दिल्ली के ये बेस्ट फूड स्पॉट्स हैं कपल्स की पहली पसंद, मोमोज से लेकर चाट तक; हर चीज का स्वाद है लाजवाब

दिल्ली के लोग खाने-पीने के बहुत ज्यादा शौकीन हैं। इसलिए, हर वीकेंड वह शाम के समय किसी अच्छी जगह जाने का सोचते हैं। कपल्स खासकर ऐसे स्पॉट ज्यादा खोजते हैं, जहां का माहौल भी अच्छा हो और खाने-पीने की अच्छी चीजें भी मिलती हों। ऐसी जगहें जहां, बैठने की व्यवस्था भी हो और नजारा भी खूबसूरत हो, इसके लिए यह आर्टिकल आपके काम आएगा। किसी भी डेट या वीकेंड आउटिंग के लिए हर बार आप यहां आ सकती हैं, क्योंकि यहां आपको कपल्स सबसे ज्यादा देखने को मिलेंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
चांदनी चौक की गलियां
यहां शाम के समय काफी चहल-पहल देखने को मिलती है। भले ही आपको भीड़ मिलेगी, लेकिन कपल्स सबसे ज्यादा होता है। खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए चांदनी चौक की गलियां सबसे ज्यादा पसंदीदा है। इसे दिल्ली के सबसे फेमस स्ट्रीट फूड हब माना जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां हर तरह की चीजें, जैसे परांठे, चाट, दही भल्ले और जलेबी जैसी चीजें मिल जाती है।

कनॉट प्लेस
दिल्ली के बेस्ट फूड स्पॉट की बात हो रही है, तो इसमें कनॉट प्लेस का नाम भी जरूर आता है। प्रीमियम कैफे और फाइन डाइनिंग के साथ-साथ यहां का नजारा आपके दिन को यादगार बना देगा। खाने के बाद आप सीपी की खूबसूरत गलियों में घूम सकती हैं, जहां फोटो खिंचवाने के लिए आपको बहुत सारी जगहें मिल जाएंगी। हर दिन यहां भीड़ रहती हैं, लेकिन वीकेंड पर कपल्स ज्यादा नजर आते हैं।
इसे भी पढ़ें : लखनऊ में अपने टेस्ट बड को करना है शांत तो एक बार इन रेस्त्रां में जाएं

लक्षमी नजर
खाने -पीने के शौकीन लोगों के लिए लक्ष्मी नगर मार्केट भी बेस्ट है। यह जगह कॉलेज स्टूडेंट्स और कपल्स के बीच काफी पसंद है। ऐसा इसलिए, क्योंकि कम बजट में अच्छे और यूनिक कैफे देखने को मिल जाएंगे। वीकेंड पर शाम के समय यहां ज्यादा भीड़ रहती हैं, इसलिए आपको अपनी बारी का थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
सेक्टर 76 की मार्केट
अच्छे स्ट्रीट फूड मार्केट की बात हो रही है, तो इसमें सेक्टर 76 की मार्केट का नाम जरूर आता है। यह मार्केट भले ही शाम के समय लगती हो, लेकिन हर दिन आपको यहां भीड़ मिलेगी। केवल आस-पास के लोग नहीं बल्की दूर-दूर से लोग यहां खाने-पीने के लिए आते हैं। आप भी यहां पार्टनर के साथ जा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : Weekend Special: नोएडा की इन जगहों पर उठाएं चाइनीज स्ट्रीट फूड का लुत्फ

मयूर विहार
खाने-पीने की बात हो, तो मयूर विहार का नाम जरूर आता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह मार्केट भी अपने एक से एक स्ट्रीट फूड के लिए जानी जाती है। यहां आपको हर तरह के खाने-पीने की चीजें सस्ते में मिल जाएगी। कपल्स अक्सर ऐसी जगहें खोजते हैं, इसलिए आप भी यहां जाने का प्लान कर सकती हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- MAGNIFIC
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।