () 

बांद्रा यकीनन शहर के सबसे पॉश इलाकों में से एक है, लेकिन यह सिर्फ अपने फूड के लिए ही मशहूर नहीं है। अगर आप यहां की गलियों में पैदल चलती हैं तो आप यहां की स्ट्रीट आर्ट को एक्सप्लोर कर पाएंगी। बांद्रा में यह स्ट्रीट आर्ट इसकी खूबसूरती को यकीनन कई गुना बढ़ाता है

रेसिंग का मजा

unusual things you find in mumbai () 

अगर आप मुंबई में कुछ अलग व इंटरस्टिंग करना चाहती हैं तो यहां पर रेसिंग का मजा लें। इसके लिए आप मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स जा सकती हैं। महालक्ष्मी समुद्र तट के समीप स्थित यह महालक्ष्मी रेस कोर्स विश्‍व के प्रसिद्ध रेस कोर्स में से एक है।

 

महालक्ष्मी रेस कोर्स में रेसिंग साल के छह महीने अक्टूबर से अप्रैल के बीच होती है। अगर इस दौरान आप मुंबई जाने का मन बना रही हैं तो आपको यहां पर जरूर जाना चाहिए।

आध्यात्मिक साइड को भी देखें

unusual things you find in mumbai 

वैसे तो मुंबई अपनी नाइट लाइफ या मौज-मस्ती और काम की व्यस्तता के लिए ही जानी जाती है, लेकिन इससे अलग उसकी एक स्पिरिचुअल साइट भी है, जिसे आपको जरूर देखना चाहिए। मुंबई में आपको कई मंदिर व मस्जिद मिल जाएंगे, जिनकी अपनी अलग आस्था है।

इसे जरूर पढ़ें- मुंबई के इन 8 रेस्त्रां में अक्सर दिखते हैं बॉलीवुड सेलेब्स

जहां एक ओर हाजी अली दरगाह मस्जिद पानी से घिरी हुई है, वहीं दूसरी ओर, श्री महालक्ष्मी मंदिर में आपको धन की देवी के एक बेहद मनमोहक और आकर्षक रूप में दर्शन होंगे। और यह एक दूसरे से बहुत दूर भी नहीं हैं। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।