मुंबई के ये स्ट्रीट फूड्स ऐसे हैं जिनका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है।
Updated:- 2018-08-01, 17:11 IST
मुंबई के ये स्ट्रीट फूड्स ऐसे हैं जिनका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है।
मुंबई के सभी स्ट्रीट स्नैक में से वड़ा पाव को लेकर लोगों की पसंद बढ़ती जा रही है। एक सॉफ्ट पाव, आलू से भरा वड़ा, टेस्टी इमली और धनिए की चटनी से कवर और ऊपर से डला लहसुन का मसाला- वड़ा पाव एक इंसटेंट बूस्टर की तरह है। मुंबई की तरह हर जगह की अपनी अलग पारंपरिक चाट है जैसे दिल्ली की अनोखी पानी-पूरी और कलकत्ता के पुचका की अपनी अलग पहचान है लेकिन आज भी वड़ा पाव मुंबई की पारंपरिक चाट बना हुआ है।
पाव भाजी एक लोकप्रिय स्नैक है, खासतौर पर महाराष्ट्र में इसे खूब चाव से खाया जाता है। इसे कई स्वादिष्ट सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। पाव भाजी एक ऐसी डिश है जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। पाव भाजी में हेल्दी सब्जियां डालकर उन्हें स्वादिष्ट बनाया जाता है।
मुंबई की पानी पूरी की बात ही कुछ और है। इसे एक बार टेस्ट करने के बाद इसका स्वाद कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
मुंबई में नॉनवेज और वेज दोनों तरह के कबाब मिलते हैं।
मुंबई के स्ट्रीट फूड्स के बारे में और जानने के लिए देखिए ये वीडियो।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।