Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:17 AM IST

Noida की ये जगहें हैं Food Influencers के लिए बेस्ट, टेस्टी खाने के साथ मिलेंगे कमाल के रील्स बैकग्राउंड

फूड इन्फ्लुएंसर बनने के लिए लगातार नया और अलग कंटेंट डालना जरूरी होता है। अगर कोई क्रिएटर बार-बार एक ही मार्केट, एक ही स्टॉल या एक जैसी जगहों की वीडियो बनाता रहेगा, तो उसकी वीडियो पर व्यूज नहीं आएंगे, इसलिए अलग-अलग लोकेशन के बारे में सर्च करते रहना चाहिए।
Updated:- 2026-06-04, 17:32 IST
famous street food markets in noida for influencers

नोएडा में खाने-पीने के लोग काफी शौकीन हैं। यही कारण है कि फूड व्लॉगिंग करने वाले लोगों की वीडियो पर अच्छे व्यूज आते हैं। हालांकि, फूड व्लॉगर के लिए हर दिन एक नई लोकेशन सर्च करना काफी मुश्किल होता है। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर लगभग हर कोई अलग-अलग जगहों पर जाकर वीडियो बनाकर डालता है। ऐसे में आप सबसे अलग लोकेशन ढूंढकर नहीं लाएंगी, तो आपकी वीडियो लोगों को काम की नहीं लगेगी। अगर आप भी नोएडा में वीडियो बनाने के लिए अच्छी लोकेशन सर्च कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नोएडा के फेमस मार्केट्स के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

ब्रह्मपुत्र मार्केट में क्या खास है?

नोएडा की यह मार्केट फेमस फूड मार्केट्स में से एक मानी जाती है। यहां बैठने के लिए स्पेस भी मिल जाता है और यह दिखने में भी खूबसूरत है। यहां की लाइटिंग और नजारा अच्छा है और फोटो-वीडियो शूट करने के लिए परफेक्ट हो सकता है। खाने-पीने की बात करें, तो चाट, मोमोज से लेकर छोले-भटूरे और कबाब तक कई तरह की खाने की वैरायटी आपको मिल जाएगी। खास बात यह है हि कि मार्केट बजट फ्रेंडली भी है।

Noida food markets

सेक्टर 18 की मार्केट

इस मार्केट को अब काफी खूबसूरत बना दिया गया है। इसलिए वीडियो-फोटो शूट करने के लिए इसे खास माना जाता है। इस जगह की खास बात यह भी है कि खाने-पीने के रेस्टोरेंट और एक से एक स्टॉल यहां आपको मिल जाएंगे। हर दिन आप अलग-अलग लोकेशन पर जाकर यहां शूट कर सकती हैं। गोलगप्पे-टिक्की और रोल्स से लेकर बिरयानी और डोसी तक सब कुछ यहां मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें- बची हुई मूंग दाल से बनाएं मुरादाबादी चाट, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Best food markets for vloggers in Noida

सेक्टर 76 की मार्केट

फूल व्लॉगर को सेक्टर 76 की मार्केट भी बहुत ज्यादा पसंद आएगी। नए फूड व्लॉगर्स को यहां से अच्छा कंटेंट मिल जाएगा। ध्यान रखें कि यहां वीकेंड पर शाम के समय काफी भीड़ होती है, इसलिए वीडियो शूट करने में परेशानी आ सकती है। ऐसे में आपको रोड के साइड खड़े होकर शूट करना होगा। खाने के मामले में यह मार्केट बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली के ये बेस्ट फूड स्पॉट्स हैं कपल्स की पहली पसंद, मोमोज से लेकर चाट तक; हर चीज का स्वाद है लाजवाब

Budget-friendly food markets Noida

सेक्टर 104 की फूड मार्केट

ट्रेंडी कैफे और स्ट्रीट फूड खोज रहे व्लॉगर्स को यह जगह पसंद आएगी। खूबसूरत नजारों की वजह से वीडियो में बैकग्राउंड काफी अच्छा आएगा। रात में खूबसूरत लाइटिंग रहती हैं, इसलिए आप रात में जाने का प्लान कर सकती हैं। यहां आपको स्ट्रीट फूड के कई सारे ऑप्शन मिल जाते हैं।

इसके अलावा आप ग्रेटर नोएडा 16b की मार्केट भी शूट के लिए जा सकती हैं। यहां शाम के समय जाना अच्छा होता है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।