Offbeat Hill Stations पर भी होने लगी है पर्यटकों की भीड़? दिल्ली से सुकून ढूंढ रहे लोग इस बार यहां जाएं घूमने

सोशल मीडिया, ट्रैवल व्लॉगर्स और इंटरनेट की वजह अब ऑफबीट हिल स्टेशन तक भी लोग पहुंच गए हैं। यही कारण है कि इस जगहों पर पर्यटकों का पहुंचना आसान हो गया है।
Updated:- 2026-06-04, 16:39 IST
fagu to lansdowne best unexplored hill stations near delhi there will be no crowd

ऑफबीट हिल स्टेशन पर भी आजकल बहुत ज्यादा भीड़ रहने लगी है। टूरिस्ट स्पॉट के साथ-साथ अब कम जानने वाली जगहों पर भी लोग इतने ज्यादा पहुंच रहे हैं कि गाड़ियों की लंबी लाइनों से लोग परेशान हो गए हैं। मई और जून के महीनों में पहाड़ी इलाकों में पर्यटकों की संख्या ज्यादा रहती है, इसलिए लोगों को अब इन जगहों पर भी सुकून नहीं मिलता। ऐसे में जो यात्री जून में घूमने का प्लान बना रहे हैं, वह ऐसी हिल स्टेशन के बारे में जानना चाह रहे हैं, जो अभी लोगों की नजरों से दूर हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

मुन्स्यारी

अगर ट्रेक करना है, ठंडे मौसम में, तो यहां आप जा सकती हैं। यह खास जगह ट्रेंकिग के लिए फेमस है, इसलिए यहां ज्यादा भीड़ नहीं आती। शांत वातावरण और कम भीड़ की वजह से आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ यहां का ट्रिप प्लान कर सकती हैं। यहां आपको पंचाचूली पीक्स और खलिया टॉप का नजारा सबसे ज्यादा पसंद आएगा। ध्यान रखें कि अगर आप शरीर से स्वस्थ हैं, तो ही यहां ट्रेकिंग का प्लान बनाएं।

Kalpa Himachal Pradesh travel

कल्पा

यहां से आपको पहाड़ों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। इस जगह पर मनाली और शिमला जैसी भीड़ नहीं मिलने वाली, यह हिमाचल प्रदेश के शांत हिल स्टेशन में से एक जगह है। आप यहां खूबसूरत सेब के बाग और शांत माहौल का मजा उठा सकती हैं। यहां से आपको किन्नौर कैलाश व्यू, रोगी गांव और नारायण-नागिनी मंदिर देखने जा सकती हैं।

इसे भी पढे़ं- गुजरात से लगभग 5 घंटे की दूरी पर स्थित हैं ये 3 ठंडी जगहें, जून में पार्टनर के साथ बना लें घूमने का प्लान

less crowded hill stations

जीभी

आप अगर ऐसी जगह चाहती हैं, जहां आपको ऑफबीट के अन्य हिल स्टेशन के मुकाबले कम भीड़ मिले, तो आप जीभी जा सकती हैं। यहां आप लकड़ी के घर और नदी किनारे शांति से आराम कर सकती हैं। सोशल मीडिया पर फेमस होने के बावजूद यहां ज्यादा लोग नहीं पहुंचते। यहां आप जालोरी पास, सेरोलसर झील और जिबही वॉटरफॉल का नजारा देख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Shoja Travel Guide: शिमला-मनाली घूमकर हो गई हैं बोर? एक बार जरूर देखें हिमाचल के इस खूबसूरत गांव का नजारा 

Jibhi valley serene travel

इन जगहों के अलावा आपको चोप्टा, चंद्रशिला ट्रेक और कानाताल भी पसंद आएगी। परिवार के साथ आरामदायक छुट्टियों के लिए इन जगहों को अच्छा बताया जाता है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।