Surat में असली जायके का ठिकाना हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेगा स्वाद का डबल मजा

सूरत की फूड मार्केट्स की एक और खास बात यह है कि यहां हर बजट के हिसाब से आपको खाने-पीने की चीजें मिलती हैं। इसलिए, परिवार के साथ डिनर प्लान कर रही हैं या शाम का नाश्ता, इस बार यहां जा सकती हैं।
Updated:- 2026-06-07, 14:23 IST
famous budget street food markets in surat

सूरत में खाने-पीने की शौकीन महिलाओं को अब वीकेंड पर कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि शहर में ही आपको एसी जगहें मिल जाएंगी, जो आपका दिन बना देगी। सूरत की ये आपकी सभी जरूरतों को पूरा करती हैं। यहां केवल खाना-पिना नहीं बल्कि रोशनी, खुशबू और लोगों की चहल-पहल जगह को और भी ज्यादा खास बनाती है। शाम होते ही, यहां लोगों की भीड़ लगने लगती है, क्योंकि चाहे आपको गुजराती स्नैक्स पसंद हों, पंजाबी खाना खाना हो, यहां साउथ इंडियन डिशेज से लेकर चाइनीज फास्ट फूड तक सब कुछ मिलेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सूरत में फेमस फूड मार्केट्स के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

चौटा बाजार सूरत

नाइट बाजार की तरह ही चौटा बाजार भी काफी पसंद किया जाता है। इसे सूरत के सबसे पुराने बाजार में से एक माना जाता है। खाने-पीने के साथ-साथ आप यहां शॉपिंग भी कर सकती हैं। हर तरह की चीजें यहां मिल जाती हैं। इस मार्केट को भी काफी सस्ता माना जाता है। यह सूरत रेलवे स्टेशन से लगभग 3 से 4 किमी दूर है।

इसे भी पढे़ं- दिल्ली के ये बेस्ट फूड स्पॉट्स हैं कपल्स की पहली पसंद, मोमोज से लेकर चाट तक; हर चीज का स्वाद है लाजवाब

Surat food markets

सूरत नाइट बाजार

सूरत में नाइट बाजार नाम से एक मार्केट है, जिसे यहां की सबसे फेमस स्ट्रीट फूड मार्केट कहा जाता है। यहां आपको लोचो, खावसा, पाव भाजी, सैंडविच और चाइनीज खाने के भी अच्छे ऑप्शन मिलेंगे। यहां ज्यादातर फूड आइटम बजट फ्रेंडली है, इसलिए आप अपने परिवार के साथ 1000 रुपये के अंदर डिनर करके वापस आ जाएंगी। शाम 7 बजे के बाद सबसे ज्यादा रौनक रहती है, इसलिए आप भी शाम के समय जा सकती हैं।

रांदर रोड फूड स्ट्रीट सूरत

इसे सूरत की फेमस एग स्ट्रीट फूड के नाम से भी जाना जाता है। यहां हर तरह की खाने-पीने की चीजें मिलेंगी, लेकिन एग के अलग-अलग रेसिपी खास मानी जाती है। रात में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है, इसलिए आप भी यहां दोस्तों के साथ जा सकती हैं। युवाओं के लिए अच्छी जगह है।

Gujarati snacks Surat

गोपी तलाव फूड एरिया

गुजराती खाने के लिए यह जगह काफी पसंद की जाती है। यहां आपको सुरत स्नैक्स ज्यादा खाने को मिलेंगे। सेव खमानी, ढोकला और हांडवो जैसी चीजें आप खा सकती हैं। स्थानीय स्वाद का अनुभव करने के लिए लोग यहां आते हैं। यह मार्केट भी काफी बजट फ्रेंडली, इसलिए कम खर्च में आप कई चीजें खा लेंगी। यहां एक झील भी है, जिसके आसपास घूमने और खाने का अलग लेने के लिए लोग आते हैं।

इसे भी पढे़ं- Noida की ये जगहें हैं Food Influencers के लिए बेस्ट, टेस्टी खाने के साथ मिलेंगे कमाल के रील्स बैकग्राउंड

Street food Surat

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।