कुल्फी फालूदा का लेना है मजा तो दिल्ली की ये जगहें करें एक्सप्लोर

गर्मी का मौसम हो और कुल्फी फालूदा का नाम न आए, ऐसे भला कैसे संभव है? स्वादिष्ट क्रीमी कुल्फी और उसके साथ फालूदा भरी दुपहरी में इससे बेहतर भला क्या हो सकता है? खाने से पहले हो या खाने के बाद, लंच के दौरान या डिनर के बाद कुल्फी और फालूदा का कॉम्बिनेशन मजे को दोगुना कर देता है।
यूपी के कई शहरों में कुल्फी के साथ फालूदा का आनंद लेते लोग आपको जरूर दिखेंगे। दिल्ली शहर भी इसके लिए बहुत फेमस है। ठंडी मलाईदार कुल्फी और फालूदा दिल्ली की गर्मी से राहत पाने का एक सबसे बढ़िया विकल्प है। अगर आप दिल्ली में है और गर्मी से थोड़ा राहत पाना चाहते हैं तो इन जगहों की कुल्फी फालूदा जरूर ट्राई करके देखें।
इसे भी पढ़ें : बुक प्रेमियों को पसंद आएंगे दिल्ली के ये चुनिंदा कैफेज जहां किताबों की है भरमार!
रौशन दी कुल्फी
अगर आप कभी करोल बाग जा रहे हैं तो वहां स्थित लोकप्रिय 'रौशन दी कुल्फी' जरूर जाएं। आपको बता दें यह करोल बाग में सबसे पुरानी दुकान है जो लगभग 50 वर्षों से सर्व कर रहा है। यह जगह सबसे स्वादिष्ट कुल्फी फालूदा के लिए फेमस है और इनका कुल्फी फालूदा तीन फ्लेवर्स आम, पान और केसर बादाम पिस्ता में आप टेस्ट कर सकते हैं।
मोएट्स कुल्फी कियोस्क
दिल्लीवालों के बीच मोएट्स बहुत फेमस है। यह अपने स्वीट्स और डेजर्ट के लिए भी लोकप्रिय है, लेकिन इसकी कुल्फी के तो क्या कहने! रेगुलर कुल्फी (सिर्फ 4 चीज़ों से बनाएं ये शानदार कुल्फी) जितनी स्वादिष्ट है, उतना ही फ्लेवर्ड फालूदा स्वाद है। इनके फ्लेवर्ड कुल्फी फालूदा के ऑप्शन में केसर, पिस्ता, आम आदि फ्लेवर्स को चुन सकते हैं। अगर आप मीठा नहीं खाना चाहते हैं या नहीं खा सकते हैं तो शुगर-फ्री कुल्फी का विकल्प भी यहां उपलब्ध है। इनका स्वादिष्ट जायकेदार कुल्फी फालूदा गर्मियों में आपको काफी राहत देगा।
मेहता रेस्तरां
दरियागंज स्थित यह दिल्ली के सबसे पुराने छोले भटूरे रेस्तरां में से एक है, जहां आप लाजवाब भटूरों का आनंद ले सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि यहां सिर्फ यही अच्छे मिलते हैं, तो ऐसा नहीं है। इस रेस्तरां में आपको स्वादिष्ट कुल्फी फालूदा भी भी मिलेगी। आप इस गर्म मौसम में उनकी कुल्फी और रबड़ी फालूदा (कैसे बनाएं चिल्ड दही फालूदा जानें) ट्राई कर सकते हैं। यहां की कुल्फी फालूदा लोकल्स के बीच बहुत लोकप्रिय है।
कृष्णा दी कुल्फी
क्या आप कभी पंडारा रोड गए हैं? अगर हां तो आपको पता होगा कि पंडारा रोड जबरदस्त नॉन-वेज ऑप्शन के लिए बहुत फेमस है। इसके अलावा यहां कृष्णा दी कुल्फी ऐसी जगह है, जो गर्मियों में आपको बड़ी राहत देगी। यहां आपको कुल्फी की 23 अन्य वैरायटी मिलेगी। केसर के स्वाद वाली कुल्फी को स्वादिष्ट फालूदा के साथ खाने का मजा ही अलग होगा। अगर आप पंडारा रोड जाएं तो यहां की कुल्फी खाना न भूलें।
इसे भी पढ़ें : इन 5 जगहों पर मिलती है दिल्ली की बेस्ट फिल्टर कॉफी
किंग्स कुल्फी
द्वारका की इस जगह की स्पेशलियटी आइसक्रीम फालूदा है,जो न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि पॉकेट फ्रेंडली भी है। उनका कुल्फी फालूदा कई तरह के फ्लेवर्स में आता है, जिसमें रेगुलर कुल्फी फालूदा, कुल्फी रबड़ी फालूदा, शाही आइसक्रीम फालूदा और कई स्वादिष्ट कुल्फी शामिल हैं। आप कुल्फी के साथ उनके स्वादिष्ट फ्रूट संडे भी ट्राई कर सकते हैं।
अब दिल्ली की चुभती गर्मी में ठंडी कुल्फी फालूदा का आनंद जरूर लें। अगर आपने इनमें से किसी जगह की कुल्फी खाई है, तो अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करें। यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : Swiggy
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।