बुक प्रेमियों को पसंद आएंगे दिल्ली के ये चुनिंदा कैफेज जहां किताबों की है भरमार!

दिल्ली शहर तमाम खूबसूरत रेस्तरां और कैफेज से भरा पड़ा है। किसी का अलग खानपान लोगों को भाता है, तो कोई इंटीरियर से आकर्षित होकर कैफेज में जाता है। किसी को क्वर्की डेकोरेशन लुभाती है, तो कुछ कैफेज का अंदाज ही एकदम जुदा होता है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे कुछ चुनिंदा कैफेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप लजीज व्यंजनों के साथ किताबों में भी डूब सकते हैं। तो चलिए जानें इन कैफेज के बारे में।
मे डे बुकस्टोर एंड कैफे
इस कैफे में अपना अलग बुकशॉप है, जहां आप कई जॉनर की किताबें खरीद और पढ़ सकती हैं। इतना ही नहीं इस कैफे का अपना अलग पब्लिशिंग हाउस भी है। अगर आप उन लोगों में से हैं जिनके एक हाथ में कॉफी और दूसरे में बुक रहती है, तो यह जगह आपके लिए शानदार हो सकती है। दिल्ली के शादीपुर इलाके में स्थित इस कैफे में एक अलग किचन भी है, जहां कोई खास इवेंट होने पर तरह-तरह के लजीज व्यंजन बनाए जाते हैं।
कुंजुम ट्रैवल कैफे
हॉज खास विलेज में स्थित यह कैफे स्टूडेंट्स के लिए बहुत खास है। अगर आपको घूमना पसंद है, जगहों के बारे में जानना पसंद है या लोगों से चर्चाएं करना पसंद है तो यह जगह आपके लिए एकदम मुफीद है। ट्रैवल से जुड़ी कई किताबें आपको यहां मिलेंगी। इस कैफे में ट्रैवल और फोटोग्राफी से संबंधित किताबों का एक अलग सेक्शन है। यहां खाने-पीने के साथ-साथ आप किताबें भी पढ़ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :इन 5 जगहों पर मिलती है दिल्ली की बेस्ट फिल्टर कॉफी
कैफे टर्टल
कैफे टर्टल दिल्ली का सबसे पुराना कैफे है, जो खान मार्केट में फुल सर्कल बुकस्टोर के ऊपर है। यहां कॉफी और चाय की कई वैरायटीज आपको मिलेंगी। इसके साथ ही आप यहां से न सिर्फ बुक उठा कर पढ़ सकती हैं, बल्कि उन्हें अच्छी और किफायती कीमतों में खरीद भी सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :मिनियन क्लब से लेकर हॉगवर्ट्स तक, जानिए दिल्ली के शानदार Themed कैफेज के बारे में
चा बार
कनॉट प्लेस घूमते-घामते आपने चा बार कैफे को तो देखा ही होगा। इसे ऑक्सफॉर्ड चा बार भी कहा जाता है। यह जगह उन लोगों के बिल्कुल सही है, जो चाय, किताबें और खाने के शौकीन हैं। आप यहां नीलगिरी, असम, दार्जीलिंग, चीनी, हर्बल, ऑर्गेनिक आदि चाय की चुस्की लेते हुए अपनी किताबों के पढ़ सकती हैं। चाय संग स्ट्रीट फूड जैसे बन टिक्की, समोसा, पाव आदि का मजा लेना हो तो यहां जरूर जाएं।
आइवी एंड बीन
अगर आपका मन कभी अकेले किसी कैफे में जाकर बैठने और तरह-तरह की किताबें पढ़ने का हो, तो शाहपुर जाट में स्थित आइवी एंड बीन कैफे आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है। इस छोटी और खूबसूरत जगह की खासियत यह है कि यहां बुक्स का बड़ा कलेक्शन आपको मिलेगा। विंटेज डेकोर, प्लेन व्हाइट दीवारें और सोबर सी लाइटिंग आपके लिए एक अच्छा माहौल बना देती हैं। बैकग्राउंड में चलता हुआ हल्का-हल्का म्यूजिक और किताबें पढ़ते हुए आपका दिन कब बीत जाएगा आपको मालूम ही नहीं चलेगा।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : @ivyandbeandelhi, @kasturibarkataki, @mayday.leftword.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।