सिर्फ 4 चीज़ों से बनाएं ये शानदार कुल्फी, जानें आसान रेसिपी

गर्मियों का मौसम है और इस मौसम में बेहतरीन कुल्फी खाना किसे नहीं पसंद होगा, लेकिन ये बात भी सही है कि इस समय बाज़ार जाकर कुल्फी लेकर आना थोड़ा सुरक्षित नहीं है। घर पर जितना रह सकते हैं उतना रहें क्योंकि घर के बाहर निकलना कोरोना ने बंद करवा दिया है। अब इस दौर में अगर आपका कुल्फी खाने का मन करे तो आप घर पर ही इसे ट्राई कर सकते हैं। दरअसल, घर पर कम इंग्रीडियंट्स में बाज़ार जैसी अच्छी कुल्फी बनाई जा सकती है जिसके लिए आपको बस 4 इंग्रीडियंट्स की जरूरत होगी।
होम मेड कुल्फी Recipe Card
अगर आप घर पर कुल्फी बनाना चाहते हैं तो ये काफी आसान रेसिपी साबित हो सकती है।
Ingredients
- 2 लीटर फुल क्रीम दूध
- 1/2 कप चीनी
- पिसे हुए बादाम
- 1.5 चम्मच कॉर्न फ्लॉर
Step
- Step 1:
सबसे पहले दूध को 50% तक उबालिए और इसे लगातार चलाते रहें जिससे मलाई दूध में ही मिल जाए।
- Step 2:
अब इसमें चीनी और पिसे बादाम डालें और इसे फिर से 1/3 होने तक पकाएं।
- Step 3:
अब इसमें थोड़े से पानी में कॉर्न स्टार्च मिलाकर डालें और इसे उबलने दें।
- Step 4:
अच्छे से एक उबाल आने पर गैस बंद कर दें और इसे रूम टेम्प्रेचर पर आने दें।
- Step 5:
इसके बाद इसे सांचे में भरकर जमा दें।
- Step 6:
आप जमाने के लिए क्रश्ड आइस और नमक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं या फिर सीधे फ्रीजर में डाल सकते हैं।
- Step 7:
बस कुछ ही घंटों में आपकी स्वादिष्ट कुल्फी तैयार है। इसका लुत्फ उठाएं और अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें।
हां, कुल्फी के सांचे भी लगेंगे, लेकिन अगर आपके पास वो नहीं है तो आप घर के किसी भी गहरे बर्तन में कुल्फी जमा लें और इसे आइसक्रीम की तरह काट-काटकर खाएं। तो चलिए आपको बताते हैं इस बेहतरीन रेसिपी के बारे में।
विधि-
- फुल क्रीम दूध को आप एल्युमीनियम और लोहे की कढ़ाई में उबाल सकते हैं। दरअसल, इससे दूध भारी होता है और इसका टेक्सचर बहुत अच्छा होता है।
- आपको इसे पकाना है और चलाते रहना है। कुल्फी बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत अगर लगती है तो यही है। साइड में जितनी भी बार मलाई जमने लगे उसे स्क्रैच करके बार-बार दूध में ही मिला लें।
- अब जब दूध 50% हो जाए तो इसमें चीनी और बादाम डालें। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी हमें और ज्यादा दूध को पकाना है और ऐसा करने से चीनी और बादाम थोड़े पक जाएंगे।
- जब दूध 1/3 मात्रा में रह जाए तो इसमें थोड़े से पानी में घुला हुआ कॉर्न फ्लॉर डालना है। ध्यान रहे कि कॉर्न फ्लॉर तभी डालें जब दूध उबल रहा हो और इसे लगातार चलाते रहें। ऐसा करने से दूध में क्रीमी टेक्सचर आएगा।
- अब इसे अच्छे से मिलाएं और दूध को उबलने दें। जब तक दूध में अच्छे से उबाल नहीं आ जाता इसे पकाते रहें फिर गैस बंद कर दें।
- अब दूध जमाने में तो आपको आधा घंटा लग गया और साथ ही साथ इस दूध को आपको रूम टेम्प्रेचर पर लाना है।
- रूम टेम्प्रेचर पर जब ये दूध आएगा तो आप देखेंगे कि ये क्रीमी हो गया है। ये क्रीमी दूध ही आपकी कुल्फी का बेस है और अब बारी आती है इसे जमाने की।
- आप चाहें तो सांचे में डालकर इसे तुरंत जमा सकते हैं, लेकिन अगर बिलकुल बाज़ार वाला टेस्ट और टेक्सचर चाहिए तो आप किसी बड़े बर्तन में क्रश आइस और नमक डालकर उसमें कुल्फी के सांचे रखकर इसे जमा सकते हैं। ये तरीका काफी आसान भी है और इससे बिलकुल बाजार वाला टेक्सचर आएगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।