नोएडा की इन जगहों पर मात्र 25 रुपये में करें पेट भर नाश्ता

भई दिल्ली का बटर चिकन न... भई दिल्ली के छोले भटूरे न... भई दिल्ली के मोमोज न... गजब होते हैं। मगर सुनिए जरा, नोएडा भी खाने-पीने के मामले में कम नहीं है। जिस तरह से लोग शॉपिंग के साथ ही लजीज स्ट्रीट फूड के लिए दिल्ली को जानते हैं ठीक वैसे ही नोएडा भी है। नोएडा आज के समय में एक ऐसा हब बन गया है जहां शानदार कैफेज, स्ट्रीट ब्रेकफास्ट प्लेसेस, रेस्तरां आदि हैं।
सुबह ही नहीं, शाम को भी यहां रौनक लगी रहती है और कुछ जगह तो फेमस ही स्ट्रीट और फास्ट फूड के लिए की जाती हैं। अब जैसे आप सेक्टर 18 को ले लीजिए। यहां आपको बड़े रेस्तरां, कैफेज, मिठाई वाले तो मिलेंगे ही लेकिन इसका एक कोना ऐसा है जहां सिर्फ और सिर्फ फास्ट फूड ही मिलता है।
हम इससे पहले भी आपको नोएडा में 20 रुपये में खाने की प्लेसेस के बारे में बता चुके हैं। आज फिर एक बार ऐसे कुछ पॉइंट्स लेकर आए हैं जहां आप सिर्फ 25 रुपये में भर पेट नाश्ता कर सकते हैं। आइए जानें स्ट्रीट ब्रेकफास्ट के ऐसे फूड जॉइंट्स के बारे में।
सेक्टर-12 के छोले कुलचे
जैसा कि नाम से ही आपको पता चल गया होगा कि यह छोले कुलचे कहां मिलेंगे? दिल्ली में छोले भटूरे के साथ छोले कुलचे का भी बड़ा क्रेज है और अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें छोले कुलचे बहुत पसंद हैं तो इस जगह पर जाकर सुबह का नाश्ता जरूर करें। सेक्टर-12 में जो बिजली घर है उसके ठीक सामने एक स्टॉल लगता है। 25 रुपये में आप जबरदस्त छोले-कुलचे का मजा उठा सकते हैं।
स्टॉल लगाने वाले भैया का नाम राकेश है और इनके छोले-कुलचे उस एरिया में बहुत फेमस हैं। एक तरफ सिकते हुए कुलचे और दूसरी तरफ चटपटे छोले बनते हैं। चटनी और सलाद के साथ इससे बढ़िया नाश्ता क्या हो सकता है? आप इसके साथ रायता भी ले सकते हैं और यहीं चाय का आनंद भी ले सकेंगे।
इसे भी पढ़ें: बस 20 रुपये में नोएडा की इन जगहों पर करें भरपूर नाश्ता
सेक्टर-3 के सैंडविच
आज की तारीख में एक सिंपल सैंडविच 20-25 रुपये में मिलता ही नहीं। अगर दो ब्रेड के टुकड़ों में टमाटर, प्याज और खीरा लगाकर भी सर्व किया जा रहा है तो उसके रेट्स बढ़ जाते हैं। मगर अब आपको सिर्फ 25 रुपये में भी सैंडविच मिलेगा और वो भी नोएडा के सेक्टर-3 में। हरीश मैगी और सैंडविच पॉइंट के नाम से मशहूर इस स्टॉल में ,सुबह और शाम को बहुत भीड़ लगती है। इनके मेन्यू में बाकी चीजों की कीमत भी बहुत अफॉर्डेबल है। वेज सैंडविच यहां 25 रुपये का और आलू सैंडविच (बिना ब्रेड के सैंडविच) 30 रुपये का है। मैगी 40 रुपये से शुरू है। अगर आप यहां जाएं तो इनके बाकी के आइटम्स भी ट्राई करके देखें।
सेक्टर-50 की आलू-पूरी
पेट भरने के साथ ही स्वाद का भरपूर मजा मिल जाए तो बात ही अलग होगी। सुबह इससे अच्छा नाश्ता मुझे नहीं लगता कुछ होगा। अगर आपको भी स्वादिष्ट आलू-पूरी (आलू करी रेसिपीज) का मजा लेना है तो सेक्टर-50 की खोड़ा कॉलोनी में बजरंग पूरी भंडार एक अच्छा फूड जॉइंट है। इनके चटपटे और तीखे आलू की सब्जी के साथ गर्मागर्म पूरी खाने के लिए बहुत भीड़ लगती है। ऑफिस जाने वालों का तो यहां तांता लगा होता है। इसके साथ ही सलाद, चटनी और मिक्स अचार आपके नाश्ते को पूरा करेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां आपको 20 रुपये की प्लेट मिलती है और अगर आप अलग से पूरी चाहें तो एक्स्ट्रा पैसे देकर ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: वीकेंड पर नोएडा की इन जगहों पर उठाएं स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ
सेक्टर-41 के पराठे
यह मेरा पर्सनल फेवरेट है और इस जगह की अच्छी बात यह है कि आप यहां से ऑर्डर भी कर सकते हैं। सिंपल पराठा यहां 25 रुपये से मिलेगा और चिकन पराठा 80 रुपये तक चार्ज किया जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इन्हें जैसा बोलेंगे यह वैसा ही पराठा बना देते हैं। इसके साथ मिलती है हरी चटनी (होटल जैसी हरी चटनी), अचार और सलाद और अगर आप चाहें तो दही भी ले सकते हैं। इतना ही नहीं, यहां मैगी और मस्त चाय भी मिलती है। इस जगह का नाम है गुप्ता पराठा कॉर्नर है। अगर आप यहां जाएं तो इनके आलू, गोभी के साथ मिक्स पराठा भी जरूर खाकर देखें।
इन फूड कॉर्नर पर मैंने भी नाश्ता किया और इसलिए आप तक इन जॉइंट्स का नाम लेकर आई हूं। अगर आपको नोएडा के ऐसे अन्य अड्डों के बारे में पता है तो हमारे आर्टिकल सेक्शन में मौजूद कमेंट बॉक्स पर कमेंट कर बताएं।
हमें उम्मीद है कि हम जो भी जानकारी आप तक लाते हैं वो आपको पसंद आती होगी। अगर यह लेख अच्छा लगा तो इसे लाइक करने के साथ ही शेयर भी करें। इसी तरह आपके आसपास के क्षेत्र के अच्छे, सस्ते फूड जॉइंट्स के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।