गुड़गांव के सदर बाजार में उठाएं इन स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ

गुड़गांव एक ऐसी जगह है जहां के फूड स्पॉट्स या रेस्टोरेंट्स बहुत फेमस हैं, यहां लोग दूर-दूर से अपनी नाइटलाइफ को एंजॉय करने आते हैं। गुड़गांव की हर गली में आपको स्ट्रीट फूड से लेकर कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों के ठिकाने देखने को मिल जाएंगे।
हालांकि, यहां ज्यादातर लोग व्यापारिक रूप से काम करने आते हैं, लेकिन क्या आपको पता है यहां कई ऐसे मार्केट्स भी हैं जहां न सिर्फ खरीदारी करने का सामान किफायती दामों पर मिलता है बल्कि खाने-पीने और घूमने-फिरने के कई सारे ऑप्शन्स भी मौजूद हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं गुड़गाव के सदर बाजार की। इस मार्केट खरीदारी करने के अलावा कई छोटे-छोटे चाइनीज ठेलों से लेकर बड़े-बड़े कैफे आदि देखने को मिल जाएंगे, जहां आप अपने दोस्तों के साथ वीकेंड का प्लान बना सकते हैं।
इसलिए आज हम आपको सदर मार्केट में मौजूदकुछ ऐसे रेस्टोरेंट्स या फिर फूड स्पॉट के बारे में जानकारी दे रहे हैं जहां आप स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठा सकते है, तो आइए जानते हैं।
बालाजी के फेमस छोले भटूरे
अगर आपको यह लगता है कि पुरानी दिल्ली के छोले भटूरेकाफी स्वादिष्ट होते हैं, तो एक बार बालाजी रेस्टोरेंट जरूर जाएं। अगर आपको यहां के गरमा-गरम छोले भटूरे में मजा न आए तो बात है। बता दें कि गुड़गांव में स्थित सदर बाजार में बालाजी का रेस्टोरेंट है जहां आपको खाने के कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे, लेकिन यकीन मानिए छोले भटूरे सबसे बेस्ट हैं। एक बार खाने के बाद आप बार-बार इस जगह को यकीनन एक्सप्लोर करने आएंगे।
इसे ज़रूर पढ़ें-भारत के ऐसे स्ट्रीट फूड मार्केट जिन्हें एक्सप्लोर नहीं किया तो फिर क्या किया?
सरदार जलेबी वाला
जब भी कोई सदर बाजार शॉपिंग करने के लिए आता तो एक बार सरदार जलेबी वाला के यहां जरूर जाता है क्योंकि यहां का फेमस दूध-जलेबी का कॉम्बिनेशन लोग को दूर-दूर से आने के लिए मजबूर कर देता है। बता दें कि यह दुकान काफी फेमस है, जिसे एक सरदार काफी समय से चलाते आ रहे हैं। आप भी यहां आकर स्वादिष्ट और क्रिस्पी जलेबी का लुत्फ उठा सकते हैं।
गांधी जी स्टॉल पर मिलेंगे बेस्ट पकौड़ा
यहां आपको पकौड़े की कई वैरायटी खाने को मिलेंगी। अगर आप गुड़गांव की तरफ रहते हैं तो ये दुकान आपके लिए बेस्ट है। यहां आपको स्वादिष्ट सोयाबीन चाप पकौड़ा और पनीर वाला ब्रेड पकौड़ा आदि के साथ और भी कई वैरायटी खाने को मिलेंगी। यह दुकान मैन सदर मार्केट में स्थित है, जहां दिनभर लोगों की भीड़ लगी रहती है। इसके अलावा, यहां के पकौड़े आपको ज्यादा महंगे भी नहीं पड़ेंगे।
रूपा की फेमस टिक्की और गोलगप्पे
आप सदर बाजार में स्थित रूपा टिक्की स्टॉल पर चटपटे गोलगप्पे और मसालेदार पानी का लुत्फ उठाया जा सकता है। कहा जाता है कि यह गुड़गांव का बेस्ट और सबसे फेमस गोलगप्पे, टिक्की और चाट-पकौड़ी का स्पॉट है। यहां आपको एक नहीं बल्कि कई तरह के गोलगप्पे और चटपटा पानी मिल जाएगा, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं और लुत्फ उठा सकती हैं। आपको यहां सूजी से लेकर आटे के गोलगप्पे का स्वाद उठाने का भी मौका मिलेगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-वीकेंड पर नोएडा की इन जगहों पर उठाएं स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ
कैसे जाएं?
- आप यहां मेट्रो और बस से आराम से जा सकते हैं। अगर आप मेट्रो से जा रही हैं तो महावीर चौक स्टेशन तक आएं और 7 मिनट की दूरी पर सदर बाजार आपको दिख जाएगा।
- वहीं, मार्केट से गुरुग्राम बस स्टेशन 1028 मीटर की दूरी पर है, जहां से आप 116, 116F, 122, AC-NCR, CS-11, DTC-NCR नंबर की बस ले सकती हैं।
इन मार्केट के अलावा आप गुरुग्राम में मौजूद कई और जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी फूड रिव्यू पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and blogspot)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।